पिस्ता क्रस्टेड फिश यूं करें तैयार, यह रही आसान रेसिपी

फिश को सर्दियों में ज्यादा खाया जाता है क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है। साथ ही, हेल्थ के लिए फायदेमंद भी होती है इसलिए लोग अपनी डाइट में मछली से बनने वाली तरह-तरह की डिश जैसे फिश करी, से लेकर रोल व फिश पकोड़े आदि शामिल करते हैं।
वैसे फिश का ना सिर्फ स्वाद बेहतर होता है, बल्कि इसमें ओमेगा -3 फैटी एसिड और प्रोटीन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इससे दिल भी स्वस्थ्य रहता है और सर्दी का एहसास भी कम होता है। हालांकि, फिश से कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं, लेकिन इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें।
पिस्ता क्रस्टेड फिश Recipe Card
इन ट्रिक्स से तैयार करें पिस्ता क्रस्टेड फिश।
Ingredients
- फिश- 500 ग्राम (कटे हुए)
- पिस्ता- 1 कप (छोटे टुकड़े) अदरक का टुकड़ा- 1 टुकड़ी
- चाट मसाला- 1 चम्मच
- लाल मिर्च- 2 चम्मच
- धनिया पाउडर- 2 बड़े चम्मच
- काली मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
- गरम मसाला पाउडर- 1 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
Step
- Step 1:
सबसे पहले मछली को धोकर अच्छी तरह से धो लें।
- Step 2:
अब एक बाउल में डालें और सभी सामग्रियों को डालकर मिक्स करें।
- Step 3:
अब अच्छी तरह से मिलाएं और 10 मिनट के लिए अलग रख दें।
- Step 4:
इस मिश्रण में मैग्नेट की हुई मछली डालें और 10 मिनट के लिए अलग रख दें।
- Step 5:
एक बार जब वह क्रिस्पी हो जाएं, तो उन्हें किचन टॉवल से ढकी प्लेट पर निकाल लें।
- Step 6:
उन्हें अपनी पसंद की डिपिंग सॉस के साथ गरमा-गरम परोसें।
बनाने का तरीका

- सबसे पहले मछली को धोकर अच्छी तरह से धो लें। फिर धोने के बाद इन्हें किचन टॉवल से अच्छी तरह पोंछ लें।
- अब आप मछली को एक तेज चाकू की मदद से स्ट्रिप्स में काटें। अब इसे एक बाउल में डालें।
इसे जरूर पढ़ें- इन गलतियों के चलते स्वादिष्ट नहीं बनता सरसों का साग, कुकिंग के दौरान इन बातों का रखें खास ध्यान
- साथ ही, इसमें नमक, नींबू का रस, हल्दी, रेड चिली फ्लेक्स, पिसी हुई काली मिर्च और अदरक लहसुन का पेस्ट डालें।
- अब साफ उंगलियों या चम्मच की मदद से सब कुछ अच्छी तरह से मिलाएं और 10 मिनट के लिए अलग रख दें।
- अब एक दूसरे बाउल में मैदा, चावल का आटा, कॉर्नस्टार्च, अंडे और बेकिंग सोडा को एक साथ मिलाएं।
- इस मिश्रण में मैग्नेट की हुई मछली डालें और 10 मिनट के लिए अलग रख दें।
- अब एक कड़ाही में तलने के लिए 4-5 कप ऑयल डालें और गर्म करें। तेल के गर्म होते ही आंच को हल्का कर दें।
- मैग्नेट की हुई फिंगर्स को पिस्ता से कोट करें और गर्म तेल में डाल दें। हल्की आंच पर इन्हें सुनहरा होने तक डीप फ्राई करें।
- स्लॉटेड स्पून की मदद से समय-समय पर उन्हें पलटते रहें। ध्यान दें कि एक साथ बहुत अधिक फिश फिंगर्स कड़ाही में ना डालें। उन्हें बैचों में भूनें, नहीं तो वे कुरकुरे नहीं बनेंगे।
इसे जरूर पढ़ें- DIY Cooking Tips: शिमला मिर्च पकाने से लेकर इंस्टेंट पास्ता सॉस बनाने के ये हैक्स आएंगे काम
- साथ ही सारी फिश पर पिस्ता का कोट न लगाएं, बल्कि उन्हें एक-एक करके कोट करें और कोटिंग के तुरंत बाद तेल में गिराते रहें।
- एक बार जब वह क्रिस्पी हो जाएं, तो उन्हें किचन टॉवल से ढकी प्लेट पर निकाल लें। उन्हें अपनी पसंद की डिपिंग सॉस के साथ गरमा-गरम सर्व करें।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।