क्या आपने छोले चिकन का मजा लिया है? आइए शेफ रणबीर बरार की इस नायाब रेसिपी को करें ट्राई

हमारे घरों में वीकेंड्स हमेशा बढ़िया खाने के लिए जाने जाते हैं। शनिवार और रविवार ही होता है, जब घर के सभी लोग साथ होते हैं। शुक्रवार को ही तय हो जाता है कि किसे घर बुलाना है और क्या-क्या बनाना है। राजमा, छोले, काले चने आदि इन दो दिनों में बनने वाली रॉयले डिशेज होती हैं। साथ में सलाद, सब्जी, पापड़, और चटनी लंच या डिनर का मजा दोगुना कर देती हैं। एक दिन राजमा-छोले बन रहे हैं, तो दूसरे दिन चिकन की तैयारी हो जाती है।
छोले चिकन रेसिपी Recipe Card
छोले और चिकन की एक मजेदार रेसिपी आप भी जरूर ट्राई करें।
Ingredients
- छोले उबालने के लिए- 2 तेज पत्ता
- 2-3 लौंग
- 1 बड़ी इलायची
- 1 बड़ा चम्मच घी
- 150 ग्राम चिकन
- आधा किलो छोले
- नमक स्वादानुसार
- पानी
- अदरक-लहसुन के पेस्ट के लिए- 1 इंच अदरक का टुकड़ा
- 4-5 लहसुन की कलियां
- 2-3 हरी मिर्च
- नमक स्वादानुसार
- मैरिनेशन के लिए- अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 650 ग्राम चिकन
- 1 बड़ा चम्मच तेल
- मसाला बनाने के लिए- 1 तेज पत्ता
- ¼ दालचीनी
- 15-20 काली मिर्च
- 4-5 बड़ी इलायची
- 9-10 हरी इलायची
- ½ साबुत धनिया
- 1 जावित्रि
- नमक स्वादानुसार
- छोले मुर्ग बनाने के लिए- 1 बड़ा चमम्च घी
- 1 छोटा चम्मच तेल
- 2 हरी इलायची
- 1 लौंग
- ½ इंच दालचीनी
- 1 तेज पत्ता
- 2 बड़े प्याज
- मैरिनेटेड चिकन
- ½ चम्मच धनिया पाउडर
- ½ हल्दी पाउडर
- 1 छोटा चम्मच देगी लाल मिर्च पाउडर
- 1 कप टमाटर की प्यूरी
- 1½ चम्मच दही
- नमक स्वादानुसार
- छोले
- छोले और चिकन का स्टॉक
- ½ अदरक
- 2 हरी मिर्च
- 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया
- 1½ तैयार किया मसाला।
Step
- Step 1:
चिकन और छोले को घी में भूनकर सीटी लगा लें।
- Step 2:
इसके बाद मसाले वाली सामग्री को ड्राई रोस्ट करें और ठंडा करके पाउडर बना लें।
- Step 3:
चिकन को मैरिनेट करें और दूसरी ओर छोले मुर्ग बनाने की तैयारी करें।
- Step 4:
छोले मुर्ग की सामग्री को अच्छी तरह से भून लें। उसमें चिकन और छोले डालकर कुछ देर सॉते करें।
- Step 5:
धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, देगी लाल मिर्च पाउडर और तैयार मसाला डालकर 2-3 मिनट तक भून लें।
- Step 6:
इसमें टमाटर की प्यूरी, दही और छोले का पानी डालकर कुछ देर के लिए पकाएं।
- Step 7:
ऊपर से हरा धनिया और लंबा बारीक कटा अदरक डालकर मीडियम आंच पर 15-20 मिनट तक पकाएं। मुर्ग छोले तैयार है, इसे रोटी या चावल के साथ खाएं।
अब यह तो थी दो अलग तरह से , अलग दिनो में बनने वाली दो रेसिपीज। क्या आपने कभी इन दोनों को एक साथ बनाया है? क्या आपने छोले चिकन का मजा लिया है? नहीं, तो अब एक बार ट्राई कीजिएगा। जाने-माने शेफ रणवरी बरार ने अपने सोशल मीडिया पर इस रेसिपी की विधि शेयर की है। उन्होंने यह भी बताया कि इस रेसिपी की शुरुआत कैसे हुई थी।
