Mahashivratri 2023: पूजा की थाली में शामिल करें फेमस प्रसाद, शिव जी हो जाएंगे खुश

वैसे तो ये सब जानते हैं कि इंडिया में कई तरह के व्रत रखे जाते हैं और भगवान की पूजा की जाती है। अलग-अलग तरह के प्रसाद और अलग-अलग तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। कई लोग तो ऐसे भी हैं, जो हर सोमवार को व्रत रखना पसंद करते हैं। मगर महाशिवरात्रि का व्रत काफी खास माना जाता है, जो साल में एक बार आता है। इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी को पड़ रहा है।
ऐसे में सभी लोग तैयारियों में लग गए होंगे। बता दें कि इस दिन भगवान शिव और देवी पार्वती जी का विवाह हुआ था। इसलिए हमारी यही कोशिश रहती है कि हम शिव जी को कैसे प्रसन्न करें। बता दें कि शिवजी को खुश करने के लिए हमारे पास एक ही रास्ता है और वो है भगवान को भोग चढ़ाना।
हालांकि, भोग लगाने के हमारे पास कई तरह के रास्ते हैं, लेकिन अगर आप कुछ नया तलाश रही हैं, तो यकीनन इस लेख में बताए गए टिप्स आपको काम आ सकते हैं।
आटे की पंजीरी
सामग्री
- गेहूं का आटा- 2 कप
- पिसी हुई चीनी - 1 कप
- इलायची पाउडर- 1 चम्मच
- देशी घी- 4 बड़े चम्मच
- बारीक कटे हुए- 50 ग्राम
बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक कढ़ाही में 1 चम्मच देशी घी डालकर गर्म करें। इसमें सारे ड्राई फ्रूट्स भूनकर अलग कर लें।
- फिर कढ़ाही में आवश्यकतानुसार घी गरम करके आटा डालें और धीमी आंच पर भूनें।
- आटे को लगातार चलाते हुए हल्का भूरा होने तक भूनें। (कड़ा प्रसाद घर पर बनाने के आसान ट्रिक्स)
- जब आटा अच्छी तरह भुन जाए तब इसे एक प्लेट में निकालकर ठंडा करें।
- ठंडा होने पर उसमें पिसी हुई चीनी, इलायची पाउडर और भुने हुए ड्राई फ्रूट्स मिलाएं।
- पंजीरी तैयार है, जिसे आप पूजा की थाली में शामिल कर सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-Mahashivratri Recipes: व्रत में खाएं झटपट तैयार होने वाले ये व्यंजन
सूजी के मोदक
सामग्री
- सूजी (रवा)- 1 कप
- कद्दूकस गुड़- 1/4 कप
- दूध- 1 कप
- घी- 1 बड़ा चम्मच
- नमक- चुटकी भर
- चीनी- 3 बड़े चम्मच
- कटे मेवे- 2 बड़े चम्मच
बनाने का तरीका
- सूजी को मध्यम आंच पर लगभग 4-5 मिनट तक सूखा भूनें। इसे तब तक भूनें जब तक सूजी में महक न आ जाए। लेकिन ध्यान रहे कि इसका रंग न बदलें।
- आंच से इसे हटा दें।
- पैन में दूध गर्म करें। घी डालें और उबाल आने दें। भुनी हुई सूजी डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
- जैसे ही सूजी दूध सोख लेती है वैसे ही इसमें चीनी और इलायची पाउडरडालें। हीट से इसे हटा लें, फिर ढककर 15 मिनट के लिए अलग रख दें।
- इस बीच गुड़ को कद्दूकस करके एक पैन में गर्म करें। सिर्फ 2-3 मिनट के लिए गर्म करें। कटे हुए मेवे डालें, आग से हटाएं और अच्छी तरह मिलाएं।
- रवा मिश्रण का चिकना आटा गूंथ लें। नींबू के आकार के गोले तोड़ लें,
- मोदक के सांचे को ग्रीस करके, आटे को फैलाएं और इसमें 1/2 छोटी चम्मच गुड़ की स्टफिंग डालिए और सांचे को बंद कर दें।
- सारे मोदक परोसने के लिये तैयार कर लें।
शकरकंद का हलवा
सामग्री
- शकरकंदी- 200 ग्राम
- इलायची पाउडर-1/2 चम्मच
- चीनी-1/2 कप
- घी-3 चम्मच
- काजू-1 चम्मच
- किशमिश-1 चम्मच
- बादाम-1 चम्मच
- दूध-1 कप
इसे ज़रूर पढ़ें-Rava Recipes: सूजी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता, नहीं बढ़ेगा वजन
बनाने का तरीका
- शकरकंदी का हलवा बनाना काफी आसान है, जिसे बनाने के लिए सबसे पहले शकरकंदी को अच्छी तरह से धोकर, छीलकर, उबाल लें।
- बेहतर होगा कि आप कुकर का इस्तेमाल करें। अब एक कढ़ाही को गैस पर रखें और देसी डालकर हल्की आंच कर दें। (हलवा रेसिपीज)
- जब शकरकंदी उबल जाए तो एक बाउल में निकालकर मैश कर लें। अब मैश की हुई शकरकंदी को पैन में डालें और 10 मिनट तक हल्का फ्राई कर लें।
- थोड़ी देर बाद इसमें इलायची, दूध और चीनी को भी डालकर गाढ़ा होने तक पका लें और जब खुशबू आने लगे को गैस बंद कर दें।
- अब ऊपर से किशमिश, बादाम डालकर गर्मागर्म सर्व करें।
इन तीन प्रसाद को आप भी घर पर बना सकती हैं और अपने भगवानको खुश कर सकते हैं। इसी तरह और भी प्रसाद की रेसिपी हम आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आप किसी स्पेशल स्नैक की रेसिपी जानना चाहते हैं तो हमें लिखकर भेजें। यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए विजिट करें हरजिंदगी।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।