Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:26 AM IST

सिर्फ 1 चम्मच तेल में दाल के साथ बनाएं लौकी की स्वादिष्ट सब्जी

अगर आपको लौकी की सब्जी कुछ अलग तरीके से बनानी है तो आप ये रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाने में आपका ज्यादा समय नहीं लगेगा। 
Updated:- 2021-10-30, 10:20 IST
how to make lauki sabzi

जब भी लौकी की बात आती है तो हममे से कई लोग उसे खाना पसंद नहीं करते हैं। लौकी को तो कई लोग बीमारों वाला खाना कहते हैं, लेकिन सही बात तो ये है कि लौकी का स्वाद बहुत ही खास होता है और इसे अलग-अलग तरीकों से बनाया जा सकता है। अगर बात लौकी की सब्जी की हो रही है तो इसे अधिकतर लोग एक बार में कुकर में उबाल कर बना लेते हैं, लेकिन इसे भी अगर थोड़े ट्विस्ट के साथ बनाएं तो ना सिर्फ आपको इसमें बहुत अच्छा स्वाद आएगा बल्कि ये काफी हेल्दी भी होगी।

लौकी और दाल की सब्जी Recipe Card

इस रेसिपी में आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा और सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें तेल का इस्तेमाल काफी कम होता है।

Vegetarian Recipe
Total Time: 15 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Low
Course: Main Course
Calories: 200
Cuisine: Indian
Author: Shruti Dixit

Ingredients

  • 1 मीडियम साइज लौकी
  • 2 कटे हुए टमाटर
  • 1 बड़ा प्याज कटा हुआ
  • 3 बड़े चम्मच दाल या स्प्राउट्स जो भी आप चाहें
  • नमक स्वादानुसार
  • हल्दी पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
  • 1 चम्मच तेल
  • 6-7 करी पत्ते
  • 2-3 कटी हुई हरी मिर्च
  • 1/4 चम्मच राई
  • 1/4 चम्मच जीरा
  • 1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
  • 1/2 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
  • 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1 चम्मच कटा हुआ हरा धनिया
  • हींग (अगर आप चाहें तो)
  • 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • पानी जरूरत के अनुसार

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले आप लौकी, टमाटर, प्याज और दाल को लेकर कुकर में नमक और हल्दी के साथ थोड़ा सा पका लें।

  2. Step 2:

    अब आप एक कढ़ाई में थोड़ा सा तेल गर्म करें और इसमें राई, जीरा, हींग, हरी मिर्च, करी पत्ता डालकर तड़का लगाएं।

  3. Step 3:

    इसके बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, कश्मीरी लाल मिर्च, धनिया पाउडर मिलाकर थोड़ी देर भूनें और थोड़ा सा पानी डाल दें ताकि मसाला जले नहीं।

  4. Step 4:

    एक बार मसाला अच्छे से भुन जाए तो आप इसमें कुकर में पकाई हुई सब्जियां डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।

  5. Step 5:

    इसे थोड़ी देर पकाएं और कसूरी मेथी, गरम मसाला और हरा धनिया डालकर 1 मिनट तक पकाएं और सर्व करें।

  6. Step 6:

    आपकी स्वादिष्ट लौकी की सब्जी तैयार है जिसे आप किसी भी चीज़ के साथ खा सकते हैं।

  7. Step 7:

    अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

आज हम आपको लौकी की सब्जी बनाने का एक अच्छा तरीका बताने जा रहे हैं। तो चलिए शुरू करते हैं इस रेसिपी को।

बनाने का तरीका-

  • इसके लिए सबसे पहले हम सब्जियों को काटकर धो लेंगे। अभी के स्टेप में सिर्फ लौकी, प्याज, टमाटर, दाल (चना दाल या फिर स्प्राउट्स, मूंग दाल आप कुछ भी ले सकते हैं) की जरूरत होगी। हमें करना ये है कि इन तीनों चीज़ों को बड़े-बड़े पीस में काट लें। ऐसा करने से आपका समय भी बचेगा और सब्जी के लुक्स और स्वाद में इसका कोई असर नहीं होगा।
  • अब आपको एक कुकर में दाल, लौकी, प्याज, टमाटर थोड़ा नमक और हल्दी पाउडर डालकर 3-4 सीटी लेनी है। इसमें पानी बहुत ज्यादा ना डालें क्योंकि पहले तो लौकी खुद अपना पानी छोड़ती है और दूसरा हमें सिर्फ सब्जियों को गलाना है। ये पकेंगी कढ़ाई में तेल के साथ ही। कुकर की सीटी आने के बाद इसे निकाल लें क्योंकि अब हम तड़का लगाने जा रहे हैं।
  • अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और बहुत ज्यादा तेल ना डालें उसकी जरूरत नहीं है।
  • तेल गर्म होने पर राई, जीरा, करी पत्ता, मिर्च आदि डालकर तड़का लगाएं। अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, कश्मीरी लाल मिर्च (कलर के लिए) और धनिया पाउडर मिलाएं।
  • इन सभी चीज़ों को 1 मिनट के लिए अच्छे से भून लें। ध्यान रखें कि पहले तड़के को 30 सेकंड अलग से भून लें और मसाला डालने के बाद इसे लगातार चलाते रहें।
  • अब अच्छे से भून लेने के बाद थोड़ा सा पानी डालकर और पकाएं क्योंकि तेल कम है इसलिए जलने की गुंजाइश होती है।
  • अब आप इसमें पकी हुई सब्जियां डाल दें और इसे अच्छे से चलाते रहें। इसमें लाल रंग तो कश्मीरी लाल मिर्च के कारण आ जाएगा तो ये दिखने में बहुत ही अच्छी लगेगी।
  • अब इसमें आप चाहें तो थोड़ी सी कसूरी मेथी डाल सकते हैं। इसके साथ ही स्वाद के अनुसार नमक मिलाएं, लेकिन ध्यान रखें कि हमने पहले भी नमक मिलाया था इसलिए ज्यादा नहीं डालें। ऊपर से थोड़ा गरम मसाला मिला सकते हैं।
  • इसे 5 मिनट पकाने के बाद थोड़ा सा हरा धनिया डालें और फिर गर्मागर्म परोसें।

इसे जरूर पढ़ें- 6 महीने तक भी स्टोर की जा सकती है चटनी, जानें अचार और चटनी से जुड़े हैक्स

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।