कश्मीरी स्टाइल चिकन की यह रेसिपी है यूनिक, आप भी करें ट्राई

कश्मीर कई मायनों में खास है। यहां न सिर्फ घूमने-फिरने के लिए खूबसूरत जगह मौजूद हैं, बल्कि खाना भी लाजवाब है। मटन रोगन जोश का नाम सुनते ही आंखों के आगे कश्मीर की छवि बन ही जाती है। मुंह में पानी ला देने वाले कश्मीरी व्यंजनों का स्वाद भी एकदम अलहदा होता है। यहां के वेज से लेकर नॉन वेज आइटम्स का स्वाद ऐसा है जो आपको कहीं और नहीं मिलेगा। चिकन के कश्मीरी व्यंजनों का नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लगता है।
चिकन कांती Recipe Card
इन ट्रिक्स से तैयार करें चिकन कांती।
Ingredients
- चिकन- 500 ग्राम
- दही- 100 ग्राम
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- लहसुन-अदरक का पेस्ट- 1 चम्मच
- टमाटर- 2
- प्याज- 1
- हल्दी पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- सौंफ- 1 चम्मच
- सोंठ- 1 चम्मच
- गरम मसाला- 1 छोटा चम्मच
- चाट मसाला- 1 चम्मच
- हरी मिर्च- 4 (कटी हुई)
- नमक- स्वादानुसार
- तेल- 1 कप
- धनिया के पत्तियां- 1 कप
Step
- Step 1:
चिकन कांती बनाने के लिए सबसे पहले ऊपर बताई गई सभी सामग्रियों को तैयार करके रख लें।
- Step 2:
एक बाउल में दही, लहसुन-अदरक का पेस्ट और नींबू का रस डाल दें।
- Step 3:
अब चिकन को धोकर इस मिश्रण में डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। फिर लगभग 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
- Step 4:
अब गैस पर एक कड़ाही गर्म करने के लिए रखें।
- Step 5:
फिर चिकन के बाउल में सभी सामग्रियों को डालें और एक-एक करके फ्राई कर लें।
- Step 6:
जब दोनों तरफ से फ्राई हो जाए, तो एक बाउल में निकाल लें।
- Step 7:
बाउल में निकालने के बाद ऊपर से मसाला डालकर गरमा-गरम सर्व करें।
क्या कश्मीरी व्यंजनों का नाम सुनते ही आपके मुंह में भी पानी आने लगता है। इसलिए जब भी बाहर से कश्मीरी व्यंजन ऑर्डर करने की बात आती है, तो हम चिकन ही ऑर्डर करते हैं। मगर हर बार बाहर से ऑर्डर करना काफी महंगा पड़ जाता है।
ऐसे में अगर आप इन खर्चों से बचना चाहते हैं, तो हमारी बताई गई रेसिपी को जरूर ट्राई करें। इसलिए आज हम आपको चिकन कांती बनाना सिखा रहे हैं। इसे घर पर बनाने में आपको ज्यादा समय भी नहीं लगेगा और ना ही आपके ज्यादा पैसे खर्च होंगे। इसे घर पर बनाने के लिए आपको क्या चाहिए और इसे बनाने का सही तरीका क्या है जानिए।
विधि

- चिकन कांती बनाने के लिए सबसे पहले ऊपर बताई गई सभी सामग्रियों को तैयार करके रख लें। फिर एक बाउल में चिकन को निकालकर पानी में भिगो दें। साथ ही, ऊपर बताई गई सामग्रियों को धोकर काट लें।
- इसके बाद एक बाउल में दही, लहसुन-अदरक का पेस्ट, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च, नमक, गरम मसाला, सरसों का तेल, सोंठ, सौंफ, चाट मसाला और नींबू का रस डाल दें। फिर इस मिश्रण को मिलाएं और 5 मिनट के लिए रख दें।
इसे जरूर पढ़ें- Potato Recipe: आलू के झोल की इस आसान रेसिपी से खाने का स्वाद करें दोगुना
- अब चिकन को धोकर इस मिश्रण में डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। फिर लगभग 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। इस दौरान प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, मसाले आदि को तैयार कर लें। टमाटर को भी काट लें। (चिकन को इस तरीके से करें मैरिनेट)
- अब गैस पर एक कड़ाही गर्म करने के लिए रखें। फिर चिकन के बाउल में सभी सामग्रियों को डालें और फिर इसके पीस को एक-एक करके फ्राई कर लें।
इसे जरूर पढ़ें- मेक्सिकन खाने के शौकीन हैं, तो हिल्टन गार्डन के इन कैफे और रेस्तरां को जरूर करें एक्सप्लोर
- जब दोनों तरफ से फ्राई हो जाए, तो एक बाउल में निकाल लें। बाउल में निकालने के बाद ऊपर से मसाला डालकर गरमा-गरम सर्व करें।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।