फ्रेंच फ्राइज बनाते वक्त अब नहीं लगेगा ज्यादा तेल, बस फॉलो करें पंकज भदौरिया के 5 टिप्स

फ्रेंच फ्राइज हमेशा से हमारी सबसे पहली पसंद होते हैं। फिर चाहे बारिश का मौसम हो या फिर चाय के साथ कुछ भी खाने का वक्त। महिलाएं घर पर ही झटपट से फ्रेंच फ्राइज बना लेती हैं, लेकिन कई बार फ्रेंच फ्राइज में जरूरत से ज्यादा तेल भर जाता है और तेल की वजह से आलू सॉफ्ट हो जाते हैं।
साथ ही साथ अधिक तेल सेहत के लिए नुकसानदायक भी होता है क्योंकि वजन बढ़ाने से लेकर कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने तक तेल हमारी सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम करता है। इसलिए अगर आप कम तेल में क्रिस्पी फ्रेंच फ्राइज बनाना चाहती हैं, तो आप मास्टरशेफ पंकज भदौरिया के टिप्स अपना सकती हैं।
View this post on Instagram
मास्टरशेफ पंकज भदौरिया आए दिन सोशल मीडिया पर कुकिंग और किचन जुड़े कुछ यूनिक हैक्स और टिप्स शेयर करती रहती हैं, जिसे उन्होंने 'पंकज के नुस्खे' नाम दे रखा है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बताने वाले हैं, जिसकी सहायता से आप फ्रेंच फ्राइज को कम तेल में भी फ्राई कर सकती हैं।
1/4 इंच मोटे टुकड़ों में काटें आलू के स्लाइस

एकदम परफेक्ट आलू के फ्रेंच फ्राइज बनाने के लिए आलू को सही आकार में काटना बहुत जरूरी है। अगर आलू मोटे पतले होंगे तो फ्रेंच फ्राइज ठीक नहीं बनेंगे। इसलिए आप आलू के टुकड़ों को 1/4 इंच मोटे बराबर टुकड़ों में ही काटें।
इसे ज़रूर पढ़ें-स्नैक्स में तैयार करें चटपटा आलू काबली चाट, नोट करें रेसिपी
विनेगर और नमक के पानी में आलू उबालें

अगर आप चाहती हैं कि आपके आलू एकदम क्रिस्पी बनें, तो पहले इसे विनेगर और नमक के पानी में उबाल लें। इसके लिए आप 1 चम्मच विनेगर, 1 चम्मच नमक डालें और आलू के टुकड़ों को 5 मिनट तक उबाल लें। इससे आपके आलू सॉफ्ट नहीं होंगे। (फ्रेंच फ्राईज़ पिज्जा रेसिपी)
तेज आंच पर आलू करें हल्का फ्राई

आप फ्रेंच फ्राइज बनाते समय तेल के तापमान का ध्यान रखें। कोशिश करें कि आपका तेल ठंडा न हो क्योंकि अगर आप आलू ठंडे तेल में फ्राई करेंगी, तो ये अधिक तेल ऑब्जर्व करेंगे। इसलिए बेहतर होगा कि आप फ्रेंच फ्राइज को तेज आंच पर पकाएं और इसे केवल 10 मिनट तक ही डीप फ्राई करें। (फ्रेंच फ्राइज रेसिपी)
फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें
आप आलू को हल्का फ्राई करने के बाद इसे एक प्लेट में निकाल लें और ठंडा होने के बाद फ्रिज में रख दें। लगभग 3 घंटे बाद इसे एक पेपर पर निकाल लें और पांच मिनट बाद फ्रेंच फ्राइज बनाने के लिए इस्तेमाल करें। ऐसा करने से आपके आलू एकदम क्रिस्पी बनेंगे और इसमें ज्यादा तेल भी नहीं लगेगा।
इसे ज़रूर पढ़ें-फ्रेंच फ्राइज के दिलचस्प इतिहास के बारे में कितना जानते हैं आप
आलू को डीप फ्राई न करें

फ्रिज से निकालने के बाद आपको आलू को डीप फ्राई नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आलू का स्बाद बेकार हो जाता है और तेल भी अधिक लगता है। इसलिए आप आलू को तेज आंच पर गर्म तेल में हल्का ब्राउन होने तक पका लें, लेकिन आप समय का ध्यान रखें। (पकौड़े बनाने के टिप्स)
इन टिप्स की सहायता से फ्रेंच फ्राइज कम तेल ऑब्जर्व करेंगे और स्वादिष्ट भी बनेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।