बगैर आलू के बनाएं फ्रेंच फ्राइज, रणवीर बरार की रेसिपी आएगी बहुत पसंद

फ्रेंच फ्राइज बनाना आपको आता ही होगा। अगर रेसिपी नहीं पता, तो चलिए हम आपको बनाना सिखाएं मगर ये रेसिपी बगैर आलू के तैयार की जाएगी। शेफ रणवीर बरार की यह रेसिपी कैसे बनेगी, आइए जानें।

besan ke french fries recipe by chef ranveer brar

किसी भी फास्ट फूड के साथ बढ़िया साइड डिश क्या हो सकती है? फ्रेंच फ्राइज! बर्गर या सैंडविच के साथ अक्सर रेस्तरां वाले फ्राइज साइड में देते हैं। यह आपका पेट भी भरती है और बर्गर और सैंडविच जैसी चीजों का मजा भी दोगुना हो जाता है। यह आज की तारीख में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले और बिकने वाले स्नैक्स हैं।

फ्रेंच फ्राइज में लोग नए-नए तरह के एक्सपेरिमेंट भी करने लगे हैं। पेरी-पेरी फ्राइज, सॉल्टी फ्राइज, चीजी फ्राइज, क्रीमी फ्राइज और न जाने कितने वैरिएशन हम देख चुके हैं। इन्हें घर पर बनाना भी आसान होता है, लेकिन अगर आपको इनकी रेसिपी नहीं मालूम, तो हम आपको फ्रेंच फ्राइज बनाने का तरीका बताएं। फर्क बस इतना होगा कि यह आलू से नहीं बेसन से बनेंगे।

जी हां, आलू की फ्रेंच फ्राइज की जगह बेसन की फ्राइज की यह रेसिपी जाने-माने शेफ रणवीर बरार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। वह बताते हैं कि उन्हें अपनी इस ईजाद पर काफी गर्व है। बेसन से उन्होंने दो चीजें ईजाद की थीं और दोनों चीजों की रेसिपी उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर की थी।

अगर आपको फ्रेंच फ्राइज पसंद हैं, लेकिन आलू के फ्रेंच फ्राइज खाकर बोर हो गए हैं, तो रणवीर बरार की इस रेसिपी को इस बार ट्राई करें। हमें यकीन है कि यह डिश आपको बहुत पसंद आएगी।

इसे भी पढ़ें: फ्रेंच फ्राइज बनाते वक्त अब नहीं लगेगा ज्यादा तेल, बस फॉलो करें पंकज भदौरिया के 5 टिप्स

बेसन के फ्रेंच फ्राइज बनाने का तरीका-

  • सबसे पहले फ्रेंच फ्राइज तैयार कर लें। इसके लिए एक कटोरे में बेसन, देगी लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक और पानी डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर गाढ़ा घोल बनाएं। गाढ़ा और बढ़िया घोल बनाने के लिए बेसन में पहले थोड़ा पानी डालें और फिर उसे अच्छी तरह से फेंट लें। इससे बेसन में बने लंप्स खत्म हो जाएंगे। इसके बाद पानी डालकर उसे पतला करें।
  • इसके बाद, बैटर में तेल डालें। तेल डालना इसलिए जरूरी है, क्योंकि बेसन ड्राई होता है और तेल उसमें नमी बनाने के काम आता है। यह स्वाद भी प्रदान करता है।
  • गाढ़े घोल को कम से कम 30 मिनट के लिए अलग रख दें। यह घोल को सेट होने में मदद करेगा।
  • अब एक पैन को गर्म करें और आंच को धीमा रखें। पैन में इस घोल को डालकर पकने दें। एक तरफ से बेसन पक जाए और सुनहरा हो जाए, तो दूसरी तरफ से भी ऐसे पकाएं।
  • इसके बाद, बेसन को फ्रेंच फ्राइज की तरह स्ट्रिप्स में काट लें। फिर मध्यम गर्म तेल में सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक तल लें।
  • इसके बाद तड़के वाला केचप तैयार कर लें। इसके लिए बारीक कटी हुई हरी मिर्च, अदरक, करी पत्ता को काटकर रख लें। इसके बाद एक पैन में तेल डालकर गर्म करें और उसमें राई डालकर चटकने दें।
  • राई के चटकते ही इसमें हरी मिर्च, अदरक और करी पत्ता डालकर कुछ सेकंड भून लें। आंच बंद करके उसमें थोड़ा-सा पानी डालें। इससे सारे मसाले इकट्ठा हो जाएंगे।
  • अब इसमें केचप डालकर अच्छी तरह से सभी चीजों को मिलाएं। आपका तड़का केचप तैयार है।
  • तैयार फ्रेंच फ्राइज को तड़के वाले केचप के साथ सर्व करें या खुद अदरक वाली चाय के साथ इसके मजे लें।

Image and Artcile Credit: Ranveer Brar

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

बेसन के फ्रेंच फ्राइज Recipe Card

आलू छोड़िए और इस बार घर पर बेसन के फ्रेंच फ्राइज बनाकर जरूर देखें।
Her ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer Zindagi
  • Total Time :40 min
  • Preparation Time : 25 min
  • Cooking Time : 15 min
  • Servings : 2
  • Cooking Level : Low
  • Course: Snacks
  • Calories: 150
  • Cuisine: Indian
  • Author: Ankita Bangwal

सामग्री

  • 1 कप बेसन
  • ½ छोटा चम्मच देगी लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • पानी
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • 1 छोटा चम्मच सरसों
  • 1 इंच अदरक
  • 1-2 हरी मिर्च
  • 7-8 करी पत्ता
  • 1 कप टोमेटो केचप
  • टमाटर की फलियां
  • धनिया पत्ता

विधि

  • Step 1 :

    सबसे पहले बेसन का घोल तैयार करें और उसे कुछ देर के छोड़ दें।

  • Step 2 :

    इसके बाद एक पैन को धीमी आंच पर गर्म करें और बेसन का घोल डालकर दोनों तरफ से पकाएं।

  • Step 3 :

    आंच बंद करें और बेसन को लंबा-लंबा फ्राइज में काट लें।

  • Step 4 :

    अब केचप में तड़का लगाएं और फ्राई किए हुए बेसन के फ्रेंच फ्राइज के साथ सर्व करें।