एल्यूमिनियम की कड़ाही चाहे कितनी भी काली हो, इस टिप्स से हो जाएगी एकदम नई

हर महिला को पसंद हैं कि उनकी किचन के बर्तन हमेशा चमकते रहें, लेकिन खाना बनाने के लिए जिस बर्तन का इस्तेमाल करती हैं, उन्हें साफ करना उनके लिए बहुत मुश्किल हो जाता है, खासतौर पर जली हुई एल्यूमिनियम की कढ़ाई साफ करने में बहुत मेहनत लगती हैं। जी हां आज हर घर में आपको या तो पीतल या फिर एल्यूमिनियम के ही बर्तन देखने को मिलेगें। एल्यूमिनियम के बर्तनों को जब नया-नया खरीदों तब उनमें काफी चमक रहती हैं, लेकिन जब उनका लगातार इस्तेमाल करना शुरु कर दो, तो उनकी चमक खो सी जाती है। लेकिन अगर बर्तन ज्यादा जल जाता है तो, उसे साफ करने में बहुत ही दिक्कतें आती हैं जिससे महिलाएं अक्सर बहुत परेशान रहती हैं। लेकिन आप परेशान ना हो क्योंकि आज हम आपको एल्यूमिनियम के बर्तन को साफ करने के ऐसे तरीके के बारे में बताएंगें जिससे ना केवल आपके बर्तन आसानी से साफ हो जाएंगे बल्कि बिल्कुल नए जैसे दिखने लगेगें।
कड़ाही साफ करने का जानदार तरीका
- कड़ाही साफ करने के लिए लिए आपको इसी कड़ाही गैस पर रखकर उसमें 3 गिलास पानी डालना है। इस पानी में 2 चम्मच कोई भी डिर्जेंट पाउडर और 1 चम्मच नमक और 1 नींबू का रस डाल दें। अब इस पानी को 5 मिनट तक उबलने दें। फ्लेम को तेज करके पानी को इतना उबालें जिससे वो कड़ाही के ऊपर कोनों तक आ जाए। इससे कड़ाही के कोनों में लगी गंदगी भी साफ हो जाएगी।
Read more: चाय की छन्नी कितनी भी काली क्यों न हो, इन नुस्खों से 1 मिनट में हो जाएगी साफ
- अब इस पानी को किसी बड़े बर्तन में निकाल लें ताकि कड़ाही को उसमें आसानी से डुबोकर रख सकें। ताकि पीछे का पूरा हिस्सा इस पानी में डूब जाए। इसे 10- 15 मिनट तक डुबोकर रखें इससे इसके पीछे का कालापन फूल जाएगा।
- अब कड़ाही को पानी से निकाल लें और एक चम्मच बेकिंग सोड़ा और डिटर्जेंट पाउडर मिक्स कर दें। बेकिंग सोडा एक नेचुरल क्लींजर है। अब बचे हुए गर्म पानी को भी एक छोटे बाउल में निकाल लें। अब सेंड पेपर लेकर बेकिंग सोडा से कड़ाही को साफ करें। बीच-बीच में डिटर्जेंट वाले गर्म पानी का भी यूज करते जाएं। सेंड पेपर बहुत अच्छे से गंदगी साफ करता है। सेंड पेपर नहीं है तो नॉर्मल स्क्रबर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
अन्य टिप्स
- जली हुई कड़ाही में 1 चम्मच बेकिंग सोडा डाल दें। फिर 2 चम्मच नींबू का रस और 2 कप गरम पानी डालें। इसके बाद स्टील के स्क्रबर से रगड़कर साफ कर दें। आपका जली हुई कड़ाही चमकने लगेगी।
- जले हुए बर्तन में नमक और पानी डाल कर उबाल लें। फिर इस पानी को 4 मिनट उबालें। फिर दाग को बर्तन धोने वाले तार या ब्रश से साफ कर लें।
- जले हुए बर्तनों को साफ करने के लिए टमाटर का रस काफी प्रभावशाली है। जली हुई कड़ाही में टमाटर का रस और पानी मिलाकर गर्म करें। अब इसे रगड़कर साफ कर लें।
अगर अभी भी कहीं कालापन बच गया है तो कड़ाही के उस हिस्से को गैस पर गर्म करें और फिर उसी प्रोसेस से साफ करें। कड़ाही नई जैसी हो जाएगी। इस तरीके से आप अपनी कड़ाही को आसानी से साफ कर सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।