Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:43 AM IST

गर्मियों में पारसी फालूदा का उठाएं लुत्फ, जानें आसान रेसिपी 

गर्मियों के मौसम में हम ऐसे व्यंजनों की तलाश में रहते हैं, जो हमारे शरीर को ठंडा रखें। इसलिए 'रेसिपी ऑफ द डे' में हम आपके लिए पारसी फालूदा की आसान विधि लेकर आए हैं।  
Updated:- 2023-03-20, 13:18 IST
How to make parsi falooda recipe in hindi

गर्मियों में अगर कुछ ठंडा मिल जाए तो आनंद ही आ जाता है। इसलिए सुबह से लेकर शाम तक हमें कुछ न कुछ खाने को तलब रहती है खासकर डेजर्ट की। जहां एक तरफ बच्चों को आइसक्रीम का नाम सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है। वहीं, दूसरी ओर बड़ों को कुल्फी फालूदा बेहद पसंद होता है।

आप भी यकीनन फालूदा का लुत्फ उठाते होंगे, लेकिन क्या आपको पता है ऐसा ही एक डेजर्ट पारसी फालूदा है, जिसके स्वाद के चर्चे हर तरफ हैं। अगर आप भी इसका लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो आज हम 'रेसिपी ऑफ द डे' में आपके लिए पारसी फालूदा की आसान रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे बनाने में आपको बस 10 मिनट लगेंगे।

पारसी फालूदा Recipe Card

घर पर इन आसान स्टेप्स से स्ट्रीट स्टाइल पारसी फालूदा तैयार करें।

Vegetarian Recipe
Total Time: 10 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 5 min
Servings: 2
Level: Medium
Course: Desserts
Calories: 175
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • 1 पैकेट- फालूदा सेव
  • 1 गिलास- दूध (ठंडा)
  • 1 कप- ठंडा दही
  • 1 बड़ा चम्मच- सब्जा के बीज
  • 1 कप- रूह अफजा
  • ½ वनीला- आइसक्रीम
  • 1 कप- तरबूज
  • 10 टुकड़े- चेरी
  • आवश्यकतानुसार- बर्फ
  • 2 चम्मच- नारियल
  • 3 चम्मच- रबड़ी

Step

  1. Step 1:

    इसके लिए आप फालूदा को कुछ देर के लिए पानी भिगोकर रख दें ताकि यह फूल जाए।

  2. Step 2:

    जब फालूदा उबल जाए तो एक छन्नी में फालूदा निकाल लें और एक चम्मच तेल भी डाल दें।

  3. Step 3:

    दूसरी तरफ सब्जा सीड्स को भी पानी में डालकर रख दें ताकि ये फूल जाए और इसका आसानी से इस्तेमाल किया जा सके।  

  4. Step 4:

    अब एक गिलास में ठंडा दूध और दही डालकर अच्छी तरह से फेंट लें। साथ ही तरबूज, फालूदा और सब्जा के बीज डालकर अच्छी तरह से मिला लें।

  5. Step 5:

    फिर कसा हुआ नारियल, आइसक्रीम, रबड़ी, रूह अफजा, चेरी डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।

विधि

parsi falooda recipe in hindi ()

  • देखिए रबड़ी फालूदा बनाना बहुत ही आसान है, जिसे बनाने से पहले हमें सभी सामग्रियों को तैयार करके रखना होगा। (पुरानी दिल्‍ली जैसा रबड़ी फालूदा ऐसे बनाएं)
  • इसके लिए आप फालूदा को कुछ देर के लिए पानी में भिगोकर रख दें ताकि यह फूल जाए। अगर आप चाहें तो फालूदा को 5 मिनट के लिए उबाल सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें- 5 मिनट में तैयार करें ये देसी और हेल्दी ड्रिंक्स, जानें आसान रेसिपीज

  • जब फालूदा उबल जाए तो एक छन्नी में फालूदा निकाल लें ताकि सारा पानी निकल जाए। साथ ही फालूदा में एक चम्मच तेल भी डाल दें ऐसा करने से यह आपस में चिपकेगा नहीं।
  • दूसरी तरफ सब्जा सीड्स को भी पानी में डालकर रख दें ताकि ये फूल जाए और इसका आसानी से इस्तेमाल किया जा सके।

इसे ज़रूर पढ़ें- समर पार्टी के लिए आप भी बनाएं ये शानदार डिशेज

  • अब एक गिलास में ठंडा दूध और दही डालकर अच्छी तरह से फेंट लें। साथ ही तरबूज के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर डाल दें और ऊपर से फालूदा, सब्जा के बीज डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
  • फिर कसा हुआ नारियल, आइसक्रीम, रबड़ी, रूह अफजाऔर चेरी डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें। अगर आप चाहें तो सर्व करने से पहले फ्रिज में रखकर ठंडा कर सकती हैं।

Image Credit- (@Freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।