सर्दी हो या गर्मी हर मौसम में एक ही चीज सबसे ज्यादा खराब होती है और वो है बर्तन धोना। खाना बनाने से लेकर खाना खाने तक के बर्तन इतने ज्यादा हो जाते हैं कि कभी-कभी इन्हें देखकर ही आलस आने लगता है। बर्तनों के साथ कुछ ऐसा होता है कि चाहे जितनी बार भी आप इन्हें धो लें सिंक में कहीं ना कहीं से कोई गंदा बर्तन आ ही जाता है। दरअसल, ये काम ऐसा है जिसे हममें से कई लोग टालने की कोशिश करते हैं। पर क्या वाकई इसे टालने की जरूरत है?
अगर आप भी उनमें से एक हैं जिन्हें बर्तन धोना अच्छा नहीं लगता है तो क्यों ना हम आपको कुछ ऐसे हैक्स के बारे में बताएं जो बर्तन धोने में आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। आज जिन हैक्स को हम बताने जा रहे हैं वो घर में रखी हुई चीज़ों से ही पूरे हो जाएंगे और टोटल खर्च देखें तो ये 10 रुपये से भी कम आएगा।
10 रुपये से कम में बर्तन चमका देगी फिटकरी
फिटकरी की कीमत क्या है वो तो आपको पता ही होगी। अगर आपके घर में ऐसे बर्तन हो रहे हैं जिनमें चिकनाई बहुत ज्यादा है और बर्तनों में जला हुआ, चिपका हुआ खाना बचा है तो उसके लिए फिटकरी के पानी में डिटर्जेंट या फिर लिक्विड डिश वॉश साबुन ट्राई करें।
- फिटकरी को थोड़े से पानी में भिगो दें और थोड़ी देर बाद उसमें डिटर्जेंट मिलाएं।
- इसे आप सीधे सिंक में भी घोल सकती हैं और फिर उसी पानी में आप बर्तनों को डाल दें।
- 10-20 मिनट इसे भीगे रहने दें और फिर जैसे बर्तन धोती हैं वैसे ही घिसकर इन्हें धो लें।
- अगर आप चाहें तो इसके लिए गुनगुना पानी भी यूज कर सकती हैं जो बर्तनों की चमक को वापस ला देगा।
इसे जरूर पढ़ें- घर में आती है बहुत ज्यादा धूल तो ये 5 हैक्स करेंगे सफाई में मदद
बहुत ज्यादा जले हुए बर्तन साफ करने के लिए इस्तेमाल करें ये काम
अगर आपकी कढ़ाई और दूध उबालने का पतीला आदि बहुत ज्यादा जल गया है तो आप उसके लिए ये टिप आजमा सकती हैं।
- सबसे पहले उस बर्तन को गैस पर रखें और 3 ग्लास पानी इसमें उबालें।
- इसके बाद इसमें 2 चम्मच डिटर्जेंट, थोड़ा सा नींबू का रस और नमक को उबालें।
- ये उस बर्तन में जले हुए खाने और चिकनाई को पूरी तरह से निकाल देगी।
- इसके बाद इस उबाले गए पानी को बाकी बर्तनों में डाल दें जिससे बाकी बर्तन भी थोड़े भीग जाएंगे और साफ होने लगेंगे।
जले हुए बर्तन को साफ करने की एक और टिप
अगर आपके बर्तन काफी गंदे हो गए हैं और आप उसे ठीक से साफ करना चाहती हैं तो बेकिंग सोडा और सफेद सिरका काफी काम का साबित हो सकता है।
- आपको करना वही प्रोसेस है जो ऊपर बताया गया है।
- बर्तन में पानी डालकर उसे उबालें और उसमें सफेद सिरका और बेकिंग सोडा मिला दें।
- इस पानी को उबलने दें और आप पाएंगी कि इससे जली हुई गंदगी और चिकनाई सब साफ हो रही है।
- आप इस उबले हुए पानी का इस्तेमाल बाकी बर्तनों को साफ करने के लिए कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- अगर घर हमेशा दिखता है फैला हुआ तो ये 9 हैक्स बचा सकते हैं आपका बहुत समय और मेहनत
कुछ टिप्स जो बर्तनों को धोना बनाएंगे आसान
अब हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताते हैं जो बर्तनों को धोना आसान बनाएंगे और इसके साथ ही आपका समय भी बचाएंगे।
- सिंक में अगर बर्तन रख रही हैं तो उसे एक बार पानी से ऐसे ही धो लें। ऐसे में बर्तन में खाना नहीं चिपकेगा।
- अगर कोई बर्तन जल गया है तो उसे रात भर बेकिंग सोडा के पानी में भिगोकर रखने से भी वो सुबह आसानी से साफ हो जाएगा।
- बर्तन में चिकनाई ज्यादा है तो उसे सफेद सिरका और नींबू का रस डालकर पानी में भिगो दें। ये दोनों एसिडिक चीजें अपने आप ही आपके बर्तन को साफ कर देंगी।
तो क्या आपने भी इस तरह का कोई हैक आजमाया है बर्तनों को धोने के लिए? अगर हां तो इसके बारे में हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik, shutterstock
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।