herzindagi
health benefits of eating roasted ajwain before bedtime

सोने से पहले भुनी हुई अजवाइन खाने से सेहत को मिल सकते हैं ये फायदे

अजवाइन औषधीय गुणों से भरपूर एक मसाला है। इसका इस्तेमाल खाना का स्वाद बढ़ाने में ही नहीं, बल्कि कई घरेलू नुस्खों में भी किया जाता है। सोने से पहले अगर आप अवजाइन भूनकर खाएं, तो इससे सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं।
Updated:- 2024-09-02, 22:14 IST

अजवाइन का इस्तेमाल हर भारतीय घर में किया जाता है। खाने में खुशबू लाने और इसका स्वाद बढ़ाने के अलावा भी अजवाइन के कई फायदे हैं। अजवाइन औषधीय गुणों से भरपूर एक मसाला है। सर्दी-जुकाम से लेकर पेट में दर्द और गैस को दूर करने के लिए कई घरेलू नुस्खों में इसका इस्तेमाल किया जाता है। अजवाइन वजन कम करने में भी मदद करती है। अजवाइन का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जाता है। लेकिन, क्या आप जानती हैं कि अगर आप रोज रात को सोने से पहले भुनी हुई अवजाइन का सेवन करेंगी, तो इससे सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

सोने से पहले भुनी हुई अजवाइन खाने के फायदे (Is roasted Ajwain good for health)

ajwain before bedtime for joint pain

  • सोने से पहले अजवाइन खाने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। अगर आपको कब्ज रहती है, सुबह पेट फूला हुआ रहता है और ठीक से साफ नहीं होता है, तो रात को तवे पर 1 चम्मच अजवाइन को भून लें। इसे काले नमक और गुनगुने पानी के साथ लें। सुबह पेट आसानी से साफ होगा और गैस भी नहीं होगी।
  • सोते समय अजवाइन खाने से नींद भी अच्छी आती है और रात में पेट में भारीपन भी महसूस नहीं होता है।
  • सोने से पहले भुनी हुई अजवाइन खाने से वजन कम करने में भी मदद मिलती है। अजवाइन फैट बर्निंग की प्रोसेस को तेज करता है।
  • अजवाइन में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण पाए जाते हैं। मौसमी सर्दी-जुकाम, कफ और खांसी से राहत देने में अजवाइन मदद कर सकती है।
  • सोने से पहले अजवाइन का सेवन अस्थमा के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है।
  • सोने से पहले 1 छोटा चम्मच अजवाइन गुनगुने पानी के साथ खाने से जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है। अजवाइन एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है और सूजन कम करती है।

यह भी पढ़ें-  वजन घटाने के लिए इन 3 तरीकों से करें अजवाइन का इस्तेमाल

ajwain for digestion

  • रोजाना सोने से पहले भुनी हुई अजवाइन खाने से डाइजेशन में भी सुधार होता है।
  • अगर आप रोज सोने से पहले भुनी हुई अजवाइन खाएंगी, तो इससे पीरियड्स के दिनों की मुश्किलें भी दूर होंगी।
  • अजवाइन कोलेस्ट्रॉल लेवल और बीपी को मैनेज करने में भी मदद करती है।
  • आप सोते समय भुनी हुई अजवाइन के पाउडर को गुड़ के साथ भी खा सकती हैं। 

यह भी पढ़ें- क्या आप जानती हैं सोने से पहले दालचीनी और जायफल का पानी पीने से क्या होता है?

यह विडियो भी देखें

  

सोने से पहले भुनी हुई अजवाइन खाने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।