देसी स्टाइल में घर पर बनाएं 'इंस्टेंट नूडल्स', जानें क्या है रेसिपी

क्या आपको पता है कि नूडल्स को चाइना के लोग लगभग 4000 साल पहले से खा रहे हैं? धीरे-धीरे यही नूडल्स दुनिया भर में फेमस हो गए है अब हर जगह इसे लोग अपनी पसंद के अनुसार, अलग-अलग रेसिपी बनाकर इसे खाते हैं। धीरे-धीरे नूडल्स के भी कई रंग-रूप हमने देखे।
अब बात करें इसकी पसंद की तो शायद ही कोई ऐसा होता होगा जिसे चाउमीन, नूडल्स, मैगी ये सब न पसंद हो! बच्चे हों या फिर बड़े हफ्ते में एक दिन तो मन करता ही है कि रोज-रोज के खाने से थोड़ा हटके कभी नूडल्स बना लिए जाएं। नूडल्स बनाने में जो समय लगता है और जो तैयारी करनी होती है, उसके बारे में सोचकर मन करता है कि कौन नूडल्स बनाएं। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि अब आप झटपट नूडल्स बना सकते हैं, तो? शेफ रणवीर बरार ने इंस्टेंट नूडल्स की रेसिपी शेयर की है। देसी स्टाइल वाले इंस्टेंट रमेन नूडल्स का स्वाद लेना हो, तो आप भी इसे ट्राई कर सकते हैं।
देसी स्टाइल इंस्टेंट नूडल रेसिपी Recipe Card
घर पर रमेन नूडल्स को देसी स्टाइल में और झटपट तैयार करें। जानें क्या है पूरी रेसिपी।
Ingredients
- 1 मध्यम आकार का गाजर (कटा हुआ)
- ½ इंच अदरक
- ⅓ कप ब्रोकोली (छोटे फूल)
- 1/4 कप हरा प्याज (कटा हुआ)
- 2 बारीक कटी हरी मिर्च
- ½ लीटर पानी
- 2 इंस्टेंट नूडल्स
- 1 छोटा चम्मच तेल
- 1 बड़ा चम्मच कोरिएंडर स्टीम
- 1 बड़ा चम्मच सोया सॉस
- 1 छोटा चम्मच चीनी
- 2 चम्मच सिरका
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च की चटनी
- 1 सॉफ्ट बॉयल अंडा
- गार्निश के लिए- धनिये के पत्ते और स्प्रिंग अनियन (कटा हुआ)
Step
- Step 1:
एक गहरे पैन में पानी डालकर उबालें और फिर उसमें नूडल्स डालकर 4-5 मिनट पकाएं।
- Step 2:
नूडल्स को एक बाउल में निकालकर अलग रख लें। फिर उसी पानी में गाजर, अदरक, बोक्रोली, हरा प्याज और हरी मिर्च डालें।
- Step 3:
इसमें कोरिएंडर स्टीम, सोया सॉस, चीनी , रेड चिली सॉस और विनेगर डालकर 5 मिनट पका लें।
- Step 4:
अब इस तैयार शोरबे में अंडा डालें और पका लें।
- Step 5:
इसमें नूडल्स डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। कुछ देर पकाने के बाद धनिया पत्ती और हरे प्याज से गार्निश कर सर्व करें।
बनाने का तरीका-
- सबसे पहले एक गहरे पैन में पानी डालकर उबाल लें। एक उबाल आने के बाद उसमें इंस्टेंट नूडल्स डालें। इसे 4-5 मिनट पका लें।
- अब नूडल्स को एक बाउल में निकालकर उसमें तेल डालें और इसे मिलाकर एक तरफ रख दें।
इसे भी पढ़ें : एक नहीं बल्कि कई तरीके से बना सकती हैं टेस्टी नूडल्स
- अब नूडल्स वाले ब्रॉथ में ही गाजर, अदरक, ब्रोकोली, हरा प्याज और हरी मिर्च डालें और कुछ मिनट पका लें।
- इसी में कोरिएंडर स्टीम, सोया सॉस, चीनी , रेड चिली सॉस और विनेगर डालकर अच्छी तरह मिलाएं और इसे 5 मिनट तक पका लें।
- अब इस शोरबे में बॉयल किया अंडा डालें और कुछ मिनट पका लें।
इसे भी पढ़ें : बचे हुए नूडल्स से बनाएं ये टेस्टी डिशेज, खाकर आ जाएगा मजा
- उबाले हुए नूडल्स को इसमें डालें और अच्छी तरह से सभी चीजों को मिला लें। कुछ देर पकाने के बाद इसे एक सर्विंग डिश में शोरबे के साथ डालें। धनिया पत्ती और हरे प्याज के साथ गार्निश करें।
- आपका देसी स्टाइल वाला इंस्टेंट नूडल्स (क्या आप जानते हैं कैसे बनते हैं इंस्टेंट नूडल्स?) तैयार है, इसे गरमागर्म सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।