शाम की चाय के साथ बनाएं मेथी ना गोटा, जानें रेसिपी

ठंड के मौसम में दिल बार-बार चाय मांगता है। आफ किचन में कोई भी काम कर रहे हों लेकिन हर थोड़ी देर में मन करता है कि थोड़ी सी चाय बनाकर पी लें। गर्मियों में भले ही आदमी एक वक्त की चाय मिस कर दे, लेकिन सर्दियों में ऐसा हो ही नहीं सकता। ऐसे में शाम की चाय तो होती ही है और साथ में बढ़िया नाश्ता भी होता है। आमतौर पर हम भारतीय चाय के साथ पकौड़े खाने के शौकीन ज्यादा होते हैं। आलू, प्याज, गोभी आदि के पकौड़े और गर्मागर्म चाय किसी भी शाम को और भी मजेदार बना सकती है।
मेथी ना गोटा रेसिपी Recipe Card
लोकप्रिय गुजराती स्नैक जिसे मेथी ना गोटा कहते हैं, बनाना चाहती हैं तो इस रेसिपी को जरूर नोट करें।
Ingredients
- 2 कप ताजी मेथी
- 3 बड़े चम्मच हरा धनिया
- 20-25 काली मिर्च
- 1 बड़ा चम्मच साबुत धनिया
- 1 कप बेसन
- 1/4 कप दरदरा बेसन
- 3 बड़े चम्मच चीनी
- स्वादानुसार नमक
- 3-4 हरी मिर्च
- 1/4 छोटा चम्मच अजवाइन
- 1/4 छोटा चम्मच हल्दी
- 3/4 कप पानी
- 2 बड़े चम्मच तेल
- 1 चम्मच ईनो/फ्रूट सॉल्ट
Step
- Step 1:
सबसे पहले काली मिर्च और साबुत धनिया को कूटकर रख लें और मेथी को साफ करके बारीक काट लें।
- Step 2:
अब एक मिक्सिंग बाउल में तेल छोड़कर सारे मसाले डालें और उन्हें मिला लें। पानी डालकर एक गाढ़ा बैटर तैयार कर लें।
- Step 3:
इसमें 2 चम्मच गर्म तेल और फ्रूट सॉल्ट मिलाकर एक किनारे रख दें।
- Step 4:
एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और इस बैटर को थोड़ा-थोड़ा तेल में डालकर सुनहरा होने तक तल लें।
- Step 5:
मेथी ना गोटा तैयार है। उसे हरी चटनी और गर्मागर्म अदरक वाली चाय के साथ परोसें।
- Step 6:
समय समय पर इसे चलाते रहें, ताकि पकौड़े पूरी तरह से पक जाए। पकौड़ों को सुनहरा और कुरकुरा होने तक फ्राई करें।
सर्दियों में एक अच्छी चीज़ ये होती है कि ताजी सब्जियों की इतनी अधिकता होती है कि आप उनसे भी पकौड़े बना सकती हैं। अब जैसे मेथी ही ले लीजिए, इससे पराथे, सब्जी और पकौड़े तीनों चीज़ें बनाई जा सकती हैं। बस फिर आज चलिए इसके स्पेशल पकौड़े की रेसिपी जान लेते हैं।
गुजरात में इसके स्नैक्स बहुत लोकप्रिय होते हैं और वहां एक स्पेशल मेथी के स्नैक को मेथी ना गोटा कहा जाता है, जिसे चाय के साथ खूब खाया जाता है। बनता तो यह भी आम पकौड़े की तरह है, लेकिन इसमें एक स्पेशल इंग्रीडिएंट भी जाता है।
इसकी रेसिपी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जाने-माने शेफ संजीव कपूर ने साझा की है। इस डिलिशियस स्नैक आप भी शाम की चाय के साथ के लिए बना सकती हैं। यह फुलफिलिंग और स्वादिष्ट स्नैक आपको बहुत पसंद आएगा तो चलिए इसकी रेसिपी को थोड़ा विस्तार से जान लें।
इसे भी पढ़ें : चुटकियों में बनाएं ये टेस्टी स्नैक्स, जानें रेसिपी
बनाने का तरीका-
View this post on Instagram
- इसका मेन इंग्रीडिएंट मेथी है तो मेथी के पत्ते को छांटकर और अच्छी तरह से धो लें। मेथी को बारीक काटकर एक कटोरे में रख लें।
- अब इसके बाद कूटनी में काली मिर्च और साबुत धनिया डालकर उसे दरदरा कूट लें। ये मसाला आपके मेथी के पकौड़े को एक नया और फ्रेश स्वाद देगा।
- एक अन्य मिक्सिंग बाउल लें और उसमें 1 कप बेसन डालें। यह महीन बेसन होना चाहिए। एक बार डालने से पहले आप इसे छान भी सकती हैं।
- इसमें 1/4 दरदरा बेसन भी डालें। इससे पकौड़ों में एक क्रंच आएगा और टेक्चसर भी अच्छा होगा।
- अब इसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च, स्पेशल इंग्रीडिएंट चीनी, नमक, 1 चम्मच कूटा हुआ काली मिर्च (काली मिर्च के प्रकार) और साबुत धनिया, हल्दी पाउडर, अजवाइन, 3 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया और 2 कप ताजी मेथी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर एक अच्छा और गाढ़ा बैटर मिला लें और इसे 2-3 मिनट के लिए रेस्ट करने रखें।
इसे भी पढ़ें : शाम की चाय के लिए घर पर तैयार करें ये 3 नमकीन रेसिपीज
- अब एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और जब तेल गर्म हो जाए तो 2 चम्मच तेल तैयार बैटर में डालें। ऊपर से फ्रूट सॉल्ट या ईनो डालकर चम्मच की मदद से अच्छी तरह से मिला लें।
- तेल गर्म हो जाए तो उसमें चम्मच या हाथ की मदद से थोड़ी-थोड़ी क्वांटिटी में बैटर डालकर सुनहरा होने तक तल लें।
- मेथी ना गोटा या मेथी के पकौड़े तैयार हैं। इन्हें पेपर टावल में निकालें और हरी चटनी और गर्मागर्म अदरक वाली चाय के साथ परोसें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।