चमचमाती किचन पसंद है तो ये 6 टिप्स आजमाएं, 10 मिनट में हो जाएगी साफ

क्या आपको चमचमाती किचन पसंद है, लेकिन इसे साफ करने में लगने वाली मेहनत और एनर्जी से नफरत करती हैं? तो कोई नहीं, आप अकेली ऐसी महिला नहीं हैं। मैं आपकी तकलीफ को महसूस कर सकती हूं, क्योंकि मेरी भी यहीं परेशानी है। किचन की सफाई समय लेने वाली, महंगी, थका देने वाली और निराशाजनक हो सकती है। आप घंटों किचन की सफाई में बिताती हैं, लेकिन इतनी मेहनत और पैसा फूंकने के बावजूद यह ठीक से साफ नहीं हो पाती है। अगर आप इस पर इतने घंटे बिता कर थक चुकी हैं और आसान, सस्ते और बेहतर विकल्पों की तलाश कर रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए हैं, यहां आपको 6 से ज्यादा किचन क्लीनिंग हैक्स मिलेंगे जो हर महिला को जानने चाहिए।
किचन की टाइलें
गर्मी और खाना पकाने के कारण टाइलें चिपचिपी हो जाती हैं और गंदगी का ढेर लगा देती हैं। बड़ी या छोटी किसी भी प्रकार की टाइलें गंदी हो सकती हैं। इसे साफ करना बेहद ही आसान है।
क्या करें:
- एक स्प्रे बोतल में 1 कप सिरके के साथ 1 ¼ कप बेकिंग सोडा मिलाएं।
- टाइल्स पर इस लिक्विड का स्प्रे करें और इसे टूथब्रश से साफ़ करें।
- अगर गंदगी नहीं निकलती है, तो घोल में ½ कप लिक्विड साबुन मिलाएं।
अपने वेंट को नया जैसा बनाएं
आपकी किचन की वेंट में सबसे ज्यादा तेल इकट्ठा हो जाता है। ये गैस के ठीक ऊपर होने के कारण गर्मी से जल्दी से तेल इकट्ठा करती है।
क्या करें:
- एक बड़े स्टेनलेस स्टील के कंटेनर में पानी उबालें और वेंट को बाहर निकालें।
- धीरे-धीरे इसमें ¼ कप बेकिंग सोडा मिलाएं। एक बार में बहुत ज्यादा न मिलाएं।
- इस मिश्रण को 60 सेकंड तक उबलने दें।
- अगर आपके पास एक छोटा कंटेनर है तो इसे पलट दें और सुनिश्चित करें कि हर साइड 60 सेकंड के लिए मिश्रण में होनी चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: किचन को ऐसे बनाएं ईको फ्रैंडली
चॉपिंग बोर्ड की सफाई
लकड़ी के बोर्ड कटिंग और चॉपिंग के लिए बहुत अच्छे होते हैं लेकिन उनकी छिद्रपूर्ण सतह के कारण उस पर बहुत जल्दी दाग पड़ते हैं और बदबू आने लगती है।
क्या करें:
- बोर्ड पर नमक छिड़कें।
- एक नींबू लें और उसे आधा काट लें।
- नींबू के साथ बोर्ड को आगे-पीछे पोछें और देखें कैसे दाग-धब्बे और बदबू गायब होती है।
जले हुए बर्तन की सफाई
अगर आप गैस पर दूध को लंबे समय तक रखकर भूल गई हैं या आपने थोड़ी चीनी को कारमेल करने की कोशिश कर रहीं है और यह बर्तन पर चिपक गई है, तो आप कुछ उपायों को अपनाकर अपने जले हुए बर्तन को आसानी से साफ कर सकती हैं।
क्या करें:
- जले हुए बर्तन में 1 कप पानी और 1 कप सिरका डालें।
- घोल को उबलने दें।
- एक बार उबलने के बाद, इसे गैस से उतार लें और सिंक में डालें और बेकिंग सोडा के 2 बड़े चम्मच इसमें डालें।
- जब मिश्रण जमना बंद हो जाए तो कंटेनर को खाली कर लें और इसे कड़े स्पंज से साफ़ करें।
- अगर बर्तन साफ न हो तो एक्स्ट्रा बेकिंग सोडा डालें।
किचन स्पंज को साफ करें
किचन की सफाई करते समय हम अपने स्पंज को साफ करना भूल जाती हैं, जिसके कारण ढेर सारा बैक्टीरिया एक जगह से दूसरी जगह पर स्थानांतरित हो जाता है। इसलिए दिन में कम से कम एक बार इसकी सफाई करें।
क्या करें:
- स्पंज को नरम करने और उसमें से गंदगी और तेल को निकालने के लिए स्पंज को एक गिलास पानी के साथ कुछ मिनटों के लिए माइक्रोवेव में रखें।
जले चूल्हे की सफाई
आमतौर पर हम जले हुए चूल्हे को साफ करने से बचते हैं क्योंकि यह गर्म होता है। लेकिन अमोनिया सबसे अच्छा ग्रीस रिमूवर है, इसलिए अपने स्टोव बर्नर के चारों ओर ग्रीस के दाग से छुटकारा पाने के लिए इसका इस्तेमाल करें।
इसे जरूर पढ़ें:इन स्मार्ट तरीकों से आपकी छोटी किचन भी दिखने लगेगी बड़ी
क्या करें:
- एक Ziploc बैग में अमोनिया का ¼ कप डाले। इससे ज्यादा इस्तेमाल न करें।
- इसमें अपने स्टोव बर्नर को रखें और बैग को लॉक करें।
- बर्नर को 8-9 घंटों के लिए इसमें छोड़ दें।
- स्पंज की मदद से इसे पोंछ लें।
इन आसान टिप्स को अपनाकर आप भी चमचमाती किचन पा सकती हैं। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।