गर्मी में 2 मिनट में गुलाब की पंखुड़ियों से टेस्टी और हेल्दी रूह अफ़ज़ा बनाएं

गर्मी में अगर आपको ठंडा-ठंडा पीने का हमेशा मन करता है तो रूह अफ़ज़ा से बेहतर चीज आपके लिए कुछ नहीं हो सकती है। इसे बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है। अगर आपको मार्केट में मिलने वाले रूह अफ़ज़ा पर भरोसा नहीं है तो घर पर ही गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल कर आप इसे बना सकती हैं। वैसे भी गर्मी में घर पर कोई मेहमान आता है तो उसे ठंडा-ठंडा रूह अफ़ज़ा का शर्बत ही सर्व किया जाता है। इस ठंडे-ठंडे रूह अफ़ज़ा का शर्बत तैयार करने के लिए घर पर ही इस तरह से हेल्दी रुहाफजा तैयार करें।
यह एक इंडियन ड्रिंकेबल लिक्विड है जिसे बनाने में 15 से 30 मिनट का समय लगता है।
जरूरी चीजें
- 30-40 गुलाब की पंखुड़ियां
- आधा किलो चीनी
- आधा कप पानी
- चुटकीभर साइट्रिक एसिड (नींबू रस, नींबू फूल, टार्टरिक एसिड)
इस तरह से तैयार करें
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले गुलाब की पंखुड़ियों को अच्छे से धोकर साफ कर लें।
- फिर इन सभी पंखुड़ियों को पीसकर पेस्ट बनाएं।
- अब इस पेस्ट को मीडियम आंच में एक पैन में पानी के साथ गर्म करें। इस दौरान कड़छी से लगातार इसे चलाते रहें।
- जब पेस्ट हल्का सा गाढ़ा हो जाए तो उसमें साइट्रिक एसिड मिलाएं ताकि शरबत बढ़िया बने।
- जब यह पूरी तरह से यानी शरबत की तरह गाढ़ा बनकर तैयार हो जाए तब आंच बंद कर दें।
- शरबत को ठंडाकर एक बर्तन में छन्नी की मदद से छान लें और फिर इसे एक कांच की बोतल में डालकर फ्रिज में रख दें।
- इस आप लगभग छह महीने तक स्टोर कर सकती हैं।
नोट: अगर जरूरत महसूस हो तो आप एक छोटा चम्मच गुलाब एसेंस का भी यूज कर सकती हैं।
Read More: चावल का पानी करेंगी इस्तेमाल तो चमक जाएगी आपकी स्किन
इस तरह बनाएंं रुहाफजा शर्बत
जब भी घर पर कोई मेहमान आए तो उसे रूह अफ़ज़ा शर्बत बनाकर आप पीने के लिए दे सकती हैं। इसके लिए आपको ठंडे पानी में एक चम्मच चीनी घोलकर दो चम्मच रूह अफ़ज़ा डालना है। इसके बाद आपका रूह अफ़ज़ा शर्बत तैयार हो जाएगा।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।