Fish Smell: मछली एक ऐसा सीफूड है जो स्वाद के साथ-साथ हेल्थ को कई तरह के फायदे देने काम करती है। इसमें प्रोटीन, ओमेगा-3, विटामिन-डी जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। इसलिए ज्यादा महिलाएं घर में बनाना पसंद करती हैं, लेकिन इसे बनाते वक्त बहुत बदबू आती है। इसकी गंध इतनी तेज होती है कि पूरे घर में फैल जाती है। कई बार तो हमारा उल्टी करने का भी मन होने लगता है।हालांकि, बदबू मिटाने के लिए हम मछली को बहुत ही अच्छी तरह से धोते हैं।
मगर पकाने के बाद भी उसमें से बदबू आना कम नहीं होती, जिसकी वजह से लोग खाना पसंद नहीं करते। हालांकि, कुछ ऐसे टिप्स हैं जिनकी मदद से मछली की बदबू कम कर सकती हैं। आपइन टिप्स को मछली पकाने से पहले, पकाते वक्त या खाने के बाद अपना सकती हैं। इससे न सिर्फ बदबू कम हो जाएगी, बल्कि स्वाद भी दोगुना बढ़ जाएगा। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं, मछली बनाने के कुकिंग हैक्स-
नींबू दिखाएगा अपना कमाल
इस टिप को मछली बनाने से पहले अपनाना होगा। इसके लिए सबसे पहले मछली को अच्छी तरह से धोएं और एक बाउल में निकालकर रख लें। अब ऊपर से कम से कम आधा कप नींबू का रस डालें।
इसे जरूर पढ़ें-घर पर मछली बनाने से पहले जान लें उसे साफ करने का सही तरीका
दोनों को अच्छी तरह से मिलाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड मछली की बदबू को काफी हद तक कर कर देगी। अगर आप चाहें तो अब मछली को दोबारा धो सकती हैं।
हल्दी और नमक लगाकर रखें
कुकिंग से पहले मछली को मैरीनेट करना जरूरी होता है। इससे न सिर्फ स्वाद बढ़ता है, बल्कि मछली की बदबू भी चली जाती है। इस टिप को अपनाने के लिए आप नमक और हल्दी लगाकर कुछ देर के लिए रख दें। फिर खाना बनाने के लिए मछली इस्तेमाल करें। यकीनन आपके परिवार को लगेगा कि वो चिकन खा रहे हैं।
पुदीना या मेथी डालकर पकाएं
आपको मछली बनाते वक्त पुदीना या मेथी का इस्तेमाल करना है। इसके इस्तेमाल से बदबू काफी हद तक कम हो जाएगी। वैसे भी इन हर्ब का इस्तेमाल खुशबू बढ़ाने के लिए किया जाता है, अगर आप लहसुन-अदरक के पेस्ट से साथ इनका भी इस्तेमाल करेंगे तो आपको फायदा होगा।
सरसों का तेल करें इस्तेमाल
अगर आप सरसों के तेल में खाना बनाना पसंद नहीं करते, तो कोशिश करें मछली सरसों के तेल में बनाने की। सरसों के तेल में मछली बहुत ही स्वादिष्ट बनती है और खुशबूदार भी होती है। इसके अलावा, उसकी तीखी खुशबू मछली की बदबू को दूर भी कर देती है। हालांकि, सरसों के तेल को आपको अच्छी तरह से पकाना होगा।
इसे जरूर पढ़ें-इस 1 चीज से मछली की बदबू को आसानी से कर सकते हैं दूर
खाने के बाद सौंफ खाएं
अगर आपके मुंह से खाने के बाद मछली की बदबू आती है, तो माउथ फ्रेशनर मददगार साबित हो सकता है। माउथ फ्रेशनर में आप सौंफ या नींबू पानी पी सकते हैं। इससे मुंह से बदबू चली जाएगी और आपका पेट भी अच्छा रहेगा। सौंफ के बाद आपको अच्छा महसूस भी होगा।
मछली को पकाने के लिए आप इन टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों