अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए और त्वचा संबंधित समस्याओं से राहत पाने के लिए महिलाएं कई मेडिकल ट्रीटमेंट की मदद मिलती है, इनमे से कुछ महिलाएं घरेलू उपाय भी आजमाती हैं। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं, तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। आज हम आपको एक ऐसी होममेड मास्क शीट के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल कर आप अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।
ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि अगर आप भी अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए पार्लर में पैसा खर्च करती हैं और इससे आपके जेब पर असर पड़ता है, तो अब आप घर पर रहकर एक खास उपाय आजमा सकती हैं। अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए आप आलू का इस्तेमाल कर मास्क शीट तैयार कर सकती हैं। कुछ आसान टिप्स की मदद से आप आसानी से होममेड मास्क शीट तैयार कर सकती हैं।
घर पर रहकर अगर आप भी होममेड मास्क शीट बनाने का सोच रही हैं, तो अब आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -
होममेड मास्क शीट बनाने के लिए आप सबसे पहले आलू को उबालकर उसे अच्छी तरह मैश करें।
अब इसमें थोड़ा शहद मिलाएं और थोड़ा दही मिक्स कर दें।
इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर आप इसमें खीरे के जूस को ऐड कर अच्छी तरह मिक्स कर दें।
ऐसा करने पर आपका यह आलू और दही का मिश्रण बनकर तैयार हो जाएगा।
अब आप इस पेस्ट को अपने चेहरे पर कम से कम 20 मिनट के लिए लगा कर रखें।
उसके बाद आप अपने चेहरे को धो सकती हैं।
अगर आप ऐसा करती हैं, तो कम खर्चे में पार्लर जैसा निखार कर सकती हैं और घर पर ही मास्क शीट तैयार कर सकती हैं।
ध्यान रहे जब भी आप होममेड मास्क शीट का इस्तेमाल करें, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें, उसके बाद ही इसका प्रयोग करें।
अगर आपको किसी तरह की कोई परेशानी होती है, तो इसका इस्तेमाल करने से बचे और डर्मेटोलॉजिस्ट की राय जरूर लें।
से भी पढ़ें: चेहरे के लिए अलसी का ऐसे करें इस्तेमाल, दाग धब्बे भी होंगे साफ और फेस बनेगा चमकदार
नोट: स्किन पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।