गर्मियों के मौसम में चिलचिलाती धूप के कारण हमारे शरीर का तापमान बढ़ने लगता है। ऐसे में शरीर को कूल रखने के लिए लोग तरह-तरह की चीजें खाते हैं। शरीर में पानी की कमी को दूर करने और रिफ्रेशिंग फील करने के लिए खीरा सबसे बेस्ट होता है। गर्मियों के दौरान खीरे का सेवन फायदेमंद होता है। इसलिए आप इसे अपने खाने का हिस्सा बना सकती हैं।
लेकिन अगर आप खीरे की केवल एक रेसिपी बनाना जानती हैं, तो इससे बनने वाली डिफरेंट रेसिपी के लिए आप मास्टर शेफ कविराज खियालानी द्वारा बताई गई इन 3 तरह की रेसिपीज को घर पर ट्राई कर सकती हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इन रेसिपीज को बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। साथ ही यह खाने में भी बेहद टेस्टी होती हैं, तो आइए जानते हैं इन रेसिपीज को बनाने का तरीका।
रेसिपी 1-टॉस्ड मिंटेड स्पाइस्ड कुकंबर सलाद
सामग्री
- खीरा-150 ग्राम,(कटा हुआ)
- लेट्यूस लीव्स- 1 कप या कटी हुई पत्ता गोभी
- लाल प्याज - 1 (काटे नहीं)
- टमाटर - 1 (छोटे क्यूब्स में कटा हुआ)
- चेरी टमाटर- 4-5 (कटे हुए)
- शिमला मिर्च - 1 ( छोटे क्यूब्स में कटा हुआ)
ड्रेसिंग के लिए:
- ऑलिव ऑयल - 1 बड़ा चम्मच
- नीबू का रस- 2 बड़े चम्मच
- नमक और पिसी हुई काली मिर्च - स्वादानुसार
- पुदीने के पत्ते- 10-12 पत्ते
- चाट मसाला- ½ छोटा चम्मच या सेंधा नमक/समुद्री नमक
- भुना जीरा पाउडर- छोटा चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले सलाद के लिए सारी सामग्री तैयार कर लें।
- अब एक मिक्सिंग बाउल में ड्रेसिंग की सामग्री को अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसमें खीरा और सभी सब्जियां डालें।
- अब चीजों को अच्छे से मिला लें।
- लीजिए तैयार है आपका टॉस्ड मिंटेड स्पाइस्ड कुकंबर सलाद।
- आप इस सलाद को लंच या डिनर के दौरान सर्व कर सकती हैं।
रेसिपी 2- कुकंबर एंड किडनी बीन साल्सा सलाद
सामग्री
- खीरा- 150 ग्राम ( क्यूब में कटा हुआ)
- उबला हुआ राजमा - 1 कप
- ऑलिव ऑयल - 1 बड़ा चम्मच
- लहसुन- 1 छोटा चम्मच (कटा हुआ)
- प्याज - 1 छोटा (कटा हुआ)
- हरी मिर्च-2 ( काटे नहीं)
- नमक और पिसी हुई काली मिर्च
- टमाटर-1 कप ( कटा हुआ)
- नीबू का रस या सिरका- 1 चम्मच
- चीनी-1 चम्मच
- टोमैटो केचप-1 बड़ा चम्मच
- पुदीना और हरा धनिया - 2 चम्मच
- भुनी हुई पिसी हुई मूंगफली - 1 चम्मच
- अलसी / खरबूजे के बीज- 1 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले सारी सामग्री तैयार कर लें।
- अब एक पैन में तेल गरम करें। फिर इसमें लहसुन, प्याज और मिर्च डालकर एक मिनट तक भूनें।
- अब इसमें टमाटर, नमक और काली मिर्च डालकर करीब 3-4 मिनट तक पका लें।
- इसके बाद इसमें उबले हुए राजमा, पुदीना और हरा धनिया डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।
- इसके बाद इसमें चीनी, सिरका और थोड़ा सा टोमैटो केचप भी डाल दें।
- करीब 2 मिनट तक सभी चीजों को अच्छे से पकाएं। अब इसे ठंडा होने के लिए रख दें। (शलजम फ्रेंच फ्राइज बनाएं)
- ठंडा होने के बाद इस रेसिपी में कटा हुआ खीरा डालें।
- आखिर में मूंगफली, अलसी के बीज और पुदीना और धनिया के पत्ते से गार्निश करें।
- लीजिए तैयार है आपका कुकंबर एंड किडनी बीन साल्सा सलाद।
इसे भी पढ़ें: मास्टर शेफ कविराज खियालानी से जानें शलजम की स्वादिष्ट रेसिपीज
रेसिपी 3- कुकंबर कूलर बाउल
सामग्री
- खीरा- 150 ग्राम ( क्यूब्स में काटें)
- नमक और काली मिर्च (स्वाद के लिए)
- ब्रेड स्लाइस- 2 (20 सेकेंड के लिए पानी में भिगोकर निचोड़ लें)
- काजू- 1 बड़ा चम्मच (चॉप/पेस्ट)
- दही- ¼ कप
- पीनट बटर- 1 छोटा चम्मच
- ठंडा पानी- 1 कप
- पुदीने के पत्ते- 10-12
- ऑलिव ऑयल- 1 चम्मच
- भुना जीरा पाउडर- छोटा चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले रिफ्रेशिंग कोल्ड सूप के लिए सारी सामग्री तैयार कर लें। (भिंडी की टेस्टी रेसिपीज जानें)
- अब सभी चीजों को मिक्सी में डालकर अच्छे से पीस लें।
- अब सूप को एक मिक्सिंग बाउल में छान लें। सूप को पुदीना के पत्ते से गार्निश करें।
- लीजिए तैयार है कुकंबर कूलर बाउल रेसिपी।
- इस सूप को बाउल/शॉट ग्लास में रिफ्रेशर के रूप में सर्व करें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@kaviraj)
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।