Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:13 PM IST

खाने में लाल मिर्च डालने से क्या फायदा मिलता है?

चिली पेपर यानी की खड़ी लाल मिर्च,अगर खाने में इस्तेमाल किया जाए तो इससे आपकी सेहत को तीन जबरदस्त फायदे मिलती हैं।
Updated:- 2024-11-22, 16:47 IST
image

स्वादिष्ट खाना बनाने के लिए हम सभी लाल मिर्च पाउडर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आज हम मिर्ची पाउडर नहीं खड़ी लाल मिर्च (chilli pepper) के बारे में बात कर रहे हैं, जो कि बहुत लोग नहीं इस्तेमाल करते हैं। आपको बता दें कि खाने में इसका इस्तेमाल करने से न सिर्फ स्वाद बढ़ता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। इसमें मौजूद कुछ ऐसे पोषक तत्व हैं जो शरीर के लिए बेहद लाभकारी साबित होते हैं। चलिए जानते हैं खाने में चिली पेपर डालने से कौन-कौन से स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने इंस्टाग्राम स्टोरी साझा कर इस बारे में जानकारी साझा की है।

खाने में चिली पेपर डालने से क्या फायदा मिलता है?

red-chili-peppers

एक्सपर्ट लवनीत बत्रा बताती है कि चिली पेपर में विटामिन सी और आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो खून के निर्माण में बेहद मददगार होते हैं। यह रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाते हैं। रेड ब्लड सेल के निर्माण को उत्तेजित करते हैं। इससे आपकी शरीर में पर्याप्त मात्रा में खून बनता है,जिससे ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है। एनीमिया के मरीजों के लिए यह बेहद कारगर होता है।

चिली पेपर में कैप्सेसिन नामक एक नेचुरल कंपाउंड होता है, जो की भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है। इससे वजन कम करने में आपको सहायता मिल सकती है। यह मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाता है और कैलोरी बर्न करने में भी मदद करता है।

यह भी पढ़ें-थायराइड के मरीज जरूर खाएं तिल, एक्सपर्ट से जानें फायदे

red-fresh-chili-for inflammation

चिली पेपर में मौजूद कैप्सेसिन नमक कंपाउंड शरीर में सूजन और दर्द से राहत देने में मदद करता है। यह नेचुरल एंटी इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है, इस वजह से यह गठिया नसों के दर्द और अन्य तरह के सूजन संबंधी समस्याओं को कम करने में मदद करता है।

इसमें बायोएक्टिव कंपाउंड जैसे फ्लेवोनॉयड और कैरोटीनॉयड होते हैं जो इम्यून सिस्टम को बेहतर तरीके से काम करने देते हैं। इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है।

यह भी पढ़ें-सर्दियों में रोजाना 1 टुकड़ा गुड़ खाने से क्या होता है?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।