जेब में रखा 10 रुपये का सिक्का नकली तो नहीं? अभी कर लें पता

अगर आपकी जेब में 10 के सिक्के हैं तो ये भी पता लगा लें कि वो सिक्के नकली हैं या असली। यहां दिए गए कुछ उपायों को अपनाकर आप इस बात की जांच की जा सकती है कि सिक्के नकली हैं या नहीं...
Updated:- 2025-10-01, 12:31 IST
10 rupees Coins

लोगों को लगता है कि केवल नोटों को ही नकली बनाया जा सकता है, पर ऐसा नहीं है। आजकल नकली सिक्के भी मार्केट में आ गए हैं। खासतौर पर 10 के नकली सिक्के असली की तरह ही इस्तेमाल हो रहे हैं। बता दें कि नकली 10 रुपये के कारण लोगों की चिंता ही बढ़ती जा रही है, उनका नुकसान भी हो रहा है। यहां दिए गए कुछ उपायों को अपनाकर आप बेहद आसानी से  पता लगा सकते हैं कि 10 का सिक्का असली है या नहीं। आज का हमारा लेख आपके लिए है। जानते हैं कैसे करें नकली सिक्के की पहचान... 

नकली सिक्कों की पहचान कैसे करें?

यहां दिए गए निम्न तरीकों से आप पता लगा सकते हैं कि 10 का सिक्का नकली है या असली-

10 rupess

  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मुताबिक, नकली सिक्कों की क्वालिटी और फिनिशिंग अलसी सिक्कों की तुलना में थोड़ी कम होती है।
  • आप सिक्कों की धारियों को गिनकर भी पता लगा सकते हैं कि वे असली हैं या नहीं। बता दें कि नकली सिक्कों में 20 धारियां मौजूद होती हैं, जबकि असली सिक्कों में 10 या 15 धारियां पाई जाती हैं। ऐसे में अगर किसी सिक्के में 10 से ज्यादा धारियां हैं तो तुरंत बैंक से संपर्क करें।
  • नकली सिक्कों का डिजाइन असली सिक्कों की तुलना में थोड़ा-सा अलग होता है। साथ ही सिक्के में पीला रंग भी थोड़ा हल्का या ज्यादा गाढ़ा हो सकता है। ऐसे में उसके डिजाइन और कलर से पता लगाएं कि 10 सिक्के असली हैं या नहीं।
  • बता दें कि वजन और आकार दोनों से पता लगा सकते हैं कि 10 का सिक्का असली है या नहीं। नकली सिक्के असली सिक्कों की तुलना में हल्के और छोटे होते हैं।

क्या करें नकली सिक्के का?

अगर आपके पास नकली 10 रुपये के सिक्के हैं, तो आप इसे तुरंत बैंक में जमा कराएं और तुरंत इसकी पुष्टि कराएं। इससे अलग नकली सिक्कों का इस्तेमाल करने से भारी जुर्माना और कोर्ट के चक्कर काटने पड़ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें - क्या आप जानते हैं भारत में सबसे सस्ता सोना किस राज्य में मिलता है?

समय के साथ सिक्कों के डिजाइन

साल 2009 में 10 रुपये के सिक्के जारी हुए, जिसमें 15 धारियां बनाई गईं, जिससे अंदर और बाहर का घेरा कटता था। वहीं अशोक स्तंभ व सत्यमेव जयते बना हुआ था।

10 rupess coin

वहीं, 2011 में फिर सिक्का बनवाया गया, जिसमें धारियां घटाकर 10 हो गईं। साथ ही संख्या 10 के ऊपर रुपये का चिन्ह बनाया गया। हालांकि दोनों डिजाइन ही मार्केट में स्वीकार होते हैं और लेन-देन के लिए इस्तेमाल होते हैं।

इसे भी पढ़ें - क्या बैंक में जमा होते हैं सिक्के, एक बारे में कितने डिपॉजिट किए जा सकते हैं Coins? जानें RBI का नियम

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Images: freepik/pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।