घर पर बनाएं ये चाइनीज स्टार्टर की स्वादिष्ट रेसिपीज, सभी करेंगे पसंद

भारत एक ऐसा देश है जहां इटालियन, मैक्सिकन और चाइनीज फूड्स बेहद ही पसंद किया जाता है। खासकर बड़े शहर-जैसे दिल्ली, मुंबई आदि शहरों के लोग चाइनीज फ़ूड को खूब पसंद करते हैं। वैसे चाइनीज फ़ूड सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में फेमस है। ऐसे में अगर आप भी चाइनीज फ़ूड के शौक़ीन है तो फिर आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि इस लेख में हम आपको कुछ बेहतरीन चाइनीज स्टार्टर की रेसिपीज बताने जा रहे हैं जिसे आप आसानी से घर पर बना सकती हैं। इस वीकेंड इस रेसिपीज को ज़रूर ट्राई करें-
फ्राइड बेबी कॉर्न

सामग्री
बेबी कॉर्न- 200 ग्राम, ब्रेड चुरा-1/2 कप, कॉर्न फ्लोर-2 चम्मच, मैदा-1/2 कप, लाल मिर्च पाउडर-1 चम्मच, नमक-स्वादानुसार, तेल-1 कप, चाट मसाला-1/2 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक बर्तन में मैदा और कॉर्न फ्लोर के साथ एक कप पानी को डालकर घोल तैयार कर लें।
- इसके बाद इसमें स्वादानुसार नमक और लाल मिर्च पाउडर को भी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- इधर एक कढ़ाही में तेल को डालकर गर्म होने के लिए रख दें।(अंडा भुर्जी)
- अब बेबी कॉर्न को घोल में डिप करें और ब्रेड चुरा में लपेटकर गर्म तेल में डीप फ्राई करें।
- इसके बाद किसी प्लेट में निकालकर चाट मसाला या काला नमक को डालकर सर्व करें।
इसे भी पढ़ें:दिल्ली में इटालियन फूड्स का स्वाद चखने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें
चाइनीज़ लॉलीपॉप

सामग्री
हरी सब्जियां-1/2 कप, हरी मिर्च-1/2 बारीक़ कटी हुई, प्याज-1/2 कटा हुआ, नमक-स्वादानुसार, सोया सॉस-1 चम्मच, तेल-2 चम्मच, विनेगर-1 चम्मच, काली मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच, उबले आलू-1, मैदा-1 चम्मच, आइसक्रीम स्टिक-2
बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक पैन में तेल को डालकर गर्म करें और उसमें हरी मिर्च और प्याज को डालकर कुछ देर भून लें।
- इसके बाद सभी सब्जियां, शिमला मिर्च और नमक को डालकर कुछ देर भून लें।
- अब इसमें अन्य मसाले को भी डालकर एक से दो मिनट के लिए भून लीजिए।(खीरे के पराठे)
- इसके बाद इसमें उबले आलू और मैदा को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और कुछ देर पका लें।
- गैस बंद करने के बाद मिश्रण में से लेकर गोल लोइयां बना लें और उसमें स्टिक लाकर ब्रेड चुरा में डुबोकर कुछ देर फ्राई कर लें।
इसे भी पढ़ें:बाजार में खरीदा तरबूज कच्चा है तो घर पर पकाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
हनी चिकन

सामग्री
चिकन-300 ग्राम, कॉर्न फ्लोर-2 चम्मच, अंडा-1, लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच, अदरक-लहसुन पेस्ट-1 चम्मच, सोया सॉस-2 चम्मच, सिरका-1 चम्मच, शहद-3 चम्मच, हरी मिर्च- 2 चम्मच, सफ़ेद तिल-1 चम्मच, तेल-2 चम्मच, हरे प्याज-1 बारीक़ कटे हुए
बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक बर्तन में चिकन, कॉर्न फ्लोर, मिर्च पाउडर, अंडा और नमक को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
- इधर एक कढ़ाही में तेल को डालकर गर्म करें और चिकन को डालकर डीप फ्राई कर लें।
- जब चिकन अच्छे से फ्राई हो जाए तो आप उसे किसी प्लेट में निकाल लें।
- इसके बाद इसी कढ़ाही में सोया सॉस, चिली सॉस, विनेगर और शहद को डालकर कुछ देर पकाएं।
- इसके बाद इसमें काली मिर्च और स्वादानुसार नमक और ज़रूर के हिसाब से पानी को डालकर उबाल लें।
- अब इसमें प्याज के साथ तिल को डालकर कुछ देर पकने दें। कुछ देर बाद चिकन को भी डालकर कुछ देर पका लें।
- लगभग 10 मिनट पकने के बाद गैस को बंद कर दें ऊपर से धनिया पत्ता को डालकर सर्व करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@sutterstocks,freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।