आपने कई सेव तो कही होगी वो भी एक ही तरह की। लेकिन आज हम आपको 2 अलग-अलग तरह से सेव बनाना सीखने वाले हैं जो खाने में तो स्वादिष्ट है ही साथ ही दिखने में भी इतनी बढ़िया है कि हर कोई एक न एक बार चखना चाहेगा। हम आपको दो अलग-अलग रंग की सेवा बनाने की रेसिपी बताने वाले है। आइए जानते हैं कैसे बनाएं ये कलरफुल और टेस्टी सेव।
चुकंदर की सेव
आप ने आज तक चुकंदर को सलाद के रूप में खाया होगा या फिर उसकी खीर या हलवा खाया होगा लेकिन आज हम आपको चुकंदर की नमकीन बनाने की रेसिपी बताने वाले हैं। जो दिखने और खाने दोनों में ही बढ़िया है।
सामग्री
- बेसन- 1/2 कप
- चुकंदर- 2(पीसा हुए)
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- काली मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
- गरम मसाला- 1 चम्मच
- हल्दी- 1/4 चम्मच
- भुना हुआ जीरा- 1 चम्मच
- भुना हुआ अजवाइन- 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- तेल- 1/4 चम्मच
- हींग- 1/2 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- पानी- जरूरत अनुसार
विधि
- एक बाउल लें और उसमें बेसन डाल दें।
- अब एक चलनी से चुकंदर(चुकंदर से बनाएं स्नैक्स) को छान लें और बाकी का बचा गुदा फेंक दें।
- अब इसमें बाकी सारी सामग्री डालकर अच्छे से मिक्स कर दें और अच्छा सा डो बना दें। आप बीच-बीच में पानी डाल सकती हैं।
- आजकल सभी के घरों में छोटे-छोटे कामों के लिए मशीनें उपलब्ध होती हैं। आपके घर में भी सेव बनाने की मशीन होगी।
- एक कढ़ाई में सेब तलने के लिए तेल गर्म कर दें।
- अब इस बटेर को मशीन के अंदर डालें और इन्हें तल लें।
- लीजिए तैयार है आपकी चुकंदर की सेव।
इसे जरूर पढ़ें-नमकीन सेव की तरी वाली सब्जी कैसे बनाएं, जानें इसकी रेसिपी
पुदीना की सेव
पुदीना सभी को पसंद होता है और इसकी चटनी(ऐसे बनाएं सौंठ की चटनी) तो सबकी फेवरेट होती है। लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं पुदीने की सेव की रेसिपी। आइए जानते हैं कैसे बनाई जाती है पुदीना सेव।
सामग्री
- पुदीना- 2 कप(पीसा हुआ)
- हरी मिर्च- 3
- लहसुन- 4-5 कली
- भुना हुआ जीरा- 1 चम्मच
- पानी- जरूरत अनुसार
- बेसन- 2 कप
- हींग- 1/2 चम्मच
- नमक- 1 चम्मच
- अजवाइन- 1 चम्मच
- लाल मिर्च- 1 चम्मच
- तेल- 2 चम्मच
विधि
- एक मिक्सी में पुदीना, हरी मिर्च, लहसुन(लहसुन से बनने वाली रेसिपी) और भुना हुआ जीरा डालकर उसका पेस्ट बना दें। बीच-बीच में आप पानी भी डाल सकती हैं ताकि पेस्ट अच्छा बने।
- अब एक बाउल में बेसन डालें और उनमें पुदीना को छान लें। पुदीना का फेक दें।
- अब इसमें हींग, नमक, और बाकी मसाले डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और साथ ही पानी डालकर इसका डो बना दें।
- अब एक कढ़ाई में सेव तलने के लिए तेल गर्म कर दें।
- अब इस डो को सेव मशीन में डाल दें और फिर सेव को तल दें।
- लीजिए तैयार है आपकी पुदीना सेव।
इसे जरूर पढ़ें-Bhai Dooj Wishes And Quotes 2022: भाई दूज अपनों अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं और बधाई संदेश
हम इसी तरह नई-नई रेसिपीज और टिप्स आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- freepik, youtube
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों