सर्दियों में आप भी घर पर बनाएं गार्लिक पनीर टिक्का, सभी करेंगे आपकी तारीफ

Garlic Paneer Tikka: सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। यह अक्सर देखा जाता है कि सर्दियों के मौसम में कई लोगों को चटपटा खाने का मन करता है। इसलिए कई लोग सर्दियों के मौसम में कई लोग चटकदार पकौड़े, चटनी या कबाब बनाकर खाते हैं।
पनीर की सब्जी तो लगभग हर भारतीय घरों में बनती है। इसके अलावा पनीर टिक्का, पनीर मसाला, पनीर मटर आदि पनीर से बनने वाली रेसिपीज को कई बार ट्राई किया होगा।
अगर आप भी पनीर को एक अलग अंदाज से ट्राई करना चाहते हैं, तो फिर आपको इस बार गार्लिक पनीर टिक्का जरूर करना चाहिए। इसे बनाने में अधिक मेहनत भी नहीं लगती है।
गार्लिक पनीर टिक्का Recipe Card
सर्दियों में बनाएं गार्लिक पनीर टिक्का
Ingredients
- पनीर-400 ग्राम
- दही-1/2 कप
- क्रीम-2 चम्मच
- लहसुन का पेस्ट-3 चम्मच
- साबुत लहसुन की कलियां-6-7 कलियां
- धनिया पाउडर-1 चम्मच
- मिर्च पेस्ट-1 चम्मच
- बेसन-1 चम्मच
- तेल-1 चम्मच
Step
- Step 1:
सबसे पहले एक बाउल में दही, क्रीम, बेसन, गार्लिक पेस्ट आदि सभी सामग्री को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- Step 2:
अब मिश्रण में पनीर के पीस को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- Step 3:
इसके बाद बैटर को सेट होने के लिए 20-25 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।
- Step 4:
इधर एक पैन में तेल या मक्खन को डालकर अच्छे से गर्म कर लें।
- Step 5:
तेल गर्म होने के बाद पनीर क्यूब्स को डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक अच्छे से फ्राई कर लें।
- Step 6:
गार्लिक पनीर टिक्का को आप हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।
गार्लिक पनीर टिक्का बनाने की विधि
गार्लिक टिक्की बनाना बहुत ही आसान है। इधर एक बाउल में दही, क्रीम, बेसन और धनिया पाउडर को डालकर अच्छे से मिक्स करना होगा। मिक्स करने के बाद मिश्रण को कुछ देर के लिए अलग रख दें। (पिस्ता क्रस्टेड फिश यूं करें तैयार)
कुछ देर बाद इसी मिश्रण में काली मिर्च पाउडर, मिर्च पाउडर, लहसुन पेस्ट और लहसुन की कलियों को डालकर अच्छे से मिक्स करना होगा। मिक्स करने के बाद करीब 10 मिनट के लिए अलग रख दें।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में चावल के आटे से बनाएं छत्तीसगढ़ी फरा, नोट करें आसान रेसिपी
इधर आपको पनीर को लेकर क्यूब्स में काट लीजिए। पनीर को क्यूब्स में काटने के बाद गार्लिक वाले मिश्रण में डालकर अच्छे से मिक्स करना करना होगा। मिक्स करने के बाद पनीर क्यूब्स को करीब 30-35 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।
अब आपको एक पैन में तेल या मक्खन को डालकर गर्म करना होगा। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें पनीर के क्यूब्स को डालकर दोनों तरफ अच्छे से टोस्ट करना होगा। (गोभी मटर की मसालेदार रेसिपी)
क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन गार्लिक पनीर तैयार होने के बाद आप हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।
Image-insta
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।