10 मिनट में बनाएं 'पुदीना आलू चाट', जानें रेसिपी

धनिया और पुदीना की चटनी खाने का स्वाद दोगुना कर देती है। गर्मियों में तो पुदीना वैसे भी आपको ताजगी प्रदान करता है और पाचन के लिए दोनों ही बेस्ट होते हैं। इतना ही नहीं यह विटामिन-सी का बहुत अच्छा स्रोत भी है, जिसकी जरूरत हमें गर्मियों में सबसे ज्यादा होती है।
लू से बचने के लिए हर तरह के जूस में पुदीना या हर तरह की चटनी में पुदीना हो तो बात ही कुछ और होती है। बस इसी कारण इस बार हम आपके लिए पुदीना आलू की चाट लेकर आए हैं। इसे आप घर में सिर्फ 10 मिनट में बना सकते हैं। ब्रंच में या शाम को स्नैक्स के रूप में इसका मजा ले सकते हैं। पुदीना आलू एक फेमस नॉर्थ इंडियन स्ट्रीट चाट है, जो आपको कई सारे शहरों में अलग-अलग तरह से और एक्सपेरिमेंट के साथ मिलेगी।
पुदीना आलू की चाट Recipe Card
आइए आज आपको चटपटी और स्वादिष्ट पुदीना और आलू की चाट की रेसिपी बताएं। इसे आपके परिवार वाले बहुत पसंद करेंगे।
Ingredients
- धनिया पत्ती
- पुदीना की पत्तियां
- आधा छोटा इंच अदरक
- 2-3 हरी मिर्च
- आधा छोटा प्याज
- 1 छोटा टमाटर
- 1/2 छोटा चम्मच काला नमक 1/2 छोटा चम्मच सफेद नमक
- 2 बड़ा चम्मच नींबू का रस
- 1 बड़ा चम्मच बटर
- 1 छोटा चम्मच तेल
- 1/2 छोटा चम्मच जीरा
- 1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला
- सेव
- धनिया पत्ती
- बारीक कटा प्याज
- 2 चम्मच अनार के दाने
Step
- Step 1:
आलू को उबाल लें और मोटे टुकड़ों में काटकर फ्रिज में ठंडा करने के लिए रखें।
- Step 2:
अब इसके बाद चटनी बनाने के लिए सारी सामग्री को ग्राइंड करके अलग रखें।
- Step 3:
आलू को अब पैन फ्राई करें। इसके लिए बटर और तेल को गर्म करें, उसमें जीरा डालें और आलू डालकर फ्राई करें।
- Step 4:
अब आलू को प्लेट में डालें इसमें पुदीना चटनी और चाट मसाला डालकर मिला लें।
- Step 5:
इसके बाद इसमें धनिया पत्ती, बारीक प्याज, पुदीना चटनी, सेव और अनार दाना डालकर सर्व करें।
सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसमें जो भी सामग्री जोड़ना या हटाना चाहें, वो आप पर निर्भर करता है। बस ध्यान रखें कि पुदीना और आलू जरूर हो! तो चलिए जानते हैं पुदीना आलू बनाने का झटपट तरीका क्या है?
इसे भी पढ़ें :इन अलग-अलग तरीकों से बनाई जा सकती है पुदीना की चटनी, जानें रेसिपी
बनाने का तरीका-

- सबसे पहले 2-3 मीडियम साइज के आलू को उबाल लें। फिर उन्हें छीलकर मोटे-मोटे टुकड़ों में काटकर फ्रिज में ठंडा करने के लिए रख दें।
- इसके बाद पुदीना की चटपटी चटनी बनाकर रख लें। एक ग्राइंडर जार में धनिया पत्ती, पुदीना की पत्तियां, आधा छोटा इंच अदरक, 2-3 हरी मिर्च, आधा छोटा प्याज, 1 छोटा टमाटर, 1/2 छोटा चम्मचकाला नमक1/2 छोटा चम्मच सफेद नमक, 2 बड़ा चम्मच नींबू का रस डालकर चटनी को तैयार कर लें।
- चटनी को तैयार करने के बाद इसे फ्रिज में ठंडा करने के लिए रख दें। अब आपका सारा काम निपट चुका है, बस आपको आलू की चाट तैयार करनी है। इसके लिए आलू को पहले फ्राई कर लें।
इसे भी पढ़ें :घर पर झटपट बनाएं 'भुने आलू की चाट', रेसिपी जानें
- अब एक पैन में 1 बड़ा चम्मच बटर और 1 छोटा चम्मच तेल डालकर गर्म करें। बटर को जलने न दें और तुरंत इसमें जीरा डालकर उसे तड़कने दें। अब आलू को फ्रिज से निकालकर इसमें डालकर फ्राई कर लें। अगर जरूरत लगें तो आप इसमें चुटकी भर नमक डालकर 2-3 मिनट फ्राई करें।
- फ्राइड आलू को एक प्लेट में निकालें और उसमें चाट मसाला छिड़कें। इसके बाद उसमें पुदीना की चटनी डालकर अच्छी तरह से मिला लें। बारीक कटा प्याज और धनिया डालें। ऊपर से थोड़ी औरपुदीना की चटनीडालने के बाद, सेव और अनार दाना से सजाकर सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।