सर्दियों में चावल के आटे से बनाएं छत्तीसगढ़ी फरा, नोट करें आसान रेसिपी

छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा गया है और यहां धान की अच्छी पैदावार होने के कारण चावल से कई तरह की डिशेज बनाई जाती है। छत्तीसगढ़ में चावल और चावल के आटे से फरा, चीला, खीर, चौसेला और कतरा समेत कई चावल प्रमुख व्यंजन सर्दियों में बनाए जाते हैं। आज के इस लेख में हम आपको चावल के आटे बनने वाले फरा की रेसिपी बताएंगे। चावल आटे का फरा एक बेहद ही स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन है, जो कि सर्दियों में नया चावल के आटे से बनाया जाता है। चावल के आटे को भाप में पकाकर इसे फ्राई कर बनाया जाता है। चलिए बिना देर किए हम भी बना लें इस सरल डिश को।
चावल फरा रेसिपी Recipe Card
छत्तीसगढ़ी चावल आटे का फरा
Ingredients
- चावल आटा एक कटोरी
- पानी आवश्यकतानुसार
- जीरा
- राई
- 3-4 चम्मच तेल
- धनिया बारीक कटे हुए
- मिर्च बारीक कटे हुए
- हल्दी चुटकी भर
- टमाटर (ऑप्शनल)
- नमक स्वादानुसार
- गरम या मैगी मसाला
Step
- Step 1:
गैस में एक कड़ाही गर्म करने के लिए रखें और उसमें चावल का आटा गर्म पानी डालते हुए आंच में आटा गूंथ लें।
- Step 2:
आटा गूंथ जाए तो उसे अच्छे से मिलाकर छोटी-छोटी लोई से फरा बना लें।
- Step 3:
सभी फरा को भाप में 10 मिनट के लिए पकाएं और ठंडा कर लें।
- Step 4:
फरा को फ्राई करने के लिए कड़ाही में 4 चम्मच तेल गर्म कर सरसों, जीरा, करी पत्ता और टमाटर डालकर पका लें।
- Step 5:
टमाटर और फोरन के साथ फरा डालें और धनिया मिर्च के साथ गार्निश कर सर्व करें।
चावल आटे का फरा बनाने की विधि

- चावल आटे से फरा बनाने के लिए एक नॉन स्टिक पैन में आटा डालें।
- गैस ऑन करें आटा में गर्म पानी डालते हुए कलछी से मिक्स करें।
- पानी उतना ही डालना है, जितने में सख्त आटा गूथ जाए।
- 5-6 मिनट तक आटा को कलछी से चलाते हुए पका लें, आंच में आटा को गूथने से फरा का स्वाद अच्छा आता है।
- आटा गूंथ जाए तो थोड़ा ठंडा होने दें और फिर अच्छे से हथेली की मदद से नरम गूंथ लें।
- आटा गूंथ जाए तो हाथों में छोटी-छोटी लोई लें और उंगलियों के आकार में बेल कर एक प्लेट में रखें।
- इन बेले हुए फरा को स्टीमर (स्टीम करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान) या फिर बर्तन में पानी रखकर भाप में इसे पका लें।
- 5-1 मिनट में फरा पक जाएगा तो आंच बंद कर दें और उसे ठंडा होने दें।
- अब एक कड़ाही गर्म करने के लिए रखें और उसमें तेल डालकर गर्म होने दें।
- तेल गर्म हो जाए तो जीरा, सरसों और करी पत्ता डालकर चटका लें।
- चाहें तो चटपटे स्वाद के लिए टमाटर डालकर पका लें।
- टमाटर पक जाए तो फरा को डालकर अच्छे से मिक्स करें और बारीक कटे हुए धनिया और मिर्च डालकर अच्छे से मिला लें।
- खाने के लिए गरमा गरम फरा बनकर तैयार है।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में गुड़ की चाय में मिलाएं ये एक चीज, स्वाद हो जाएगा दोगुना
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: social media
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।