घर पर ही कई वैरायटी में बना सकती हैं स्वादिष्ट हलवा, जानें रेसिपीज

सर्दियों के मौसम में लगभग हर कोई गरमा-गरमा हलवा खाना पसंद करता है। खासकर, गाजर के हलवे का इंतजार तो सबको रहता है। लेकिन, क्या आप गाजर का हलवा बार-बार खाकर बोर नहीं हो गई। अगर हां, तो आपको इस लेख को पूरा पढ़ना चाहिए क्यूंकि, आज इस लेख में हम आपको कुछ स्वादिष्ट और लाजवाब हलवे की रेसिपीज बताने जा रहे हैं। इन हलवा को टेस्ट करने के बाद यक़ीनन घर के सभी लोग खुश हो जाएंगे, खासकर घर के बच्चे तो और भी पसंद करेंगे इन हलवे को। इन हलवा को आप किसी छोटे-मोटे पार्टी में भी शामिल कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इन रेसिपीज के बारे में।
शकरकंद का हलवा

सामग्री
शकरकंद- 200 ग्राम, इलाइची पाउडर-1/2 चम्मच, घी-3 चम्मच, काजू-1 चम्मच, किशमिश-1 चम्मच, बादाम-1 चम्मच, दूध-1 कप, चीनी-1/2 कप, गुंड- 3 चम्मच (ऑप्शनल)
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप शकरकंद को छीलकर अच्छे से पानी में उबाल लीजिये।
- इधर आप दूध को भी उबलने के लिए किसी बर्तन में रख दीजिये।
- इसके बाद एक कढ़ाई में घी गरम करके उबले हुए शकरकंद को मैश करके कुछ देर पका लीजिये।
- थोड़ी देर बाद इसमें दूध और चीनी को भी डालकर गाढ़ा होने तक पका लीजिये और फिर इलाइची पाउडर को डालकर एक बार अच्छे से चलाकर गैस को बंद कर दीजिये।
- अब आप सर्विंग प्लेट में निकालकर ऊपर से ड्राई फ्रूट्स से सजाकर खाने के लिए सर्व कीजिये।
इसे भी पढ़ें:Winter special: बच्चे इन शानदार स्नैक्स को करेंगे खूब पसंद, आप भी बनाएं
सूजी और केले का हलवा

सामग्री
केला-2, सूजी-1/2 कप, गुड़-2 चम्मच, घी-2 चम्मच, इलाइची पाउडर-1/2 चम्मच, काजू-1 चम्मच, दूध-2 कप
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप दूध को उबाल कर अलग रख लीजिये।
- इसके बाद एक पैन में घी गरम करके सूजी को डालें और धीरे-धीरे चलाते हुए कुछ देर भून लीजिये।
- जब सूजी हल्का ब्राउन हो जाए तो सूजी में आप उबाले हुए दूध और गुड़ को डालकर कुछ देर पका लीजिये।
- कुछ देर पकने के बाद इसमें इलाइची पाउडर और केला को मैश कर के डालिए और 4-5 मिनट के लिए पका लीजिये।(सिंघाड़े के आटे का हलवा)
- अब इसे किसी प्लेट में निकालकर ऊपर से काजू से गार्निश करके खाने के लिए सर्व कीजिये।
इसे भी पढ़ें:Quick Recipes: सर्दियों में मिनटों में बनाएं बथुआ से ये 3 टेस्टी डिशेज़
मूंग दाल का हलवा

सामग्री
मूंग दाल-1 कप, चीनी-3 चम्मच, घी-2 चम्मच, दूध-2 कप, इलाइची-2, ड्राई फ्रूट्स-1/2 कप
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप मूंग दाल को एक पैन में घी गरम करके अच्छे से भून लीजिये।
- इधर आप एक अन्य बर्तन में दूध को उबलने के लिए रख दीजिये।
- मूंग दाल भूनने के बाद इसे मिक्सर में डालकर अच्छे से पीस लीजिये और किसी बर्तन में निकाल लीजिये।
- अब एक कढ़ाई में घी गरम करके पीसे हुए मूंग दाल और दूध को डालें और चलाते हुए कुछ देर पका लीजिये।
- कुछ देर पकने के बाद इसमें चीनी और इलाइची को डालकर पांच से सात मिनट पकने के बाद गैस को बंद कर दीजिये।
- अब इसे किसी प्लेट में निकालकर ऊपर से ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके मूंग दाल हलवा सर्व कीजिये।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@i.ytimg.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।