कपड़े धोने में लग जाता है ज्यादा टाइम? तो इन हैक्स को आजमाकर बचाएं अपना कीमती समय
-1758655189950.webp)
अधिकतर महिलाओं को कपड़े धोने में लंबा समय लग जाता है और ज्यादा समय लगने की वजह से वह हमेशा परेशान रहती हैं। अगर आप भी कम समय में और आसानी से कपड़े धोना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप कम समय में अपने कपड़े धो सकती हैं। वह भी बिना मेहनत के। आइए जानते हैं इन आसान हैंक्स के बारे में।
कलर वाले कपड़ों को अलग कर लें
जब भी आप कपड़े धोएं, तो गहरे रंग के कपड़ों को अलग कर दें और हल्के रंग के कपड़ों को अलग कर दें। अब दोनों तरह के कपड़ों को डिटर्जेंट के पानी में भिगों दें। 20 मिनट तक डिटर्जेंट में भिगोने के बाद डिटर्जेंट वाले पानी के सहित इन कपड़ो को वॉशिंग मशीन में डालकर साफ कर लें। ऐसा करने से आपको ज्यादा देर तक कपड़े नहीं घिसना पड़ेगा और आप बिना परेशानी के इन्हें साफ कर सकती हैं, वो भी कम मेहनत में।
यह भी पढ़ें: पैरेंट्स ध्यान दें! आलसी बच्चों को फुर्तीला बनाने में मदद करेंगी ये 5 आदतें, आज से करें फॉलो
मशीन को ओवरलोड न करें
ध्यान रहे अगर आप मशीन को ओवरलोड कर देती हैं, तो इससे कपड़ों की गंदगी ठीक से नहीं निकल पाती है। ऐसे में थोड़े-थोड़े कपड़े अगर आप वाशिंग मशीन में धोती हैं, तो कम समय में और कम मेहनत में जल्दी कपड़े धो सकती हैं। ध्यान रहे कपड़े धोने के लिए अधिकतर महिलाएं जरूरत से ज्यादा डिटर्जेंट डाल देती है, लेकिन ऐसा करने से कपड़ों की क्वालिटी पर फर्क पड़ सकता है। ऐसे में जब भी आप भीगे हुए कपड़ों को वॉशिंग मशीन में डाले, तो दोबारा से डिटर्जेंट डालने की जरूरत नहीं है।
ड्रायर का करें इस्तेमाल
अगर आपकी वाशिंग मशीन में ड्रायर का ऑप्शन है, तो कपड़े को अच्छे तरीके से धोने के बाद आप उसे ड्रायर में सुख सकती है। इससे आपको कपड़े निचोड़ने में भी समय नहीं लगेगा और आप वक्त भी बचा सकती हैं। इन सभी टिप्स का इस्तेमाल कर आप कम समय में कपड़ों को धो सकती हैं।
यह भी पढ़ें: वाशिंग मशीन में पानी ड्रेन करते समय आप भी करती हैं ये गलतियां, तो हो सकता है बड़ा नुकसान
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइटहरजिंदगी के साथ।
Image Credit - freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।