Holi Special: नॉन वेज बनाना है तो चिकन तवा फ्राई ट्राई करें

होली में जिस तरह से रंग का संबंध भांग से होता है ठीक वैसे ही होली में नॉन वेज डिश का भी। होली में वेज के साथ-साथ नॉन वेज की रेसिपी न बने ऐसा बहुत कम ही होता है। कई महिलाएं तो तीन से चार दिन पहले ही ये तय कर लेती हैं कि होली के दिन क्या बनाना है और क्या नहीं। ऐसे में अगर आप भी होली के लिए किसी लजीज नॉन वेज की रेसिपी तलाश कर रही हैं तो फिर आपको चिकन तवा फ्राई ज़रूर ट्राई करना चाहिए। चिकन तवा फ्राई को एक बार ट्राई करने के बाद आप होली के साथ अन्य शुभ असवर पर भी बनाना पसंद कर सकती हैं। आइए जानते हैं।
चिकन तवा फ्राई Recipe Card
इस आसान विधि से बनाएं चिकन तवा फ्राई।
Ingredients
- चिकन-500 ग्राम
- अदरक पेस्ट-1/2 चम्मच
- लहसुन पेस्ट-1/2 चम्मच
- धनिया पाउडर-1/2 चम्मच
- नमक-स्वादानुसार
- नींबू का रस-1 चम्मच
- हल्दी-1 चम्मच
- बेसन-1 चम्मच
- करी पत्ता-2 चम्मच
- तेल-2 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
- बटर-3 चम्मच
- धनिया पत्ता-2 चम्मच
Step
- Step 1:
सबसे पहले बोनलेस चिकन को साफ करके किसी बड़े प्लेट में रख लीजिए।
- Step 2:
अब चिकन में बेसन, नींबू रस, अदरक-लहसुन पेस्ट, हल्दी धनिया पाउडर, नमक आदि सामग्री डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
- Step 3:
इसके बाद चिकन मिश्रण में थोड़ा सा पानी डालकर सभी चीजों को मिक्स कर लें और लगभग 10 मिनट के लिए अलग रख दें।
- Step 4:
अब तवे पर बटर को डालकर गर्म करें। बटर गर्म होने के बाद मैरीनेट चिकन को तवे में डालें और धीमी आंच पर पकने दीजिए।
- Step 5:
जब सभी साइड चिकन अच्छे से पक जाए तो किसी प्लेट में निकाल लीजिए और ऊपर से धनिया पत्ता डालकर सर्व करें।
- Step 6:
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
बनाने का तरीका
- चिकन तवा फ्राई बनाने के लिए सबसे पहले चिकन को अच्छे से साफ कर लें। चिकन साफ करने के बाद उसे क्यूब्स में काट लीजिए और किसी बड़े से बर्तन में रख लीजिए।
- इसके बाद चिकन में बेसन, नींबू रस, अदरक-लहसुन पेस्ट, हल्दी धनिया पाउडर, नमक लाल मिर्च, हल्का तेल, एक कप पानी और बेसन आदि सामग्री को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
- सभी सामग्री मिक्स करने के बाद चिकन को लगभग 10 मिनट मैरीनेट होने के छोड़ दें। 10 मिनट मैरीनेट होने बाद एक बार फिर से चिकन को अच्छे से मिक्स कर लीजिए।(Fluffy Souffle ऑमलेट बनाएं)
इसे भी पढ़ें: Holi Special: कुछ टेस्टी बनाना है तो ट्राई करें कलरफुल मठरी की ये रेसिपीज
- अब तवे पर बटर को डालकर गर्म करें। जब बटर गर्म हो जाए तो मैरीनेट चिकन को तवे में डालें और चारों से साइड गोल्डन ब्राउन होने तक अच्छे से पका लें और किसी प्लेट में निकाल लें।
- चिकन को प्लेट में निकालने के बाद ऊपर से नींबू का रस और धनिया पत्ता को डालकर गार्निश कर लीजिए। तैयार है चिकन तवा फ्राई सर्व करने के लिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।