Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:54 AM IST

मास्टरशेफ पंकज भदौरिया से जानें रेस्तरां स्टाइल गट्टे की सब्जी की रेसिपी

राजस्थानी गट्टे की सब्जी एक ऐसी डिश है जो चावल और रोटी के साथ बड़ी शानदार लगती हैं। इसे कैसे बनाना है चलिए मास्टरशेफ पंकज भदौरिया से जान लेते हैं। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-03-02, 12:56 IST
gatte ki sabzi recipe in hindi

गट्टे की सब्जी का मतलब है बेसन से बनी हुई सब्जी। यह राजस्थान की लोकप्रिय डिश है, जिसे आपने कई रेस्तरां और ढाबे में खाया होगा। राजस्थान की वैसे तो कई सारी डिशेज हैं जो पॉपुलर हैं, लेकिन यह डिश अपने खास स्वाद और फ्लेवर के लिए जानी जाती है।

इसके बनने के पीछे एक दिलचस्प कहानी है। ऐसा माना जाता है कि राजस्थान में एक दौर ऐसा था जब सब्जियां आसानी से नहीं मिल पाती थीं। ऐसे में लोग घर पर रखी हुईं दालों से ही खाने का जुगाड़ किया करते थे। इसी में बेसन भी था, क्योंकि यह आसानी से मिल जाया करता था तो लोगों ने इसकी सब्जी बनाना शुरू किया और वह लोकप्रिय हो गई। इसी के साथ, गट्टे का पुलाव और खिचड़ी भी बनने लगी थी।

गट्टे की सब्जी Recipe Card

घर पर गट्टे की सब्जी बनाने के लिए मास्टरशेफ पंकज भदौरिया के टिप्स जरूर नोट कर लें।

Vegetarian Recipe
Total Time: 45 min
Prep Time: 35 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 350
Cuisine: Indian
Author: Ankita Bangwal

Ingredients

  • गट्टे बनाने के लिए: 1 कप बेसन
  • 1/4 चम्मत अजवाइन
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच देसी घी
  • स्वादानुसार नमक
  • 3 बड़े चम्मच दही
  • ग्रेवी बनाने के लिए: 1 बड़ा चम्मच घी
  • 1/8 छोटा चम्मच हींग
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा
  • 2-3 साबुत लाल मिर्च
  • 1/2 कप बारीक कटा हुआ प्याज
  • 2 कप पानी
  • 1 कप दही
  • 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन बारीक कटा हुआ
  • नमक स्वादानुसार
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • बारीक कटा धनिया

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले गट्टे वाली सामग्री को एक साथ मिलाकर गूंथ लें। इन्हें रोल करके अलग प्लेट में रख लें।

  2. Step 2:

    इसके बाद एक पैन में पानी डालकर गर्म करें और गट्टे डालकर उसे सॉफ्ट होने दें। अब इन्हें एक प्लेट में निकालकर ठंडा कर लें।

  3. Step 3:

    एक कढ़ाही में घी डालकर गर्म करें और उसमें जीरा, हींग, साबुत लाल मिर्च डालकर सॉते करें।

  4. Step 4:

    इसके बाद इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। प्याज जब सुनहरा हो जाए तो इसमें हरी मिर्च, अदरक-लहसुन डालकर सॉते करें।

  5. Step 5:

    इसमें बाकी मसाले डालकर मिक्स कर लें। अब इसमें थोड़ा-सा पानी डालें और फिर धीमी आंच पर गैस करके फेंटी हुई दही डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।

  6. Step 6:

    इसे लगातार चलाते रहें, ताकि दही फटे नहीं। इसे 3-4 मिनट तक पकाएं और फिर पके हुए गट्टे काटकर इसमें मिला लें।

  7. Step 7:

    इसे मीडियम आंच पर 5 मिनट पकाएं और ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश करें। आपकी गट्टे की सब्जी तैयार है।

हालांकि, कई सारे लोगों के लिए गट्टे की सब्जी बनाना आसान नहीं होता है। कई लोगों की शिकायत होती है कि उनके गट्टे हार्ड हो जाते हैं और कुछ लोगों की ग्रेवी सही नहीं बनती है। इस रेसिपी को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कुछ शानदार टिप्स भी शेयर किए हैं, जो पहली बार गट्टे की सब्जी बनाने वालों के बहुत काम आने वाले हैं।

अगर आप भी इसे पहली बार बनाने की सोच रही हैं, तो मास्टरशेफ के टिप्स की मदद से इन्हें बनाकर देखें। रेसिपी ऑफ द डे में चलिए हम इसे विस्तार से बनाने का तरीका जानते हैं।

इसे भी पढ़ें: बेसन से बनाएं ये टेस्टी स्नैक्स, टेस्ट में हैं लाजवाब

बनाने का तरीका-

View this post on Instagram

A post shared by MasterChef Pankaj Bhadouria (@masterchefpankajbhadouria)

  • सबसे पहले एक कटोरे में गट्टे बनाने के लिए बेसन, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन और घी डालकर अच्छी तरह से मसल लें (कैसे बनता है बेसन)।
  • अब इसमें 3 चम्मच दही डालकर मिक्स करके अच्छी तरह गूंथ लें। इसमें थोड़ा-सा पानी डालकर बाइंड कर लें। इसे तब तक गूंथ लें, जब तक यह स्मूथ न हो जाए।
  • इसके बाद बेसन की लोई लेकर आपके अंगूठे बराबर इसे रोल कर लें। इन्हें आप सिलिंड्रिकल शेप में तैयार करके रख लें। दूसरी ओर, एक पैन में पानी चढ़ाकर गर्म करने के लिए रखें।
  • इस पानी में एक-एक करके बेसन के गट्टे डालें और उन्हें पका लें। जब गट्टे के ऊपर छोटे-छोटे बबल्स आने लगें, तो समझ जाएं कि यह पक गए हैं। इन्हें अलग प्लेट में निकालकर ठंडा कर लें।
  • अब एक कढ़ाही में देसी घी डालकर गर्म करें और उसमें जीरा, हींग, सूखी लाल मिर्च डालकर कुछ सेकंड सॉते करें। इसके बाद बारीक कटा प्याज डालकर उसे सुनहरा होने तक भून लें।
  • प्याज भुन जाने के बाद इसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च और अदरक-लहसुन (अदरक-लहसुन का पेस्ट स्टोर कैसे करें) डालकर कुछ देर चला लें। फिर इसमें हल्दी और लाल मिर्च पाउडर, नमक, धनिया पाउडर डालकर मिक्स करें।
  • इसी बीच 1 कप दही को एक बड़े कटोरे में डालकर अच्छी तरह से फेंटकर रख लें। दही डालने से पहले वह अच्छी तरह से फेंटी हुई होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: लंच के लिए घर में नहीं है कोई सब्जी तो बेसन से बनाएं मीडा, जानें रेसिपी

  • अब आंच को एकदम धीमा कर लें और इसमें थोड़ा सा पानी डालकर फिर बिल्कुल धीरे-धीरे फेंटी हुई दही डालें और चलाते रहें। अगर आप दही को लगातार नहीं चलाएंगे, तो दही फट जाएगी।
  • इसे 3-4 मिनट तक पका लें और गट्टे को अपने हिसाब से काटकर इसमें डाल लें। इसे कुछ देर पकाएं और आपकी गट्टे की सब्जी तैयार है। इसे हरे धनिया से गार्निश करके सर्व करें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।