Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:54 AM IST

Kitchen Hacks: लाख कोशिशों के बाद भी बर्तन धोते समय गीले हो जाते हैं आपके कपड़े? अब इन 3 ट्रिक्स से कहें बाय-बाय

बर्तन धुलते समय अक्सर पहने हुए कपड़े गीले हो जाते हैं। कई बार तो कपड़ा बदलने तक की नौबत आ जाती है। अगर आप इस समस्या से बचना चाहती हैं, तो इस लेख में बताए गए तरीके को अपना सकती हैं।
Updated:- 2025-08-31, 14:16 IST
Smart kitchen tips for dishwashing

किचन में अगर आप खड़े होकर बर्तन धुलती हैं, तो यकीनन कपड़े तो जरूर गीले होते होंगे। अब ऐसे में कई बार तो कपड़े बदलने तक की बारी आ जाती है। इससे न केवल दिन में दो तीन बार कपड़े बदलने पड़ जाते हैं बल्कि काम भी बढ़ जाता है। यह ऐसी समस्या है, जो लगभग हर घर हर कोई परेशान रहता है। हालांकि अक्सर महिलाओं कपड़े को गीला होने से बचाने के लिए खास ध्यान देती हैं। लेकिन इसके बाद भी पानी के छींटे या साबुन का झाग कपड़ों को गीला देता है। इससे न केवल कपड़े गंदे होते हैं बल्कि इस पर जिद्दी दाग लग जाते हैं। खासकर तब जब आप जल्दी में हों और आपके पास साफ कपड़े न हों। कई बार यह छोटी सी परेशानी हमें चिड़चिड़ा बना देती है।

अब ऐसे में अक्सर मम्मियां बाजार से अलग-अलग तरह के चीजें खरीद कर लाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि अगर आप कुछ चीजों का ध्यान रखें, तो बिना पैसे खर्च किए इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं। इस लेख में आज हम आपको 3 ऐसे कमाल के ट्रिक्स बताने जा रहे हैं जो आपके इस काम को आसान बनाने के साथ ही कपड़ों को भी गीला होने से बचाएंगे।
 
अगर आप ये ट्रिक्स अपनाती हैं, तो न केवल अपने कपड़े को गीला होने से बचा सकती हैं बल्कि दोगुना बढ़ने वाले काम और मेहनत को भी बचाएगा।  

कपड़े को गीला होने से बचाने के लिए बर्तन धुलते समय करें ये काम?

Dishwashing tips

कपड़े को गीला होने से बचाने के लिए सबसे जरूरी बात पानी की धार को धीमा रखना। आमतौर पर हम जल्दी काम करने के लिए नल को फुल पर खोल देते हैं। अगर आप भी ऐसा करती हैं, तो इसे धीमा करें। इसके बाद भी अगर आपके कपड़े भीग जाते हैं, तो नीचे बताए गए तरीके अपना सकती हैं-

इसे भी पढ़ें- Kitchen Utensils Washing Tricks In Winter: अब ठंड के दिनों में बर्तन धोने में नहीं होगी परेशानी, बस अपनाने हैं कुछ आसान से टिप्स

बर्तनों को सही ढंग से रखें

आमतौर पर लोग बर्तन धोते समय उन्हें सिंक में एक के ऊपर एक न रखें। इससे पानी और झाग उछलता है जो कपड़ों को गीला कर सकता है। बर्तनों को एक-एक करके धोएं और उन्हें सुखाने के लिए एक तरफ रख दें। अब ऐसे में अगर सिंक छोटा है और बर्तन ज्यादा हैं, तो कोशिश करें कि पहले छोटे कपड़े धुलें। इसके बाद बड़े बर्तन को एक-एक करके धुलें।

सही एप्रन का इस्तेमाल करें

Kitchen hacks for washing dishes

अगर आप आसान और कारगर तरीका पाना चाहती हैं, तो बाजार या घर पर वाटरप्रूफ एप्रन बनाएं। एप्रन आपके कपड़ों को पानी और साबुन के छींटों से गीला होने से बचाने का काम करेगा। इसे पहनकर आप अपने कपड़े को साफ-सुथरा रख सकते हैं। साथ ही बार-बार कपड़े धुलने की परेशानी से बच सकती हैं।

सीमेंट से बनाएं सिंक के किनारे बॉर्डर

पानी की छींटों को रोकने के लिए सीमेंट की मदद से बॉर्डर बनाएं। सबसे पहले एक कटोरे में सीमेंट लें। अब इसमें बालू या मौरंग मिलाएं। मिश्रण को पानी डालते हुए मिला लें। मिलाने के बाद इसकी मदद से सींक के किनारे पर बॉर्डर की तरह बनाएं। कोशिश करें इसे रात के समय बनाएं। ऐसा करने से इसे सूखने के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ें- Cleaning Tips: इस्तेमाल करने से पहले नए बर्तन को धो लेना चाहिए, जानें ये 5 वजह

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik

FAQ
बर्तन धुलते समय अगर कपड़े गीले हो जाते हैं क्या करें?
बर्तन धुलते समय अगर कपड़े गीले हो जाते हैं, तो सिंक के किनारे पर सीमेंट का बॉर्डर बनाएं।
बर्तन धुलते समय गंदे हुए कपड़े को कैसे चमकाएं?
बर्तन धुलते समय गंदे हुए कपड़े को साफ करने के लिए गर्म पानी, नींबू रस और डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें।
किचन स्लैब साफ करने वाले काले हुए पोछा के कपड़े को कैसे चमकाएं?
किचन में गंदे हुए कपड़े को चमकाने के लिए गर्म पानी में डिटर्जेंट और नींबू के छिलके का इस्तेमाल करें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।