herzindagi
image

Homemade Shower Gel: घर पर बनाएं खास होममेड शॉवर जेल, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका

अगर आप भी सर्दियों में अपनी स्किन को स्वस्थ रखना चाहती हैं, तो ये खबर आपके लिए खास हो सकती हैं। आज हम आपको एक ऐसे होममेड शावर जेल के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर पर भी तैयार कर सकती हैं।   
Editorial
Updated:- 2025-12-04, 15:09 IST

सर्दियों में त्वचा का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में महिलाएं हर चीज केमिकल फ्री इस्तेमाल करना पसंद करती हैं, लेकिन कुछ महिलाएं ऐसी होती हैं, जो घर पर स्किन केयर के सामान बनाकर त्वचा के लिए उनका इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में आज हम आपको इस खबर के जरिए एक ऐसे होममेड शावर जेल के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर पर बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

घर पर शावर जेल कैसे बनाएं

दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि अगर आप भी अपनी त्वचा को सर्दियों में खूबसूरत और मुलायम बनाना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है और ना ही बाजार के महंगे प्रोडक्ट खरीदने पड़ेंगे। आज हम आपको एक खास शावर जेल बनाना बताएंगे, जिसे आप घर पर बनाकर इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इस शावर जेल से आप अपनी स्किन को मुलायम और खूबसूरत बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -  

1 - 2025-12-04T145607.025

होममेड शावर जेल बनाने के लिए सामग्री

होममेड शावर जेल बनाने का तरीका

आप घर पर रहकर आसानी से एक खास होममेड शावर जेल बना सकती हैं।

इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले निम्बू के छिलके को सुखाकर उसका पाउडर बना लें।

अब इस पाउडर में पपाया जेल, ग्लिसरीन और कोकोनट वाटर तीनो को मिला लें।

अब आप इन सभी सामग्री को मिक्स कर एक एयर टाइट डिब्बे में रख दें। 

2 - 2025-12-04T145605.153

अब आप रोजाना इस शावर जेल का नहाते वक्त इस्तेमाल कर अपनी स्किन को स्वस्थ बना सकती हैं।   

इस जेल का आप 2 से 3 हफ्ते तक इस्तेमाल कर सकती हैं।

अगर आप इसका पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें। 

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें:  Avocado Face Pack: सर्दियों में रूखी त्वचा के लिए बेस्ट है होममेड एवोकाडो फेस पैक, जानें बनाने का तरीका

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।