image

Aaj Ka Choghadiya 3 November 2025: सोम प्रदोष व्रत के दिन कब करें भगवान शिव की पूजा? यहां देखें आज दिन और रात का चौघड़िया मुहूर्त

सोम प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। ऐसे में अगर आप भी विशेष प्रकार की पूजा करने के बारे में सोच रही हैं, तो ऐसे में आप पंडित जी के बताए गए चौघड़िया मुहूर्त का खास ध्यान रखें। इससे आपके जीवन में परिवर्तन देखने को मिलेंगे। 
Editorial
Updated:- 2025-11-03, 07:30 IST

सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा के लिए खास होता है। इस दिन आप भी भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए विशेष तरह की पूजा कर सकती हैं। साथ ही प्रदोष व्रत रख सकती हैं। व्रत को रखने से आपके जीवन परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। साथ ही आपकी समस्याएं भी कम हो जाएंगी। इसके लिए आप पंडित सौरभ त्रिपाठी जी, छिंदवाड़ा, एमपी के बताए गए चौघड़िया मुहूर्त का खास ध्यान रखें, ताकि आपको भी इसका फल अच्छा प्राप्त हो सके। साथ ही आपको किसी तरह की कोई समस्या नहीं होगी। आइए इसके लिए आप भी दिन और रात का चौघड़िया मुहूर्त जानें।

solah-somvar-vrat-kaise-karen

आज का चौघड़िया मुहूर्त 3 नवंबर 2025 (सूर्योदय से सूर्यास्त तक) 

मुहूर्त का नाम मुहूर्त का समय
अमृत  सुबह 06:34 बजे से 07:57
काल  सुबह 07:57 बजे से 09:19
शुभ  सुबह 09:19 बजे से 10:42
रोग  सुबह 10:42 बजे से 12:04





मुहूर्त के अनुसार क्या करें?

  • अमृत: यह चौघड़िया सभी शुभ कार्यों के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। इस दौरान किए गए कार्य का परिणाम सुखद और स्थायी होता है। आप नया व्यवसाय शुरू करना, पूजा-पाठ करना, या कोई भी मांगलिक कार्य आरंभ कर सकते हैं।
  • काल: यह समय अशुभ माना जाता है। इस अवधि को काल वेला भी कहते हैं। इस दौरान कोई भी नया या शुभ कार्य शुरू करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे हानि या बाधा की आशंका रहती है।
  • शुभ: यह चौघड़िया मांगलिक और धार्मिक कार्यों के लिए शुभ होता है। आप विवाह संबंधी कार्य, अनुष्ठान या अन्य पवित्र कार्य कर सकते हैं। यह सफलता और खुशी लाता है।
  • रोग: यह समय अशुभ होता है। इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी कार्यों को टालना चाहिए। नया काम शुरू करने से रोग या कष्ट की संभावना हो सकती है।

3 नवंबर 2025 दिन के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

  • उद्वेग: दोपहर 12:04 बजे से 01:27 तक है। यह चौघड़िया शुभ नहीं माना जाता है, क्योंकि यह चिंता और तनाव से जुड़ा होता है। हालाँकि, कुछ मतों के अनुसार, सरकारी या प्रशासनिक कार्यों के लिए इस समय पर विचार किया जा सकता है।
  • चर: दोपहर 01:27 बजे से 02:49 तक है। यह चौघड़िया सामान्य तौर पर शुभ होता है। यह यात्रा, वाहनों की खरीद-फरोख्त, और गतिशील प्रकृति वाले कार्यों के लिए अच्छा माना जाता है।
  • लाभ : दोपहर 02:49 बजे से 04:12 तक है। यह चौघड़िया उत्तम है और विशेष रूप से व्यवसाय, धन संबंधी निवेश और लेन-देन के लिए बहुत शुभ है। इस समय किए गए कार्यों में लाभ प्राप्ति की अच्छी संभावना होती है।
  • अमृत : शाम 04:12 बजे से 05:34 तक है। दिन का अंतिम चौघड़िया, जो सभी शुभ कार्यों के लिए सर्वोत्तम है। किसी भी कार्य को स्थायी और सफल बनाने के लिए यह समय बहुत अच्छा है।

आज रात का चौघड़िया मुहूर्त 3 नवंबर 2025 (सूर्यास्त से अगले सूर्योदय तक)

मुहूर्त का नाम मुहूर्त का समय
चर  शाम 05:34 बजे से 07:12
रोग  शाम 07:12 बजे से 08:50
काल रात 08:50 बजे से 10:27
लाभ  रात 10:27 बजे से 12:05



 


मुहूर्त के अनुसार क्या करें? 

  • चर: यात्रा शुरू करने या गतिशील वस्तुओं से संबंधित कार्यों के लिए यह चौघड़िया सामान्य रूप से अच्छा है।
  • रोग: यह समय अशुभ होता है। किसी भी नए या महत्वपूर्ण कार्य को शुरू करने से बचें।
  • काल: यह अशुभ समय है। इस दौरान किए गए कार्य में हानि या रुकावट आ सकती है।
  • लाभ: धन और व्यापार से जुड़े कार्यों के लिए यह समय उत्तम है, जो लाभ और समृद्धि प्रदान करता है।

01 (9)

3 नवंबर 2025 रात के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

  • उद्वेग: रात 12:05 बजे से 01:42 तक है। यह अशुभ चौघड़िया है। इस दौरान कोई भी मांगलिक या महत्वपूर्ण कार्य न करें।
  • शुभ : रात 01:42 बजे से 03:20 तक है। यह समय धार्मिक अनुष्ठानों, ध्यान, और पवित्र कार्यों के लिए शुभ होता है।
  • अमृत: सुबह 03:20 बजे से 04:58 तक है। रात का सबसे शुभ समय। पूजा-पाठ, अध्ययन, या किसी कार्य की शुरुआत के लिए सर्वोत्तम।
  • चर: सुबह 04:58 बजे से 06:35 तक है। सुबह का अंतिम चौघड़िया, यात्रा या दैनिक कार्यों को शुरू करने के लिए अच्छा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;