आलू की फ्राइज भूल जाएंगी, जब खाएंगी झटपट बनने वाली ये चटपटी शलजम की फ्रेंच फ्राइज

अगर आप फ्रेंच फ्राइज खाने के शौकीन है, तो अब आप आलू की फ्रेंच फ्राइज भूलने वाली है, क्योंकि अब शलजम की फ्रेंच फ्राइज ट्रेंड में है। टेस्टी और स्वादिष्ट से भरपूर शलजम फ्रेंच फ्राइज आपको जरूर पसंद आने वाली है। अगर आप एक बेहतरीन स्नैक बनाने के लिए तैयार है तो फिर तैयार हो जाएं चटपटी शलजम की फ्रेंच फ्राइज बनाने के लिए। इसे आप घर पर बड़े ही आराम से बना सकती है। तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपि-
चटपटी शलजम फ्रेंच फ्राइज Recipe Card
टेस्टी और स्वादिष्ट है शलजम फ्रेंच फ्राइज
Ingredients
- शलजम- 500 ग्राम
- तेल- 1/2 बड़ा चम्मच
- कला नमक पाउडर-1/2 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
- चाट मसल- 2 चम्मच
- भूना जीरा पाउडर- 1/2 चम्मच
Step
- Step 1:
सबसे पहले शलजम को छील कर लंबे आकार में काट ले, और उसे पानी में अच्छे से साफ कर ले। अब कटे हुए शलजम को किसी बर्तन में उबलने के लिए डाल दे।
- Step 2:
जब शलजम अच्छे से उबल जाए तो उसे कुछ देर के लिए पानी में ही रहने दीजिए। 5 मिनट बाद उसे पानी से निकल के किसी थाली में फैलाकर रख दे।
- Step 3:
अब कड़ाही में तेल गरम करें और उसमे शलजम को फ्राई होने के लिए डाल दे। उसे सुनहरा होने तक फ्राई करते रहे।
- Step 4:
अब फ्राई किए हुए शलजम को किसी बर्तन में निकल ले और उसके उपर कला नमक पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसल, और भूना जीरा पाउडर को दर कर अच्छे से मिला ले।
- Step 5:
आपका चटपटा शलजम फ्रेंच फ्राइज तैयार है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।