मटर कचौड़ी अब बनेगी हर बार गुब्बारे जैसी फूली, बस इन ट्रिक्स का रखें ध्यान; खराब होने और फटने की समस्या होगी दूर
-1761032014642.webp)
Matar Kachori recipe: सर्दियों की सुबह हो या किसी खास मौके का नाश्ता, मटर कचौड़ी का नाम आते ही मुंह में पानी आ जाता है। लेकिन कई बार घर पर कचौड़ी बनाते समय वो बाजार जैसी फूली हुई और कुरकुरी नहीं बन पाती। कभी वो फट जाती है, कभी तेल ज्यादा सोख लेती है और कभी-कभी तो बिलकुल सपाट रह जाती है। अगर आपसे भी बनाते वक्त मटर कचौड़ी बार-बार फट जाती है, तो परेशान न हो। आप कुछ बातों और ट्रिक्स को अपनाकर मटर कचौड़ी बना सकती हैं जो न सिर्फ देखने में गुब्बारे जैसी फूली हो बल्कि स्वाद में भी लाजवाब लगे। नीचे देखें इसे बनाते समय किन बातों का रखना होगा ध्यान-
आटे की सही तैयारी करें
आटे में 2-3 टेबलस्पून घी या तेल जरूर डालें। इससे कचौड़ी कुरकुरी बनती है। आटा न ज्यादा सख्त हो और न बहुत नरम होना चाहिए। आटा गूंथने के बाद कम से कम 20-30 मिनट ढककर रख दें। इससे आटा सेट हो जाता है।
इसे भी पढ़ें- घर पर आसानी से बनाएं चना मटर की पूड़ी, नहीं पड़ेगी सब्जी की जरूरत, जानें रेसिपी
स्टफिंग बनाते समय रखें ध्यान
हरे मटर या फ्रोजन को उबालकर या हल्का भूनकर पीसें। इसके बाद इसमें हींग, अदरक, हरी मिर्च, धनिया पाउडर, भुना जीरा, सौंफ और अमचूर डालें। स्वाद के साथ-साथ गैस बनने से भी बचाता है। साथ ही स्टफिंग को ड्राई रखें।
भरते समय ध्यान रखें
कचौड़ी को मटर से भरा हुआ बनाना चाहती हैं, तो इसके लिए फीलिंग भरते समय खास ध्यान देने की जरूरत है। स्टफिंग ज्यादा न भरें वरना कचौड़ी फट सकती है। इसके बादकिनारों को अच्छे से बंद करें ताकि कोई क्रैक न रहे। इसके बाद बेलते समय हल्के हाथ से बेलें, ज्यादा पतली न करें।
तेल का तापमान रखें ध्यान
कचौड़ी तलने के लिए तेल का तापमान ध्यान रखें। बता दें कि तेल ना बहुत गर्म हो और ना बहुत ठंडा। अगर तेल बहुत गर्म होगा तो कचौड़ी काली हो जाएगी और ठीक से फूलेगी नहीं। वहीं अगर तेल बहुत ठंडा होगा तो कचौड़ी तेल सोख लेगी। अगर धीरे-धीरे ऊपर आए और फूले तो तापमान परफेक्ट है।
धीमी आंच पर तलें
तेज आंच पर कचौड़ी ऊपर से पक जाती है और अंदर कच्ची रह जाती है। अब ऐसे में धीमी आंच पर तलने से कचौड़ी एकसार पकती है और अच्छे से फुलती है।
इसे भी पढ़ें- विदेश में रहकर तैयार करें इंडियन स्टाइल मटर की स्वादिष्ट खस्ता कचौड़ी, ये रहे मम्मी के देसी कुकिंग टिप्स
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- gemini
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।