टपरी जैसी अदरक वाली चाय बनाने का आसान तरीका शेफ अजय से जानें

शाम ढले और चाय की चुस्की का लुत्फ ना उठाया जाए... ऐसा हो ही नहीं सकता। चाय के बिना कई लोगों को मजा ही नहीं आता। यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि चाय एक नशा है, जिसकी आदत हो जाती है। कई लोग तो ऐसे होते हैं, जो दिन में तीन-चार कप चाय यूं ही पी जाते हैं।
कहते हैं कि चाय पीने के लिए लोग कभी मना नहीं करते हैं। कई बार तो सुबह की शुरुआत चाय के साथ होती है और रात भी। हालांकि, चाय बनाने का तरीका लगभग सबका एक ही होता है, लेकिन पता नहीं क्यों स्वाद काफी अलग हो जाता है।
टपरी जैसी अदरक वाली चाय Recipe Card
इन ट्रिक्स से तैयार करें टपरी जैसी अदरक वाली चाय।
Ingredients
- पानी- 1 कप
- चाय की पत्ती- 2 छोटे चम्मच
- लौंग- 2
- अदरक- 2 इंच
- इलायची-1
- दूध- 1 कप
- चीनी- 2 छोटे चम्मच
- केसर- 2 धागे
Step
- Step 1:
ऊपर बताई गई सभी सामग्रियों को इकट्ठा कर लें। अब गैस पर पैन रखें और एक कप पानी डालकर उबालें।
- Step 2:
एक उबाल आने चाय की पत्ती, अदरक का टुकड़ा कूटकर पानी में डाल दें।
- Step 3:
इसके बाद दूध और चीनी डालकर 3 मिनट तक उबालने दें।
- Step 4:
इस दौरान गैस की आंच हल्की रखें और 3 मिनट बाद गैस बंद कर दें।
- Step 5:
एक कप में चाय निकालें और ऊपर से केसर डालकर गरमा-गरम सर्व करें।
टपरी वाली चाय तो घर पर बनती ही नहीं है। ऐसे में यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। हम आपके लिए शेफ अजय चोपड़ा की आसान विधि लेकर आए हैं, जिसे चाय बनाने के लिए फॉलो किया जा सकता है।
विधि

- ऊपर बताई गई सभी सामग्रियों को इकट्ठा कर लें। अब गैस पर पैन रखें और एक कप पानी डालकर उबालें।
- एक उबाल आने के बाद 2 छोटे चम्मच चाय की पत्ती, 1 इंच अदरक का टुकड़ा कूटकर पानी में डाल दें। साथ ही, इलायची डालकर फ्लेवर को अच्छी तरह मिक्स होने दें।
इसे जरूर पढ़ें- पहले पानी या पहले दूध, क्या है चाय बनाने का सही तरीका?
- इसके बाद दूध और चीनी डालकर 3 मिनट तक उबालने दें। इस दौरान गैस की आंच हल्की रखें और 3 मिनट बाद गैस बंद कर दें।
इसे जरूर पढ़ें- चाय को हेल्दी बनाने के ये 5 टिप्स क्या जानते हैं आप?
- एक कप में चाय निकालें और ऊपर से केसर डालकर गरमा-गरम सर्व करें। (कैसे बनाया जाता है केसर)
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।