सही देखभाल के बावजूद खीरे के पौधे में नहीं आ रहे हैं फल? जानें 5 जरूरी कारण और समाधान

Why Cucumber Plant Not Fruiting: खीरे के पौधा घर के गमलों में लगाना कोई मुश्किल काम नहीं है, इसलिए अब लोग होम गार्डनिंग करने लगे हैं। आजकल लोग टमाटर, हरी मिर्च और धनिया जैसी आसान पौधे घर के गमलों में उगाने लगे हैं। कई लोगों ने घर के बाहर ही छोटा गार्डन सब्जियों और फलों के लिए तैयार कर लिया है। अच्छी फ्रेश सब्जियां खाने के लिए लोग छत, बालकनी या आंगन में गमलों और पॉट्स में सब्जियां उगा रहे हैं। जब लोग दूसरों को घर में सब्जियां उगाते देखते हैं, तो वह खुद भी अपने घर में इसे अप्लाई करने लगते हैं, लेकिन कुछ गलतियों के वजह से उनके पौधों में फल या सब्जियां नहीं आ पाती है। अगर आपने भी घर में गमलों में खीरे का पौधा लगाया है और इसमें फल नहीं आ रहे हैं, तो परेशान न हो। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आखिर किन छोटी गलतियों की वजह से खीरे के पौधे में फल नहीं आ रहे हैं।
मेरे खीरे के पौधे में फल क्यों नहीं आ रहे हैं?
- किसी भी पौधे को ग्रोथ के लिए मिट्टी सही होना जरूरी है। अगर मिट्टी मोटी या रेत वाली होगी, तो पौधा ग्रोथ नहीं कर पाएगा।
- इसके अलावा पौधे को धूप मिलना भी जरूरी है। कई लोग पौधे को छांव वाली जगह पर रख देते हैं। अगर आप फल चाहती हैं, तो आपको थोड़ी मेहनत करनी पेड़गी। आप पौधे को ऐसी जगह रखें, जहां धूप अच्छे से आती हो। अगर धूप 5 से 6 घंटे लगातार तेज रहती हैं, तो आपको बीच में लोकेश बदल सकती है। बहुत ज्यादा गर्मी और बहुत ज्यादा सर्दी से आपको पौधे को बचाना है।
- खीरे के पौधे को अकेले कोने में अलग न रखें। इसे अन्य पौधों के साथ ही रखें, इससे पौधों की ग्रोथ अच्छी होती है।
- कई लोग पौधे को जल्दी उगाने के लिए इसमें बार-बार पानी देते रहते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि आपको गमले में उतना ही पानी देना है, जिसमें मिट्टी गीली रहे। ओवर पानी से पौधा खराब होने लगता है।
- पौधे में आपको खाद भी समय-समय पर डालते रहना चाहिए, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि आप हर दूसरे दिन इसमें खाद डालें। आप 10 से 12 दिन बाद गमले में खाद डालें और इंतजार करें। पहले फूल आएंगे और यह फूल बाद में खीरे में कन्वर्ट होंगे।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।