लंच के लिए घर में नहीं है कोई सब्जी तो बेसन से बनाएं मीडा, जानें रेसिपी

बेसन से कई रेसिपीज बनायी जाती हैं, जो खाने में न सिर्फ स्वादिष्ट होती हैं बल्कि आलू और जंक फूड की तुलना में हेल्दी भी होती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं उत्तर प्रदेश में बनने वाली मीडा रेसिपी के बारे में। अगर घर पर कोई सब्जी नहीं है तो मीडा रेसिपी बेस्ट ऑप्शन है। झटपट बनने के अलावा इस रेसिपी में हींग का फ्लेवर लोगों को काफी पसंद आता है। खास बात है कि इसमें हींग अधिक मात्रा में इस्तेमाल की जाती है। कई राज्यों में इस रेसिपी को बनाने का तरीका अलग है, लेकिन अगर आप भी हींग के फ्लेवर को पसंद करती हैं तो इस तरीके से मीडा रेसिपी बना सकती हैं।
मीडा रेसिपी Recipe Card
बेसन से बनने वाली मीडा रेसिपी बेहद स्वादिष्ट है। इसमें हींग का फ्लेवर लोगों को काफी पसंद आती है।
Ingredients
- बेसन- 1 कटोरी
- प्याज- 1(बारीक कटे हुए)
- दही- 1 कटोरी
- पानी- जरूरत के अनुसार
- हींग- जरूरत के अनुसार
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
- अजवाइन- 1 चम्मच
- हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
- जीरा- आधा चम्मच
- हरी मिर्च -2
- नमक-स्वादानुसार
- तेल -3 चम्मच
- हरा धनिया- (गार्निश करने के लिए)
Step
- Step 1:
सबसे पहले एक कप पानी में हींग का घोल तैयार कर लें। इसके बाद एक बाउल में बेसन डालें और उसमें हींग का पानी मिक्स कर दें।
- Step 2:
अब घोल को हाथों से हिलाएं जिससे बेसन में गोली सी बनने लगेगी।
- Step 3:
गैस पर कढ़ाई चढ़ाएं, उसमें तेल डाल दें। तेल जब हल्का गर्म हो जाए तो उसमें जीरा, हींग, हरी मिर्च मिक्स कर दें।
- Step 4:
30 सेकंड बाद इसमें बारीक कटा हुआ प्याज मिक्स कर दें। प्याज के ब्राउन होने पर बेसन और हींग का घोल मिक्स कर दें।
- Step 5:
इसे करीबन 3 से 4 मिनट तक अच्छी तरह भूनें। भूनने के बाद इसमें 1 कटोरी पानी मिक्स कर दें।
- Step 6:
एक बार उबाल आने के बाद गैस के प्लेम को लो कर दें।
- Step 7:
दूसरी तरफ दही को मथनी से मथ कर हल्का पतला कर लें और उसे कढ़ाई में मिक्स कर दें।
- Step 8:
कढ़ाई में दही मिक्स करने के बाद इसे लगातार चलाते रहें ताकी यह फटे नहीं।
- Step 9:
अब इसमें सभी मसालों के साथ स्वादानुसार नमक मिक्स कर दें।
- Step 10:
इसके बाद कढ़ाई को हाफ कवर कर दें और उसे करीबन 10 से 15 मिनट तक पकने दें।
- Step 11:
15 मिनट बाद साबुत लाल मिर्च और एक चुटकी हींग से तड़का लगाएं।
- Step 12:
अब इसे हरे धनिये से गर्निश करें और फिर रोटी या फिर चावल के साथ सर्व कर सकती हैं।
बनाने का तरीका
- सबसे पहले सभी सामग्री को तैयार कर लें। एक कप पानी में 3 चुटकी हींग मिक्स कर दें। दूसरी तरफ एक बड़े बाउल में बेसन के साथ हींग के पानी को मिक्स कर दें। अब इस घोल को हाथों से हिलाएं जिससे बेसन की गोली सी बनने लगेगी। अब दूसरी तरफ कढ़ाई चढ़ाएं और उसे हल्का गर्म होने दें।
- कढ़ाई गर्म होने के बाद उसमें तेल डाल दें। तेल के गर्म होने के बाद इसमें जीरा, हरी मिर्च, और एक चुटकी हींग डाल दें। जब यह चटकने लगे तो इसमें बारीक कटा हुआ प्याज मिक्स कर दें। प्याज के ब्राउन होने के बाद बेसन और हींग के घोल को मिक्स कर दें। इसे 3 से 4 मिनट तक भूनें। भूनने के बाद इसमें 1 कटोरी पानी मिक्स कर दें। और इसमें एक बार उबाल आने दें।
- उबाल आने के बाद गैस के फ्लेम को लो कर दें। दूसरी तरफ दही का घोल तैयार करें। आप चाहें तो दही को मथनी की मदद से मथ भी सकती हैं। दही तैयार हो जाने के बाद इसे कढ़ाई में मिक्स कर दें। अब चम्मच की मदद से इसे लगातार चलाते रहें, ताकी दही फटे नहीं। अब इसमें सभी मसालों को मिक्स कर दें।
- मसालों को मिक्स करने के बाद कढ़ाई को एक प्लेट से हाफ कवर कर दें। 10 से 15 मिनट तक इसे पकने दें। जब यह पक जाए तो साबुत मिर्च, हींग, और एक चम्मच तेल मिक्स कर ऊपर से तड़का लगाएं। सबसे आखिर में इसे बारीक हरे धनिये से गार्निश कर दें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।