Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:44 PM IST

बाजरे से झटपट तैयार करें यह स्वादिष्ट स्नैक्स, यह रही आसान रेसिपी

आज हम आपके लिए कुछ डिफरेंट रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे चाय के साथ सर्व किया जा सकता है। इसके लिए आपको हमारे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-11-20, 11:42 IST
how to make bajra crackers

बाजरे एक ऐसा अनाज है जिसका सेवन सर्दियों में ज्यादा किया जाता है। इसका नियमित रूप से खाने से ना सिर्फ वेट मैनेज करने में मदद मिलती है, बल्कि यह डायबिटीज, हार्ट हेल्थ, स्किन व हेयर हेल्थ आदि के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। 

बाजरे के सेवन से आपको प्रोटीन, जिंक, मैग्नीशियम, फास्फोरस, विटामिन बी 6 आदि कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं। आप बाजरे का आटा अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, जिससे कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जा सकते हैं। लेकिन अगर आप चाय के साथ कुछ खाने के शौकीन हैं, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। 

बाजरे के बिस्कुट। Recipe Card

इन आसान हैक्स से तैयार करें बाजरे से स्नैक्स।

Vegetarian Recipe
Total Time: 25 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 15 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 175
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • बाजरे का आटा- 1 कप
  • पिसी हुई चीनी- 1/3 कप
  • दूध- 2-3 टेबल स्पून
  • दालचीनी का पाउडर- 1/2 टेबल स्पून
  • बेकिंग पाउडर- 1/2 टेबल स्पून
  • नमक- अंदाजानुसार
  • तेल- अंदाजानुसार

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले एक कटोरे में तेल और पिसी हुई चीनी डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।

  2. Step 2:

    अब इसमें बाजरे का आटा, दालचीनी का पाउडर, बेकिंग पाउडर और नमक डालकर घोल तैयार कर लें।

  3. Step 3:

    अब इसमें 3 टेबल स्पून दूध डालें और आटा गूंथ लें। इस आटे को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर बिस्कुट का शेप दें।

  4. Step 4:

    पहले से 180°c पर हिट किए हुए ओवन में 40 से 50 मिनट के लिए बेक करें।

  5. Step 5:

    बस आपका काम हो गया। इसे चाय के साथ गर्मागर्म सर्व करें और बाजरे के बिस्कुट का लुत्फ उठाएं।

विधि 

How to make bajra crackers at home

  • सबसे पहले एक कटोरे में तेल और पिसी हुई चीनी डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। अब इसमें बाजरे का आटा, दालचीनी का पाउडर, बेकिंग पाउडर और नमक डालकर घोल तैयार कर लें। 
  • अब इसमें 3 टेबल स्पून दूध डालें और आटा गूंथ लें। इस आटे को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें और बिस्कुट का शेप दें। आप बिस्कुट को बड़ा या छोटा भी रख सकते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें-  ठंड में बाजरे से बनाएं ये लजीज व्यंजन, स्वाद के साथ-साथ मिलेगा भरपूर पोषण

  • इन बिस्कुट को पहले से 180°c पर हिट किए हुए ओवन में 40 से 50 मिनट के लिए बेक करें। फिर ठंडा करें और कुछ देर के लिए रख दें। 

इसे जरूर पढ़ें-  बाजरा को डाइट में शामिल करने के लिए ट्राई करें यह पांच रेसिपीज

  • बस आपका काम हो गया। इसे चाय के साथ गर्मागर्म सर्व करें और बाजरे के बिस्कुट का लुत्फ उठाएं। 

Image Credit- (@Freepik)  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।