छुट्टी में बच्चों के लिए बना लें रेस्तरां स्टाइल फ्राइड चिकन पॉपकॉर्न, मास्टरशेफ पंकज भदौरिया से जानें रेसिपी

मैं जब घर में रहती हूं, तो शाम को अक्सर चाय या कॉफी पीती हूं। चाय और कॉफी के साथ नमकीन, बिस्किट, पापड़ और चिप्स आदि खाने का शौक भी रखती हूं। कुछ दिनों पहले मैंने पॉपकॉर्न के पैकेट्स खरीदकर अपनी पैन्ट्री में रखे हैं, ताकि अगली बार स्नैक्स में उनका मजा ले सकूं।
अक्सर सर्दियों में शाम की चाय के साथ हमें कुछ न कुछ स्नैक्स की आवश्यकता होती ही है। बच्चे तो रोजाना कुछ नया खाने की जिद्द करते हैं। कभी उन्हें सैंडविच चाहिए होता है, तो कभी बर्गर। शाम की भूख होती भी ऐसी है, जिसमें रोटी-सब्जी खाने का मन नहीं होता।
फ्राइड चिकन पॉपकॉर्न Recipe Card
पॉपकॉर्न खाने का मन है, तो चिकन पॉपकॉर्न की रेसिपी जान लीजिए।
Ingredients
- 450 ग्राम चिकन
- 1 बड़ा चम्मच अदरक और लहसुन का पेस्ट
- 1 छोटा चम्मच विनेगर
- 1 कप मैदा
- चिल्ड पानी
- तलने के लिए तेल
- 1 बड़ा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच प्याज का पाउडर
- 1 छोटा चम्मच गार्लिक पाउडर
- 1 छोटा चम्मच ब्लैक पेपर पाउडर
- 1 छोटा चम्मच ओरेगेनो
- 1 छोटा चम्मच नमक
- 1 छोटा चम्मच व्हाइट पेपर पाउडर
- 1 छोटा चम्मच चीनी
- चुटकी भर बेकिंग सोडा
- आधा छोटा चम्मच अजीनोमोटो
- सर्विंग के लिए सॉस या चटनी
Step
- Step 1:
एक ब्लेंडर में सारे मसाले डालकर मिक्स कर लें।
- Step 2:
चिकन ब्रेस्ट को छोटे टुकड़ों में काटकर रखें और उसमें अदरक लहसुन का पेस्ट, विनेगर और सीजनिंग डालकर मिक्स करके अलग रख दें।
- Step 3:
एक प्लेट में मैदा और सीजनिंग मिलाएं। एक अन्य कटोरे में चिल्ड पानी रखें।
- Step 4:
मैरिनेट किए हुए चिकन को पहले मैदे में मिलाएं और फिर चिल्ड पानी में डुबोकर वापस से मैदे से लपेटें।
- Step 5:
तेल को गर्म करने के लिए रखें और मैरिनेटेड चिकन को तल लें। ऊपर से सीजनिंग मिलाकर गर्मागर्म पॉपकॉर्न सर्व करें।
सभी का मन करता है कि कुछ चटपटा खाया जाए। अब एक और ऐसी चीज़ है, जिसे देखते ही बच्चों की जीभ लबलबाने लगती है। रेस्तरां में मिलने वाले चिकन पॉपकॉर्न उन्हें काफी पसंद होते हैं। सॉस और चटनी के साथ इन पॉपकॉर्न्स का मजा ही अलग होता है। अब बाहर मिलने वाले पॉपकॉर्न न जाने उन्होंने कितनी बार तेल में तले होते हैं। इनका स्वाद भले ही बढ़िया लगे, लेकिन वह अनहेल्दी होते हैं। जले हुए तेल में बने चिकन के पॉपकॉर्न खाने से अच्छा है कि आप उन्हें घर पर ही बना लें।
मास्टरशेफ पंकज भदौरिया अपने सोशल मीडिया के जरिए हमारे साथ कई मजेदार रेसिपीज और टिप्स और ट्रिक्स शेयर करती रहती हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले चिकन पॉपकॉर्न की रेसिपी भी शेयर की थी। अगर उसे अब तक आपने नहीं देखा है, तो चलिए हम आपको बताएं उसे बनाने का तरीका क्या है।
इसे भी पढ़ें: स्नैक में बनाएं पनीर पॉपकॉर्न, जानें आसान रेसिपी
चिकन पॉपकॉर्न बनाने का तरीका-
View this post on Instagram
- सबसे पहले पॉपकॉर्न के मसालेदार मसाला तैयार कर लें। यह सीजनिंग बाजार से खरीदने की जगह है कि आप घर पर ही बना लें।
- इसके लिए कश्मीरी लाल मिर्च, लाल मिर्च, प्याज का पाउडर, गार्लिक पाउडर, ब्लैक पेपर, ओरेगेनो, नमक, व्हाइट पेपर पाउडर चीनी, चुटकी भर बेकिंग सोडा और अजीनोमोटो को एक ब्लेंडर में डालें और इसमें मिक्स करके सीजनिंग तैयार कर लें। अब इसे अलग कटोरे में निकालकर रख लें।
- आप बाहर से बोनलेस चिकन या चिकन ब्रेस्ट को छोटे टुकड़ों में कटवा सकते हैं। चिकन ब्रेस्ट के टुकड़े करना घर में भी काफी आसान है। ब्रेस्ट के टुकड़ों में अदरक और लहसुन का पेस्ट, विनेगर और 2 बड़े चम्मच तैयार सीजनिंग डालकर अच्छी तरह से मिला लें। इसे ढककर 1 घंटा मैरिनेट कर लें।
- अब इसके बाद एक प्लेट में मैदा निकालें और उसमें फिर से 2 बड़े चम्मच सीजनिंग डालकर मिक्स कर लें। एक अन्य कटोरे में चिल्ड पानी निकालें और उसमें कुछ आइस क्यूब भी डाल लें।
- मैरिनेट किए हुए चिकन को पहले मैदे में अच्छी तरह से लपेटें और फिर चिल्ड पानी में डुबोकर निकाल लें। इसे फिर से मैदे में डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
- एक कड़ाही में तेल डालकर उसे गर्म कर लें। आंच को मीडियम रखें और उसमें एक-एक करके यह चिकन के टुकड़े डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें।
इसे भी पढ़ें: पॉपकॉर्न को लंबे समय तक क्रिस्पी बनाए रखने के लिए ऐसे करें स्टोर
- चिकन पॉपकॉर्न को एक प्लेट में निकालें और ऊपर से सीजनिंग डालकर मिक्स करें। रेस्तरां वाला स्पेशल स्नैक्स चिकन पॉपकॉर्न तैयार है। सॉस या चटनी के साथ इसका मजा लें।
Image and Article Credit: Freepik and Instagram@masterchefpankajbhaduoria
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।