घर पर बनाएं लजीज खीरे के पराठे, करेंगे सभी पसंद

गर्मी के मौसम में खीरा खाना सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। माना जाता है कि खीरा में लगभग 90 प्रतिशत से भी अधिक पानी रहता है। खीरा को कई लोग सलाद, जूस आदि चीजों में शामिल करके सेवन करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी खीरा को पराठे में शामिल किया है? अगर नहीं, तो आज रेसिपी ऑफ़ डे में हम आपको खीरा के लजीज पराठे बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं। इस आसान रेसिपी को बनाने में अधिक समय भी नहीं लगता है। आइए इस रेसिपी के बारे में जानते हैं।
खीरे के पराठे Recipe Card
इस आसान विधि से आप भी बनाएं खीरे के स्वादिष्ट पराठे।
Ingredients
- कद्दूकस किया हुआ खीरा-1 कप
- गेहूं के आटे-2 कप
- घी-1 चम्मच
- नमक-स्वादानुसार
- जीरा-1/2 चम्मच
- हींग-1 चुटकी
- धनिया पत्ता-1 चम्मच
- अदरक-लहसुन पेस्ट-1/2 चम्मच
Step
- Step 1:
पराठा बनाने के लिए सबसे पहले खीरे को छीलकर अच्छे से कद्दूकस कर लीजिए।
- Step 2:
इधर एक बर्तन में आटा, कद्दूकस खीरा और पानी को डालकर अच्छे से गूंथ लीजिए।
- Step 3:
इसके बाद आटे में नमक, हींग अदरक-लहसुन पेस्ट आदि सामग्री को भी डालकर अच्छे से गूथ लीजिए।
- Step 4:
आटे को गूंथने के बाद लगभग 10 मिनट के लिए अलग रख दें। इधर एक पैन में घी को डालकर गर्म करें।
- Step 5:
10 मिनट बाद आटे में से लेकर लोई बना लें और पराठे के आकार में बेलकर दोनों तरफ अच्छे से पका लें।
- Step 6:
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
बनाने का तरीका
- खीरे के स्वादिष्ट पराठे को बनाने के लिए सबसे पहले खीरे को अच्छे से छीलकर कद्दूकस कर लीजिए और किसी बर्तन में रख दीजिए।
- इधर एक बर्तन में गेहूं के आटे, कद्दुकर खीरा और ज़रूरत के हिसाब से पानी को डालकर अच्छे से गूंथ लीजिए। इसके बाद फिर उसमें नमक, हींग अदरक-लहसुन पेस्ट आदि सामग्री को भी डालकर अच्छे से गूथ लीजिए।
इसे भी पढ़ें:घर पर बनाएं चना दाल के टेस्टी चिप्स, जानें रेसिपी
- आटे को गूथने और कूटने के लिए आप बेलन का इस्तेमाल कर सकती हैं। आटे को गूंथने के बाद लगभग 10 मिनट के लिए ढककर अलग रख दें।(लहसुन का पराठा)
- इधर एक पैन में घी को डालकर गर्म करें। 10 मिनट बाद आटे में से लेकर लोई बना लें और पराठे के आकार में बेलकर पैन में डालें और दोनों साइड अच्छे से सेक लीजिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।