Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:24 PM IST

Holi Special: इस बार त्यौहार पर बनाएं तंदूरी पनीर गुजिया, नोट करें रेसिपी 

आपने कई तरह की गुजिया खाई होंगी, लेकिन क्या कभीआपने तंदूरी गुजिया के बारे में सुना है? अगर नहीं, तो एक बार जरूर ट्राई करें, जिसकी आसान रेसिपी हम आपके साथ साझा कर रहे हैं यकीनन सबको पसंद आएगी। 
Updated:- 2023-02-15, 11:49 IST
tandoori paneer gujiya recipe in hindi

जब बात होली के त्यौहार की हो और गुजिया का नाम न आए.... ऐसा हो ही नहीं सकता। गुजिया के बिना यह त्यौहार अधूरा है...बिल्कुल अधूरा। कुछ लोग तो ऐसे भी हैं पूरे साल सिर्फ गुजिया खाने के लिए होली के त्यौहार का इंतजार करते हैं और रंगों में सराबोर होने के साथ गुजिया का लुत्फ उठाते हैं।

खोए और मैदे से बनी ये मिठाई जब बनकर तैयार होती है तो इसकी खुशबू से ही मुंह में पानी आ जाता है। आपने भी यकीनन कई बार गुजिया बनाई होंगी, लेकिन क्या तंदूरी पनीर गुजिया के बारे में सुना है या कभी बनाई है? अगर नहीं, तो क्यों ना इस बार रंगों में तंदूरी गुजिया की खुशबू फैलाई जाए और घर पर बनाकर अपने मेहमानों को सर्व की जाए। तो देर किस बात की आइए जानते हैं आसान रेसिपी।

तंदूरी पनीर गुजिया Recipe Card

आप घर पर इस तरह तंदूरी पनीर गुजिया तैयार कर सकती हैं।

Vegetarian Recipe
Total Time: 25 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 15 min
Servings: 3
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 250
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • 1 कप मैदा
  • 1 चम्मच अजवाइन
  • 5 चम्मच तेल
  • स्वादानुसार नमक
  • 1/2 कटोरी चीज़ (कद्दूकस किया हुआ)
  • गुजिया की स्टाफिंग के लिए
  • 1 कप पनीर
  • 1 प्याज
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 2 हरी मिर्च

Step

  1. Step 1:

    गुजिया बनाने के लिए सबसे पहले आटा तैयार करके रख लें। इसके लिए एक बाउल लें और मैदा को छान लें।

  2. Step 2:

    अब नमक, अजवाइन, तेल, डालकर मैदा को हल्के हाथों से मिलाएं। फिर थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालें और स्मूथ आटा गूंथ लें। 

  3. Step 3:

    आटा गूंथने के बाद अब हमें गुजिया की स्टाफिंग तैयार करनी होगी। इसके लिए पनीर के छोटे-छोटे टुकड़े करके रख दें।

  4. Step 4:

    अब एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और पनीर, मसाले डालकर अच्छी तरह से पका लें।

  5. Step 5:

    आटे की लोई बना लें और आटे के ऊपर तैयार स्टाफिंग डालकर बंद कर दें।

  6. Step 6:

    अब तंदूर गर्म करें और सीक में गुजिया को लगाएं। फिर ब्रश की मदद से ऊपर तेल लगाकर कुछ देर के लिए सेंक लें।

  7. Step 7:

    बस आपकी गुजिया बनकर तैयार है, जिसे आप तेल में फ्राई भी कर सकती हैं।

बनाने का तरीका

Easy gujiya recipe

  • गुजिया बनाने के लिए सबसे पहले आटा तैयार करके रख लें। इसके लिए एक बाउल लें और मैदा को छान लें।
  • अब नमक, अजवाइन, तेल, डालकर मैदा को हल्के हाथों से मिलाएं। फिर थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालें और स्मूथ आटा गूंथ लें।

इसे ज़रूर पढ़ें- क्या पैनकेक और क्रेप्स के बीच का अंतर पता है आपको?

  • आटा गूंथने के बाद अब हमें गुजिया की स्टाफिंग तैयार करनी होगी। इसके लिए पनीर के छोटे-छोटे टुकड़े करके रख दें। बेहतर होगा कि आप अपने पनीर को कद्दूकस कर लें।
  • साथ ही, प्याज को बारीक काट लें और अगर आप कोई सब्जी डालना चाहते हैं, तो वो भी काट लें। मगर आपको सभी सामान बहुत ही बारीक काटना है।
  • अब एक कढ़ाही में तेल गर्म करें। पहले प्याज को फ्राई करें और फिर पनीर को डाल दें। जब पनीर हल्का ब्राउन हो जाए तो लाल मिर्च पाउडर, नमक, हल्दी पाउडर (हल्दी का पाउडर कैसे बनाएं) को डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
  • जब मसालों की खुशबू आने लगे तो चीज डालकर अच्छी तरह से पका लें। बस आपकी स्टाफिंग तैयार है। अब हमें गुजिया तैयार करनी है।
  • गुजिया बनाने के लिए आटे की लोई बना लें और छोटा गोल-गोल बेल लें। इसके बाद आटे के ऊपर तैयार स्टाफिंग डालें और साइड से बंद कर दें।
  • अब तंदूर गर्म करें और सीक में गुजिया को लगाएं। फिर ब्रश की मदद से ऊपर तेल लगाकर कुछ देर के लिए सेंक लें।

इसे ज़रूर पढ़ें- Mahashivratri Recipes: व्रत में खाएं झटपट तैयार होने वाले ये व्यंजन

  • दोनों तरफ से हम गुजिया को सेक लेंगे। जब आपके लगे कि गुजिया पक गई है, तो आप इसे एक प्लेट में निकाल लें।
  • बस आपकी गुजिया बनकर तैयार है, जिसे आप तेल में फ्राई भी कर सकती हैं। मगर बेहतर होगा कि आप तंदूर का इस्तेमाल करें।

Image Credit- (@Freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।