घर पर झटपट बनाएं दाल पास्ता, टेस्ट और हेल्थ दोनों में है बेस्ट

दाल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है लेकिन एक ही तरह की दाल खा कर हम बोर हो जाते हैं। वहीं पास्ता जैसी चीजों को खाने के लिए लोग हमेशा तैयार रहते हैं। ऐसे में हम आज आपको बताएंगे दाल पास्ता की शानदार रेसिपी। इन दोनों चीजों को मिलाकर एक शानदार डिश तैयार की जा सकती है। आप कहेंगे वो कैसे? तो आइए जानते हैं दाल पास्ता बनाने की रेसिपी।
बनाने का तरीका

- दाल पास्ता बनाना बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले पीली दाल और पास्ता अलग-अलग उबाल लें। पास्ता उबालते वक्त आधा चम्मच तेल डालें। वहीं दाल को उबालते वक्त हल्दी, नमक और तेल की कुछ बूंदे डालें।
- दोनों चीजों को उबालने के बाद अलग-अलग बाउल में निकाल लें। अब आपको मसाला तैयार करना होगा। ऐसे मे आप प्याज को बारीक-बारीक काट लें। साथ ही 3 से 4 टमाटर को ग्राइंड कर लें।
दाल पास्ता कैसे बनाएं Recipe Card
आइए जानते हैं दाल पास्ता कैसे बनाएं
Ingredients
- 1 कप पीली दाल
- 250 ग्राम पास्ता
- 1 कप तेल
- स्वादनुसार नमक
- 3 से 4 टमाटर
- हरी मिर्च
- लाल मिर्च और चिली सॉस
Step
- Step 1:
दाल और पास्ता अलग-अलग उबाल लें और इसके बाद एक कढ़ाई में तेल गर्म कर लें।
- Step 2:
गर्म तेल में जीरा, प्याज और टमाटर डालकर पकाएं। टमाटर के साथ-साथ चिली सॉस भी डाल दें।
- Step 3:
अब इस पेस्ट में नमक और मिर्च भी डाल दें और पकाएं।
- Step 4:
इसके बाद आपका मसाला तैयार हो जाएगा। अब मसाले में दाल डाल दें।
- Step 5:
दाल के पकने के बाद कढ़ाई में पास्ता डाल दें। 2 से 3 मिनट तक कुक करने के बाद आपका पास्ता तैयार हो जाएगा। सर्व करें और आनंद लें।
इसे भी पढ़ेंः स्नैक्स में तैयार करें चटपटा आलू काबली चाट, नोट करें रेसिपी
- अब गैस पर 1 करछी तेल गर्म करें और उसमें हल्का सा जीरा डाल दें। जीरा जैसे ही ब्राउन हो उसमें बारीक कटा हुआ प्याज डाल दें। प्याज के पक जाने के बाद कढ़ाई में टमाटर का पेस्ट और चिली सॉस भी डाल दें। साथ में नमक और मिर्च भी डाल दें। आप चाहें तो अलग से मसाले भी डाल सकते हैं। लेकिन चिली सॉस के बाद मसाले डालने की जरूरत नहीं होती है।
- अब अपने पेस्ट को अच्छे से पकाए। पेस्ट के पक जाने के बाद 3 से 4 करछी दाल को कढ़ाई में डालें। दाल को 3 से 5 मिनट के लिए मसाले के साथ पकाएं और फिर पास्ता भी कढ़ाई में डाल दें। 2 से 3 मिनट के लिए कुक करें। अब आपका दाल पास्ता तैयार है। आप इसे स्नैक्स या सब्जी की तरह खा सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः10 मिनट में बनाएं 'पुदीना आलू चाट', जानें रेसिपी
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।