Easy Recipe: झटपट तैयार करें ब्रोकली फ्राइज, स्वाद ऐसा जीत लेगा मेहमानों का दिल

अगर आप आलू के फ्राइज खाकर पक गए हैं, तो एक बार ब्रोकली के फ्राइज ट्राई करें। इसका स्वाद ऐसा है कि आप एक बार नहीं, दो बार नहीं बल्कि बार बार बनाना पसंद करेंगे।

broccoli fries easy recipe at home
broccoli fries easy recipe at home

फ्रेंच फ्राइज का नाम सुनते ही हमारे मुंह में भी पानी आने लगता है। आपकी छोटी भूख को शांत करना हो या फिर चाय में जायके का तड़का लगाना हो... फ्रेंच फ्राइज, भला किसे याद नहीं आता है। मगर जब भी इस टेस्टी स्नैक्स का जिक्र होता है हमें रेस्टोरेंट की याद आ जाती है। हो भी क्यों न रेस्टोरेंट के फ्रेंच फ्राइज इतने क्रिस्पी जो होते हैं।

घर पर इतने टेस्टी फ्राइज बनाना आसान भी नहीं और बार आलू के फ्राइज बनाना हमारे लिए भी थोड़ा बोरिंग हो जाता है। ऐसे में अगर कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए आपको कुछ हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा।

बनाने का तरीका

how to pick good broccoli and storage tips at home

  • फ्राइज बनाने के लिए ब्रोकली लें और उन्हें अच्छी तरह से धो लें। ब्रोकली धोने के बाद इसे पतले-पतले और लंबे टुकड़ों में काट लें।
  • ब्रोकली को गर्म पानी में भीगने के लिए रख दें। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे ब्रोकली का स्टार्च निकलने लगेगा। पानी से धोने से ब्रोकली में बचा अतिरिक्त स्टार्च भी निकल जाता है।
  • एक तौलिए या टिशू का उपयोग करें और ब्रोकली को अच्छे से सूखा लें। टिशू और तौलिया में ब्रोकली को रखने से सारा पानी बाहर निकल जाएगा।
  • एक गहरा पैन लें और उसमें तेल डालें और गर्म करें । जब तेल गर्म होने लगे, तो इसमें ब्रोकली डालना शुरू करें।
  • इससे पहले ब्रोकली की स्टिक बना लें। जब सारी स्टिक बन जाएं, तो ब्रोकली फ्राई करें। तब तक ब्रोकली गोल्डन और क्रिस्पी होने लगें।
  • फ्राइज के गोल्डन होने के बाद इन्हें एक प्लेट में निकाल लें। इसके बाद एक बाउल में काली मिर्च पाउडर, लहसुन पाउडर, जीरा पाउडर, दालचीनी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, अजवाइन पाउडर और आवश्यकतानुसार नमक डालें। अब आपका पेरी पेरी मसाला तैयार है।
  • आप पेरी- पेरी मसाला को एक महीने तक किसी एयरटाइट कंटेनर में रख सकते हैं और अन्य स्नैक्स में भी फ्लेवर ऐड करने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • ब्रोकली फ्राइज के ऊपर पेरी पेरी मसाला छिड़कें और इसे ब्रोकली फ्राइज में अच्छी तरह से मिला लें। लीजिए तैयार है आपके ब्रोकली फ्राइज और अब इसे टमॅटो कैचप के साथ परोसें।

Image Credit- (@Freepik)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

ब्रोकली फ्राइज Recipe Card

इन ट्रिक्स से तैयार करें ब्रोकली फ्राइज।
Her ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer Zindagi
  • Total Time :25 min
  • Preparation Time : 10 min
  • Cooking Time : 15 min
  • Servings : 4
  • Cooking Level : Medium
  • Course: Snacks
  • Calories: 175
  • Cuisine: Indian
  • Author: Shadma Muskan

सामग्री

  • ब्रोकली- 1 कप
  • दालचीनी पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर-1 छोटा चम्मच
  • जीरा पाउडर-1 छोटा चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर-1 छोटा चम्मच
  • लहसुन पाउडर- 3 बड़े चम्मच
  • अजवाइन पाउडर-1 छोटा चम्मच
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर-1 छोटा चम्मच
  • हल्दी-चुटकी भर
  • नमक- आवश्यकतानुसार
  • तलने के लिए तेल

विधि

  • Step 1 :

    फ्राइज बनाने के लिए ब्रोकली लें और उन्हें अच्छी तरह से धो लें। ब्रोकली धोने के बाद इसे पतले-पतले और लंबे टुकड़ों में काट लें।

  • Step 2 :

    इसके बाद एक गहरा पैन लें और उसमें तेल डालें और गर्म करें ।

  • Step 3 :

    इससे पहले ब्रोकली की स्टिक बना लें। जब सारी स्टिक बन जाएं, तो ब्रोकली फ्राई करें।

  • Step 4 :

    फ्राइज के गोल्डन होने के बाद इन्हें एक प्लेट में निकाल लें। इसके बाद एक बाउल में सभी मसाला डालें।

  • Step 5 :

    ब्रोकली फ्राइज के ऊपर पेरी पेरी मसाला छिड़कें और इसे ब्रोकली फ्राइज में अच्छी तरह से मिला लें।

  • Step 6 :

    लीजिए तैयार है आपके ब्रोकली फ्राइज और अब इसे टमॅटो कैचप के साथ परोसें।