ईस्टर क्रिश्चियन हॉलिडे है, जो यीशु मसीह के रिसरेक्शन का जश्न मनाता है। बाइबल में बताया गया है कि कैसे यीशु मसीह की मृत्यु के बाद ईस्टर के दिन उनका दोबारा जन्म हुआ था। यह ईसाई चर्च का सबसे महत्वपूर्ण और सबसे पुराना त्योहार माना जाता है। इस मौके पर अंडे का बड़ा महत्व माना जाता है। यह नए जीवन का प्रतीक माने जाते हैं। इस दौरान अंडों को सजाया जाता है। डेकोरेशन में उनका इस्तेमाल किया जाता है और कई रेसिपीज भी तैयार की जाती हैं।
घरों में एग हंट जैसे खेल खेले जाते हैं, जिसमें बच्चे और परिवार के अन्य लोग ईस्टर अंडे की खोज में भाग लेते हैं। कई देशों में ईस्टर पर फूड फेस्टिवल भी होता है। फ्रांस में हर साल 15000 अंडों से ऑमलेट बनाया जाता है जिसे लोग चाव से खाते हैं। ईस्टर के मौके पर आप भी अंडे की कई सारी रेसिपीज बना सकते हैं। आज हम आपके लिए क्विक और ईजी एग रेसिपीज बताने वाले हैं।
अंडे से बनाएं शाकशुका
यह एक लोकप्रिय मध्य पूर्वी और उत्तरी अफ्रीकी व्यंजन है जिसमें मसालेदार टमाटर की चटनी में अंडों को फोड़कर डाला जाता है। इससे अच्छा ब्रंच आपके लिए नहीं हो सकता है। इसे बनाना भी बहुत ज्यादा आसान है।
इसे भी पढ़ें: अंडे से तैयार लाजवाब टेस्टी नाश्ता जिसे आप हर रोज बनाकर खाना चाहेंगे
शाकशुका की सामग्री-
- 2 बड़े चम्मच तेल
- 1 प्याज, बारीक कटा हुआ
- 1 शिमला मिर्च, बारीक कटी हुई
- 2 कलियां लहसुन, बारीक काट लें
- 1 छोटा चम्मच चम्मच जीरा
- 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च
- 1 हरी मिर्च
- 2 बड़े टमाटर, बारीक कटे हुए
- नमक और काली मिर्च स्वादानुसार
- 4-6 अंडे
- हरा धनिया
शाकशुका बनाने का तरीका-
- सबसे पहले मीडियम आंच पर एक पैन या कड़ाही रखें और उसे गर्म कर लें। इसमें तेल डालकर उसमें जीरा डालकर फूटने दें।
- अब इसमें पहले प्याज डालकर उसे ट्रांसलूसेंट होने तक भून लें। ध्यान रखें कि प्याज सुनहरा नहीं होना चाहिए। अब पैन में शिमला मिर्च डालकर पका लें।
- शिमला मिर्च नरम हो जाए, तो उसमें लहसुन डालकर अच्छी तरह से 2-3 मिनट तक भूनें।
- कटे हुए टमाटरों को मिलाएं फिर नमक, लाल मिर्च और काली मिर्च डालें। टमाटर पकने तक 10-15 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
- अब चम्मच की मदद से इस ग्रेवी में थोड़ी-थोड़ी जगह बनाएं। बनाई हुई 2-3 जगहों पर एक-एक अंडा फोड़कर डालें।
- ऊपर से चुटकी भर काली मिर्च और नमक डालकर ढक दें। धीमी आंच पर अंडे को 5 मिनट पराएं।
- शाकशुका तैयार है। ऊपर से हरा धनिया डालें और इसे पराठे या चावल के साथ खा सकते हैं।
डेविल्ड एग्स
डेविल्ड एग्स एक क्लासिक ऐपेटाइजर है जो आपकी भूख को मिटा देगा। यह एक मलाईदार, तीखी और बेहद स्वादिष्ट डिश है, जो आपके ईस्टर सेलिब्रेशन की पार्टी में चार चांद लगा देगी।
डेविल्ड एग्स सामग्री-
- 6 उबले अंडे
- 2 बड़े चम्मच मेयोनेज
- 1 बड़ा चम्मच मस्टर्ड सॉस
- 1 चम्मच सफेद सिरका
- नमक और काली मिर्च स्वादानुसार
- बारीक कटा हुआ प्याज
- बारीक कटा हुआ टमाटर
डेविल्ड एग बनाने का तरीका-
- उबले हुए अंडों को छीलकर उन्हें बीच से काट लें। उनके पीले भागों को निकालकर अलग प्लेट में रख दें।
- अब एक कटोरे में मेयोनेज, मस्टर्ड सॉस, सिरका, नमक, काली मिर्च और अंडे डालकर अच्छी तरह से मैश और मिक्स करें। इसे किसी पाइपिंग बैग में भर लें।
- अब स्लाइस किए हुए अंडे को एक ट्रे में सजाएं और उसके ऊपर ये तैयार सॉस भरें। ऊपर से प्याज और टमाटर से गार्निश करें और इसका मजा लें।
एग पिज्जा
मैदे का पिज्जा खाने से अच्छा है कि आप अंडे का पिज्जा बनाएं। यह क्लासिक डिश में एक क्रिएटिविटी भी देगा और मजा भी दोगुना होगा। ईस्टर ब्रंच या डिनर के लिए अंडे का पिज्जा एक अच्छा ऑप्शन है।
एग पिज्जा की सामग्री-
- 5-6 एग
- 1/2 कप मैरिनारा सॉस
- 1 कप मोजेरेला चीज
- नमक और काली मिर्च स्वादानुसार
- 1 छोटा प्याज
- 1 हरी मिर्च
- 3-4 चेरी टोमैटो
- ताजी बेसिल की पत्तियां
एग पिज्जा बनाने का तरीका-
- सबसे पहले एक बड़े कटोरे में अंडे फोड़कर अच्छी तरह से फेंट लें।
- अगर आपके पास ओवन है, तो उसे 180 डिग्री पर पहले प्रीहीट करके रख लें।
- अब एक बड़ा डायमीटर वाला पैन लें और उसमें मक्खन को ब्रश से लगाएं। धीमी आंच पर पैन गर्म कर लें।
- अंडे में नमक, काली मिर्च और हरी मिर्च डालकर एक बार फिर से फेंट लें।
- अब पैन में अंडा डालकर अच्छी तरह से फैला लें। इसे ढककर अंडा पकने तक रखें।
- गैस को बंद करें ऑमलेट को प्लेट में निकालें और उसमें पहले मैरिनारा सॉस लगाएं। इसके पास चीज ग्रेट करें।
- अब ऑमलेट में प्याज, बेसिल और चेरी टोमैटो के टुकड़े रखें।
- ऊपर से ढेर सारा चीज ग्रेट करें और अंडे को ओवन में चीज़ पिछलने तक रखें।
- आप इसे पैन में भी गर्म कर सकते हैं। आपका एग पिज्जा तैयार है।
अब अंडे की ये तीन डिशेज आप भी ट्राई करें और आपको ज्यादा टेस्टी कौन-सी डिश लगी, हमें कमेंट करके बताएं। अगर आपको यह लेख पसंद आया, तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों