ड्रैगन फ्रूट से बनाएं स्वादिष्ट डिशेज, मास्टरशेफ कविराज खियालानी से जानें रेसिपी

शेफ कविराज खियालानी आज हमें ड्रैगन फ्रूट से तैयार कुछ स्वादिष्ट व्यंजन बनाना बता रहे हैं। आइए जानें ड्रैगन फ्रूट की स्पेशल रेसिपीज।
Updated:- 2022-02-03, 13:56 IST
dragon fruit recipes by chef kaviraj khialani

ड्रैगन फ्रूट को पिताया और स्ट्रॉबेरी पियर के नाम से भी जाना जाता है। यह फ्रूट पोषक तत्वों का खजाना है और इसे सुपरफूड कहें तो गलत नहीं होगा। ड्रैगन फ्रूट में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स की उच्च मात्रा होती है, जो इसे हमारे लिए एक कंप्लीट हेल्दी न्यूट्रीएंट पैक्ड फ्रूट बनाता है।

इसे आमतौर पर कच्चा खाया जाता है, लेकिन आप इसे पकाकर भी बना सकते हैं। इसकी स्मूदी भी बनाई जा सकती है और तो और कॉकटेल्स में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। ड्रैगन फ्रूट का यूज जैम और फ्लेवर आइसक्रीम, शरबत और अन्य डेजर्ट बनाने के लिए भी कर सकते हैं।

इससे बनने वाली ऐसी कुछ रेसिपीज मास्टरशेफ कविराज खियालानी हमारे साथ शेयर कर रहे हैं। इन रेसिपीज को आप भी घर पर बना सकते हैं और ड्रैगन फ्रूट डिलाइट्स का आनंद ले सकते हैं। आइए खुद शेफ कविराज से ड्रैगन फ्रूट से बनने वाली ये 3 रेसिपी।

ड्रैगन फ्रूट वाल्डोर्फ

dragaon fruit waldorf by chef kaviraj

सामग्री-

  • सलाद के लिए- असोर्टेड लेटस- 1 कप (आइसबर्ग/लोलोरोसो/कॉस/रोमेन)
  • सलाद बनाने के लिए- ग्रीन/लाल सेब- 1 क्यूब्स में कटे हुए
  • ड्रैगन फ्रूट- 1, छीला और मीडियम साइस में कटा हुआ
  • सेलेरी- 2 स्टॉक्स,1/2 इंच में कटी हुई
  • अखरोट-8-10 रफली कट
  • ड्रेसिंग के लिए- मेयोनेज- 1 कप
  • मस्टर्ड पेस्ट- 1/2 छोटा चम्मच
  • नमक और काली मिर्च स्वादानुसार
  • नींबू का रस- 2 छोटा चम्मच
  • पुदीना पत्ती- 6-8
  • गार्निश के लिए- असोर्टेड हर्ब्स/नट्स/सीड्स/माइक्रोग्रीन्स

बनाने का तरीका-

  • सलाद रेसिपी बनाने के लिए सारी सामग्री को पहले इकट्ठा कर लें।
  • लेटस के पत्तों को अच्छे से साफ और धोकर आइस-कोल्ड पानी में रखें ताकि उसकी फ्रेशनेस बरकरार रहे।
  • एक मिक्सिंग बोल में ड्रेसिंग की सामग्री को अच्छे से मिला लें। आप मेयोनेज की जगह ग्रीक योगर्ट भी डाल सकते हैं।
  • अब तैयार ड्रेसिंग में सलाद वाली सामग्री डालें और अच्छी तरह से सभी चीजों को मिला लें।
  • आप सीजनिंग अपने मुताबिक एडजस्ट कर सकते हैं। इसके बाद लेटस के पत्ते को पानी से निकालें और पैट ड्राई करें। एक सलाद प्लेट में लेटस रखें और उसके ऊपर तैयार सलाद डालें। (ट्राई करें ये सलाद रेसिपीज)
  • ड्रैगन फ्रूट वाल्डोर्फ तैयार है, इसे गार्निश कर सर्व करें।

इसे भी पढ़ें : मास्टर शेफ कविराज खियालानी से जानें 3 आसान जार डेजर्ट रेसिपीज

ड्रैगन फ्रूट डिलाइट

dragon fruit delight recipe by chef kaviraj

सामग्री-

  • ड्रैगन फ्रूट- 2, छिले और रफली कट
  • अदरक का जूस- 2 छोटा चम्मच
  • नींबू का रस- 2 छोटा चम्मच
  • शुगर सिरप- 2-3 चम्मच
  • काजू- 2 कटे हुए
  • लीची क्रश- 2 छोटा चम्मच
  • टेंडर कोकोनट/मलाई- 2 चम्मच
  • नारियल पानी- ½ कप
  • गार्निश के लिए- पुदीना पत्ती- 6-8
  • चेरी- 2-3

बनाने का तरीका-

  • इस रेसिपी में ड्रैगन फ्रूट को जूस के रूप में हम छोटे-छोटे शॉर्ट्स में तैयार करेंगे।
  • ऊपर बताई गई सारी सामग्री को पहले इकट्ठा कर लें।
  • मिक्सर ग्राइंडर/फूड प्रोसेसर की मदद से ड्रैगन फ्रूट के साथ सारी सामग्री को ग्राइंड कर लें।
  • एक बोल में तैयार जूस को निकालें और स्वीटनेस और फ्लेवर को अपनी पसंद के अनुसार एडजस्ट कर लें। आप बिना शुगर एलिमेंट डाले भी इसे बना सकते हैं।
  • छोटे शॉर्ट ग्लासेस लें और उसमें तैयार ड्रैगन फ्रूट डिलाइट डालें। पुदीना और चेरी से गार्निश कर उसे सर्व करें।

इसे भी पढ़ें : मास्टरशेफ कविराज खियालानी से जानें फ्यूजन गाजर के हलवे की स्वादिष्ट रेसिपीज

फ्यूजन फिरनी विद ड्रैगन फ्रूट

fusion phirni with dragon fruit recipe by chef kaviraj

सामग्री-

  • फिरनी मिक्सचर के लिए- दूध 500-750 मिली.
  • चावल का पेस्ट- 2-3 छोटा चम्मच
  • हरी इलायची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
  • चीनी- स्वादानुसार
  • कंडेंस्ड मिल्क- 1/4 कप
  • मावा- 2-3 छोटा चम्मच
  • किशमिश- 2-3 छोटा चम्मच
  • बादाम- 2-3 छोटा चम्मच
  • काजू- 2-3 छोटा चम्मच
  • ड्रेगन फ्रूट- 1 छीला और कटा हुआ
  • पुदीना पत्तियां- 8-10
  • चेरी- 3-4
  • फ्रूट कॉकटेल टिन- 1 कप
  • रसगुल्ला- 2-3, स्लाइस्ड
  • व्हाइट चॉकलेट- 1/4 कप

बनाने का तरीका-

  • फ्यूजन फिरनी रेसिपी के लिए सभी सामग्री पहले से तैयार कर लें।
  • एक सॉस पैन में दूध, चावल का पेस्ट, चीनी, इलायची पाउडर मिलाएं और धीमी आंच पर 12-15 मिनट तक पकाएं, इसे लगातार चलाते रहें।
  • मावा और कंडेंस्ड मिल्क डालें और धीमी आंच पर 8-10 मिनट तक पकाएं। आंच बंद करके इसे ठंडा कर लें।
  • अब इसमें व्हाइट चॉकलेट मिलाएं और ठंडा कर लें। अब डेजर्ट को लेयर करने का टाइम है।
  • डेजर्ट ग्लास या कप लें और इसमें व्हाइट चॉकलेट फिरनी की लेयरिंग करें। इसके बाद ड्रैगन फ्रूट, स्लाइस रसगुल्ला, असोर्टेड फ्रूट्स, नट्स डालकर लेयर रिपीट करें।
  • इसे 2-3 घंटे के लिए ठंडा करने के लिए रखें और फिर गार्निश कर सर्व करें।

डॉक्टर कविराज खियालानी- सेलिब्रिटी मास्टर शेफ, मुंबई के हैं और एक क्रिएटिव क्विज़ीन स्‍पेशलिस्‍ट, लेखक, फूड राइटर और कंसल्टेंट हैं। होटल और एयरलाइंस के साथ अपने विविध अनुभव के साथ, उन्होंने 33 से अधिक अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों में भी महारत हासिल की है, स्टार प्लस और कलर्स टेलीविजन के कई फूड शोज में उन्होंने काम किया है। शेफ कविराज को कई राष्ट्रीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है और दो दशकों से अधिक समय से फूड और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए विश्व स्तर पर भी मान्यता प्राप्त है।

ड्रैगन फ्रूट की ये रेसिपीज आप भी जरूर ट्राई करें। अगर यह लेख आपको पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। इसी तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों की रेसिपी जानने के लिए पढ़ते रहें हरजिंदगी।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।