फेस्टिव सीजन में इतना काम होता है और उसके साथ-साथ आपको तमाम चीजें भी बनानी होती है। अब ऐसे में आप परिवार के सभी लोगों की फरमाइश तो पूरा नहीं कर सकते हैं। फिर ऐसा क्या किया जाए कि नाश्ता भी हो जाए और लोगों का मन भी भर जाए।
त्योहार में लोगों का मन हैवी खाने का नहीं करता, क्योंकि कुछ दिन पहले से ही कई मिठाइयां और नमकीन बनने लगती हैं। बार-बार उन चीजों को खाकर आपका मन भर जाता है। ऐसे में आप नाश्ता ऐसा बना सकते हैं, जिससे परिवार वाले खुश भी हो जाएं और उनका पेट भी भर जाए। चलिए ऐसी कुछ मजेदार ब्रेकफास्ट रेसिपीज के बारे में जानते हैं-
1. कचौड़ी
एक और ऐसा नाश्ता जिसे आप 20 मिनट में झटपट तैयार कर सकते हैं। जरूरी नहीं है कि आपको दाल वाली कचौड़ी ही बनानी है। आप इसमें सब्जियां भर सकती हैं। पनीर या आलू की कचौड़ी भी बनाई जा सकती है। यह इतनी हैवी होगी कि लोग अच्छे से नाश्ता कर पाएंगे और पूरे दिन भर अन्य चीजों की डिमांड आपसे नहीं कर पाएंगे।
2. आलू-पापड़ी चाट
आलू और पापड़ी चाट बनाना बेहद आसान है। 3-4 आलू को उबालकर रख लें। त्योहार में आपने पापड़ी और मीठी या हरी चटनी तो बनाई ही होगी। बस आलू को छोटे टुकड़े में काटकर फ्राई कर लें। इसमें क्रश्ड पापड़ी, मसाले, दही, मीठी और हरी चटनी डालकर सभी को सर्व करें। 10 मिनट में आपका नाश्ता तैयार हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें: दिवाली में घर आए मेहमानों को सर्व करें ये टेस्टी ड्रिंक्स
3. आलू पनीर टिक्की
अगर पनीर ज्यादा बच गया है, तो उसे आलू के साथ मिक्स करें और टिक्की बना लें। इसे भी आप चटनी और गर्म चाय के साथ परोस सकते हैं। इतना ही नहीं, इसे आप बन के साथ सर्व करेंगे तो बन टिक्की बन जाएगी। इसमें पापड़ी भी मिलाई जा सकती है और टिक्की में अन्य सब्जियां डालकर इसे पौष्टिक भी बनाया जा सकता है।
4. दही भल्ले
मान लीजिए, आप ऐसे समय में उठे हों जब न नाश्ते का समय बचा हो और न दिन के खाने का समय हुआ हो। ऐसे में कुछ ऐसा बना लें, जिससे मन भी खुश हो जाए और पेट भी भरे। अगर पहले से भल्ले बनाकर रखे होंगे, तो दिवाली की सुबह ब्रेकफास्ट या ब्रंच के समय मेहमानों को दही भल्ला परोस सकते हैं।
5. साबूदाना वड़ा
स्वादिष्ट और हेल्दी का डोज आपको साबूदाना वड़ा खाकर मिलेगा। सुबह अदरक वाली चाय के साथ आप साबूदाना वड़ा परोस दें, तो लोग यकीनन पसंद करेंगे। इसके साथ आप पूड़ी या पराठे भी खा सकते हैं। अगर इस दौरान किसी का व्रत हो, तो उसके लिए भी यह अच्छा ऑप्शन रहेगा। बस इंग्रीडिएंट्स को उसी हिसाब से मिलाएं।
6. उत्तपम
फ्राइड खाने का मन न हो, तो आप अपने लिए साउथ इंडियन ऑप्शन चुन सकते हैं। उत्तपम बनाने के लिए बस आपको इसके बैटर की आवश्यकता होती है। इसके अतिरिक्त जो भी सब्जी आप इसमें मिलाना चाहें, वो मिला लें और इस रेसिपी को सर्व करें।
7. थेपला
बेसन, आटे और मेथी के साथ स्पाइसी मसालों को मिक्स करके इस रेसिपी को तैयार किया जाता है। इसे चटनी या अचार से खाया जाता है। सुबह के नाश्ते के लिए यह एक परफेक्ट चॉइस है। इतना नहीं, आप इसे स्नैक्स या साइड डिश की तरह भी सर्व कर सकते हैं। सुबह जब कुछ नहीं समझ आता कि क्या बनाए, उस वक्त इसे बनाना एक अच्छा और सेफ ऑप्शन है।
8. अप्पम
इसे अप्पे भी कहते हैं और यह एक साउथ इंडियन डिश है। मुझे अगर कुछ हैवी खाने का मन नहीं होता, तब मैं इसे बनाती हूं। सूजी के बैटर को अप्पम मेकर में फिल किया जाता और यह सूजी की बॉल्स के रूप में तैयार हो जाता है। आप बैटर में अपनी पसंदीदा सब्जियां भी डाल सकते हैं। इसे नारियल की चटनी के साथ और फिल्टर कॉफी के साथ लेंगे और सुबह का मजा भी दोगुना होगा।
इसे भी पढ़ें: दिवाली में स्नैक्स में बनाना चाहती हैं कुछ खास, तो इन साउथ इंडियन डिशेज को करें ट्राई
9. मिक्स वेज पराठा
मान लीजिए, आपकी रात की कुछ सब्जियां बच जाएं, तो उसे फेंकने की बजाए मिक्स करें और एक मसाला तैयार कर लें। पराठे के लिए आटा गूंथें और उसमें इस फिलिंग को भरकर घी में सेके हुए पराठे बना लें। तब देखिए, आपके बच्चे हो या परिवार के बड़े लोग, सब इसे मजे में खाएंगे। बस साथ में रायता या सादी दही या फिर सफेद मक्खन (घर पर कैसे बनाएं सफेद मक्खन) सर्व कर दीजिए।
अगर आपकी दिवाली पर अलग चॉइसेस रहती हैं, तो वो हम तक जरूर पहुंचाएं। हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों