बेगुन भाजा वो डिश है, जिसे अमूमन भोग की थाली में जरूर शामिल किया जाता है। अक्सर पंडाल में आपको वो क्रिस्पी बेगुन भाजा खाने को मिलता है और हम सभी इसे घर पर बनाना चाहते हैं। लेकिन घर पर उतना क्रिस्पी बेगुन भाजा इतना आसान नहीं होता है। कभी वह थोड़ा ज्यादा पानी वाला बनता है तो कभी वह ज्यादा तल जाता है और उसका टेस्ट कड़वा हो सकता है। हालांकि, अगर आप भी चाहें तो उतना ही फ्लेवर और क्रिस्पी बेगुन भाजा बना सकती हैं। बस जरूरत है कुछ छोटे-छोटे ट्रिक्स को अपनाने की।
अगर आप इन ट्रिक्स को अपनाती हैं तो इससे बेगुन भाजा बाहर से क्रिस्पी, अंदर से मुलायम और बेहद ही फ्लेवर वाला बनता है। सही बैंगन को चुनने से लेकर तलने का तापमान सबकुछ बहुत अधिक मायने रखता है। आपको शायद पता ना हो, लेकिन ये छोटे-छोटे टिप्स काफी बड़ा अंतर डालते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही छोटे-छोटे ट्रिक्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप भी पंडाल जैसा क्रिस्पी बेगुन भाजा बना सकती हैं-
जब आप क्रिस्पी बेगुन भाजा बनाना चाहती हैं तो ऐसे में आपको सही बैंगन को चुनना चाहिए। कभी भी बड़े या पुराने बैंगन से बेगुन भाजा नहीं बनाना चाहिए। ये अंदर से स्पंजी और पानी वाले होते हैं। हमेशा आप छोटे, सख्त व बिना दाग वाले बैंगन से ही बेगुन भाजा बनाएं। दरअसल, छोटे और टाइट बैंगन में पानी कम होता है, इसलिए वे तलने पर गलते नहीं हैं, बल्कि क्रिस्पी बनते हैं। भोग के लिए वे एकदम परफेक्ट होते हैं।
बेगुन भाजा बनाते समय आप बैंगन को किस तरह काटती हैं, यह भी काफी मायने रखता है। हमेशा बैंगन को पतले गोल टुकड़ों या लम्बे स्लाइस में काटें। ध्यान रखें कि सभी टुकड़े बराबर मोटाई के हों। बराबर पतले टुकड़े जल्दी और एकसमान पकते हैं। वहीं, अगर बैंगन के टुकड़े मोटे होंगे तो वे बाहर से जल सकते हैं और अंदर से कच्चे रह जाते हैं। इससे बेगुन भाजा ना तो क्रिस्पी बनेगा और उसका टेस्ट भी अच्छा नहीं आएगा।
इसे भी पढ़ें: बैंगन का भरता बनाते समय ये छोटे-छोटे टिप्स आएंगे बेहद काम
जब आप बेगुन भाजा बना रही हैं तो बैंगन को काटने के बाद उसकी स्लाइस के दोनों तरफ़ अच्छे से नमक छिड़कें। इसे करीबन 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर टिश्यू से सुखा लें। जब आप बैंगन को तलने से पहले उस पर नमक लगाती हैं तो इससे नमक बैंगन से अतिरिक्त पानी खींच लेता है। जब सतह पर नमी नहीं होगी तो तलते समय स्लाइस ज्यादा क्रिस्पी बनेंगी।
बैंगन को तलते समय भी आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। बेहतर होगा कि आप इसे तलने के लिए सरसों का तेल, सूरजमुखी या वेजिटेबल ऑयल लें। इस बात का भी ध्यान रखें कि तेल अच्छी तरह गरम हो। साथ ही, एक बार में कम स्लाइस ही डालें, क्योंकि अगर आप एक साथ ज्यादा स्लाइस डालेंगे तो तेल ठंडा पड़ जाएगा और बैंगन नरम हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें: पहले नहीं खाया होगा इस तरह से बैंगन, पनीर भरकर बनाएं भरवां स्नैक... जानें रेसिपी
जब आप बैंगन की स्लाइस को तल लें तो उसे छलनी वाले चम्मच से निकालें और टिशू पेपर पर रख दें, जिससे वह अतिरिक्त तेल सोख ले। अगर स्लाइस के ऊपर तेल रह जाएगा तो इससे भाजा जल्दी नरम पड़ जाएगा। टिशू पर रखने से उसका क्रंच लंबे समय तक बना रहता है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।