वे लोग जिन्हें छोले और चिकन दोनों पसंद हैं, उन्हें यह नायाब रेसिपी जरूर अच्छी लगेगी। अगर आप नॉन-वेज खाना पसंद करते हैं, तो आपको वीकेंड में इसे जरूर ट्राई करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: घर पर ऐसे बनाओ जातार चिकन, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग
छोले चिकन बनाने का तरीका-
View this post on Instagram
- छोले को रातभर भिगोकर रखना जरूरी है। अगर आपने छोले भिगोए नहीं हैं, तो उन्हें कम से कम 6-7 घंटे के लिए भिगोकर रखें।
- एक किलो चिकन को दो भागों में बांट लें। एक चौथाई हिस्से का इस्तेमाल छोले के साथ करें और बाकी चिकन को मैरिनेट कर लें।
- एक प्रेशर कुकर को गर्म करें और उसमें घी डालें। इसके बाद , तेजपत्ता, लौंग और साफ किया हुआ चिकन डालकर कुछ देर के लिए अच्छी तरह सॉते करें।
- इसमें भिगोए हुए छोले, नमक और पानी डालकर मिक्स करें और कुकर को 4-5 सीटी लगने तक पका लें।
- कूटनी में अदरक-लहसुन, नमक, तेल और मिर्च डालकर अच्छी तरह से कूट लें। इसके बाद, एक कटोरे में चिकन के टुकड़े, अदरक और लहसुन का पेस्ट डालें। अच्छी तरह से मिलाएं और इस मैरिनेट चिकन को ढककर रख दें।
- अब छोले चिकन के लिए मसाला तैयार करें। एक पैन को गर्म करें और उसमें तेजपत्ता, दालचीनी, काली मिर्च, काली इलायची, हरी इलायची, धनिया, जयफल और नमक डालकर ड्राई रोस्ट कर लें। मसालों को तब तक रोस्ट करें, जब तक कि खुशबू नहीं आने लगती। बस ध्यान रखें कि मसाले जलें नहीं।
- आंच को बंद करके इन्हें ठंडा कर लें। इसके बाद, सारे मसाले ग्राइंडर में डालकर महीन पाउडर में पीस लें।
इसे भी पढ़ें: कश्मीरी स्टाइल चिकन की यह रेसिपी है यूनिक, आप भी करें ट्राई
- उसी पैन को फिर गर्म करें और उसमें घी या तेल डालें। अब इसमें हरी इलायची, लौंग, दालचीनी, तेजपत्ता और प्याज डालकर सॉते करें। प्याज में सुनहरा रंग आने तक उसे भून लें।
- अब कुकर में से छोले डालकर अच्छी तरह से भूनें। इसमें मैरिनेट किया हुआ और छोले के साथ उबाला चिकन डालकर भून लें। फिर धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, देगी लाल मिर्च पाउडर और तैयार मसाला डालकर 2-3 मिनट तक भून लें।
- इसमें टमाटर की प्यूरी, दही और छोले का पानी डालकर कुछ देर के लिए पकाएं। टमाटर का कच्चापन निकालने के लिए सामग्री को धीमी आंच पर अच्छी तरह से भूनना जरूरी है।
- अब इसमें ऊपर से हरा धनिया और लंबा बारीक कटा अदरक डालकर मीडियम आंच पर 15-20 मिनट तक पकाएं।
- इसे एक सर्विंग डिश में निकालें और रोटी या चावल के साथ इसका आनंद लें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।