Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:23 PM IST

रेस्टोरेंट स्टाइल ब्लैक पेपर चिकन फ्राई के साथ डिनर को बनाएं खास

चिकन फ्राई में काली मिर्च का तड़का काफी अच्छा लगेगा। बस आपको इसे बनाने का सही तरीका मालूम होना चाहिए। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-01-17, 11:34 IST
easy black pepper chicken fry recipe in hindi

चिकन फ्राई, चिकन चंगेजी, चिकन कोरमा, चिकन तंदूरी, चिकन बिरयानी.... व्यंजनों के नाम जुड़ते ही जाएंगे, लेकिन हमारा फूड मेन्यू कभी खत्म नहीं होगा। यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि चिकन की डिशेज काफी लजीज होती हैं। इसलिए वीकेंड हो या कोई भी पार्टी का सेलिब्रेशन चिकन जरूर बनाया जाता है। ज्यादातर लोग चिकन फ्राई खाने के शौकीन होते हैं।

मगर हर बार चिकन फ्राई बनाने के लिए एक ही रेसिपी को फॉलो किया जाता है। ऐसे में खाने में मजा नहीं आता और बनाने में भी बोरियत होने लगती है। इसलिए आप चिकन फ्राई में काली मिर्च का तड़का लगाकर स्वादिष्ट बना सकती हैं। यह तो हम सभी जानते ही हैं कि काली मिर्च न सिर्फ हेल्दी होती है बल्कि खाने का स्वाद बढ़ाने का भी काम करती है।

ब्लैक पेपर चिकन फ्राई Recipe Card

घर पर इस तरह बनाएं ब्लैक पेपर चिकन फ्राई।

Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 15 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Others
Calories: 350
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • चिकन- 1/2 किलो
  • हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
  • बेसन- 1 कप चावल- 1/2 कप
  • लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
  • अदरक
  • लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
  • काली मिर्च- 1/2 चम्मच
  • चिकन मसाला- 1/2 चम्मच
  • तेल- 1 चम्मच
  • तेल- चिकन तलने के लिए
  • नमक- स्वादानुसार

Step

  1. Step 1:

    चिकन फ्राई बनाने के लिए सबसे पहले चिकन को अच्छी तरह से धो लें।

  2. Step 2:

    चिकन में चाकू की मदद से चिरा लगा लें और सभी मसाले डालकर अच्छी तरह से मेरिनेट कर लें।

  3. Step 3:

    इसके बाद गैस ऑन करें और एक पैन में तेल गर्म करें। फिर चिकन को डालकर धीमी आंच पर फ्राई करें। 

  4. Step 4:

    जब चिकन अच्छी तरह से फ्राई हो जाए तो चिकन पलट दें और गैस बंद कर दें।

  5. Step 5:

    बस आपका ब्लैक पेपर चिकन फ्राई है, जिसे हम सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं।  

घर पर ब्लैक पेपर चिकन फ्राई बनाना बहुत ही आसान है बस आपको नीचे बताई गई रेसिपी को फॉलो करना होगा।

बनाने का तरीका

Chicken fry recipe in hindi

  • चिकन फ्राई बनाने के लिए सबसे पहले चिकन को अच्छी तरह से धो लें। आप चिकन को कम से कम 3 से 4 बार धोएं और हो सके और हो सके तो हल्के गर्म पानी का इस्तेमाल करें।
  • अब चिकन को चाकू की मदद से चिरा लगा लें और हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अदरक, लहसुन का पेस्ट, काली मिर्च और चिकन मसाला, 2 चम्मच तेल और स्वादानुसार नमक मिलाकर अच्छी तरह से मेरिनेट कर लें।

इसे ज़रूर पढ़ें- चिकन को दें नया ट्विस्ट और ट्राई करें चिकन फिंगर्स, जानें रेसिपी

  • फिर लगभग 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। आप इसे फ्रीज में भी रख सकती हैं। मगर आप चाहें तो इसमें बेसन और चावल का आटा भी डाल दें।
  • अब फ्रिज से निकाल लें और इसके बाद गैस ऑन करें और एक पैन में तेल गर्म करें। फिर गर्म तेल में मेरिनेट चिकन को डालकर धीमी आंच पर फ्राई करें।
  • ध्यान रखें की गैस का फ्लेम बिल्कुल धीमा होना चाहिए वर्ना चिकन जल जाएगा। अब पैन को किसी भी प्लेट से ढक दें और थोड़ी देर के लिए पकने दें।

इसे ज़रूर पढ़ें- घर पर 30 मिनट में मटन पेपर फ्राई बनाएं और लें रेस्‍टोरेंट का मजा

  • जब चिकन अच्छी तरह से फ्राई हो जाए तो चिकन पलट दें और गैस बंद कर दें। अब चिकन को एक प्लेट में निकाल लें और ऊपर से ब्लैक पेपर डालकर सर्व करें।
  • बस आपका ब्लैक पेपर चिकन फ्राई है, जिसे हम सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं।

Image Credit- (@Freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।