गोभी मटर की मसालेदार रेसिपी नहीं जानते होंगे आप

हमारे आसपास में शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे गोभी के पराठे पसंद नहीं हो। मुश्किल से 30-40 रुपये किलो गोभी बाज़ार से खरीदकर घर पर लाते हैं और आसानी से हर कोई पराठे बनाकर सुबह नाश्ते में शामिल करते हैं। मगर हर रोज एक ही तरह के पराठे खाने से मन ऊब भी जाता है।
इसलिए हम आपके लिए कुछ अलग और मसालेदार लेकर आए हैं। रात को डिनर में गोभी और मटर की सब्जी बनाई जा सकती है। बस आपके हमारे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
गोभी मटर की मसालेदार सब्जी Recipe Card
इन ट्रिक्स से तैयार करें गोभी मटर की मसालेदार सब्जी।
Ingredients
- गोभी का टुकड़ा- 1
- मटर- 1 कप
- प्याज-1 (कटा हुआ टुकड़ा)
- टमाटर- 1 (बारीक कटा हुआ)
- हरी मिर्च- 4
- अदरक- 1 टुकड़ा
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- जीरा- आधा छोटा चम्मच
- तेल- आधा कप
- लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
Step
- Step 1:
मटर गोभी बनाने के लिए सबसे सभी सामग्रियों को तैयार करके रख लें।
- Step 2:
अब पतीले में तेल गर्म करें और सभी मसाले हल्का ब्राउन होने तक पकाएं।
- Step 3:
फिर गोभी मटर और सारे सूखे मसाले डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
- Step 4:
अगर जरूरत हो तो थोड़ा पानी भी डाल दें, ताकि मटर अच्छी तरह से पक जाए।
- Step 5:
बस गरमा गरम गोभी मटर की सब्जी को पुलाव या रोटी के साथ सर्व करें।
बनाने का तरीका
- मटर गोभी बनाने के लिए सबसे सभी सामग्रियों को तैयार करके रख लें। फिर सभी सब्जियों को काट लें जैसे प्याज, टमाटर और गोभी। (हरी मिर्च की बजाय इन चीजों का करें इस्तेमाल)
- अब पतीले में तेल गर्म करें। फिर इसमें प्याज, जीरा, हरी मिर्च और अदरक डालें और हल्का ब्राउन होने तक पकाएं। इस दौरान लगातार चलाते रहें।
इसे जरूर पढ़ें- भारत में ही नहीं विदेशों में भी बेहद दुर्लभ है ये सींग वाली गोभी, अपने वियर्ड लुक के लिए है मशहूर
- फिर गोभी मटर और सारे सूखे मसाले डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। धीमी आंच पर ढक्कर 10 मिनट तक पका लें।
- अगर जरूरत हो तो थोड़ा पानी भी डाल दें, ताकि मटर अच्छी तरह से पक जाए। अब ऊपर से हरा धनिया डालें अच्छी तरह से मिलाएं।
इसे जरूर पढ़ें- खाना शेयर करने के भी होते हैं Etiquettes, आप भी जान लें
- बस गरमा गरम गोभी मटर की सब्जी को पुलाव या रोटी के साथ सर्व करें। ऊपर से मैगी मसाला डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।