5 मिनट में बनने वाली 'हक्का मैगी' की आसान रेसिपी सीखें

मैगी लवर्स हमेशा ही मैगी को नए अंदाज में बनाने की रेसिपीज तलाशते रहते हैं। इंटरनेट पर भी मैगी बनाने के कई तरीके उपलब्ध हैं और मैगी से कई तरह की अन्य रेसिपीज भी बनाई जा सकती हैं। अगर आप भी मैगी लवर्स हैं, तो यकीनन यह लेख आपके लिए मजेदार साबित हो सकती है। इस लेख में आज हम आपको घर पर हक्का नूडल्स बनाने की रेसिपी के बारे में बातने की रेसिपी बताने जा रहे हैं।
इस मैगी रेसिपी की बेस्ट बात है कि आप इसे केवल 5 मिनट में बना सकती हैं अगर आपने पहले से सारी तैयारियां कर रखी हों, तो चलिए आपको 'हक्का मैगी' तैयार करने के आसान स्टेप्स बताते हैं।
हक्का मैगी Recipe Card
घर पर इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके 'हक्का मैगी' की रेसिपी तैयार करें।
Ingredients
- 1 बाउल पानी
- 2 पैकेट मैगी
- 2 बड़े चम्मच प्याज कटी हुई
- 2 बड़े चम्मच गाजर कटी हुई
- 2 बड़े चम्मच शिमला मिर्च कटी हुई
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च
- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
- 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच बारीक कटा लहसुन
- 1 छोटा चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च
- 1 छोटा चम्मच सफेद सिरका
- 1 छोटा चम्मच सोया सॉस
- 1 छोटा चम्मच टोमेटो सॉस
Step
- Step 1:
सबसे पहले पानी उबाल लें और उसमें मैगी डाल कर बॉयल कर लें। मैगी जब उबल जाए तो उस पर ठंडा पानी डाल कर उसे अलग रख लें।
- Step 2:
अब एक पैन में तेल डालें और लहसुन को फ्राई कर लें। इसके बाद सभी कटी हुई सब्जियों को पैन में डालें और फ्राई कर लें।
- Step 3:
इसके बाद मैगी मसाला डालें और साथ ही सभी तरह के सॉस पैन में डालकर सामग्री को अच्छी तरह से पका लें।
- Step 4:
अब आपको उबली हुई मैगी पैन में डालकर अच्छे से सभी सामग्रियों को मिक्स करना है।
- Step 5:
आपकी 'हक्का मैगी' बन कर तैयार है, आप इसे सॉस के साथ परोस सकती हैं। उम्मीद है कि आपको यह रेसिपी पसंद आई होगी इसी तरह आसान और झटपट बन जाने वाली रेसिपीज के बारे में जानने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी ।
इसे जरूर पढ़ें- घर पर आसानी से बनाएं चिल्ली पनीर मैगी, जानें विधि

विधि
- सबसे पहले पानी को पैन में डालें और उबाल लें। फिर इस पानी में आपको दो पैकेट मैगी डालनी है। इस बात का ध्यान रखें कि आपको मैगी को बिना ब्रेक किए हुए ही डालना होगा। साथ ही आपको 1 छोटा चम्मच तेल और 1/2 छोटा चम्मच नमक भी डालना है। ऐसा करने से मैगी आपस में चिपकती नहीं है। (मैगी भेल रेसिपी)
- मैगी जब उबल रही हो तो चेक करें कि वह सॉफ्ट हुई की नहीं। मैगी के सॉफ्ट होते ही उसे आप छान लें और ठंडा पानी डालकर अलग रख लें।
- अब एक पैन में 2 बड़े चम्मच तेल डालें। तेल को गरम होने दें, इसके बाद आप कटा हुआ लहसुन और हरी मिर्च डाल कर फ्राई कर लें।
- इसके बाद आपको प्याज, गाजर और शिमला मिर्च भी पैन में डालकर फ्राई करनी होगी। अगर आप पहले से ही 'हक्का मैगी' बनाने की तैयारी कर लें और सब्जियों को काट कर अलग रख लें, तो आपको मैगी बनाने में केवल 5 मिनट ही लगेंगे।
इसे जरूर पढ़ें- घर पर आसानी से बनाएं मैगी चीज ब्रेड पफ, जानिए आसान विधि
- आप पैन में मौजूद सामग्री में थोड़ा नमक भी डालें। ध्यान रखें कि नमक आपको कम डालना है क्योंकि मैगी मसाले और सॉस में भी नमक होता है।
- अब जब सब्जियां पक जाएं तो आपको उसमें मैगी मसाला, सोया सॉस, टोमेटो सॉस, चिली सॉस, रेड चिली सॉस, सिरका आदि डाल कर कुछ देर सामग्री को पकाना है।
- इसके बाद आप पैन में पहले से उबाल कर रखी हुई मैगी डालें और उसे सब्जियों के साथ अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके साथ ही आपकी 'हक्का मैगी' खाने के लिए तैयार हो जाएगी। आप इसे गरम-गरम सॉस के साथ परोस सकती हैं।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।